आईबीपीएस पीओ 2026 (IBPS PO 2026 in Hindi) - इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा 4 अक्टूबर को आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा आयोजित की गई। जल्द ही पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 24 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल से आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 23 सितंबर को जारी किया गया था। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी।
आईबीपीएस पीओ प्री एग्जाम रिजल्ट देखें
लेटेस्ट अपडेट - आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड (IBPS PO prelims score card) आधिकारिक वेबसाइट पर 29 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक आईबीपीएस पीओ/एमटी-XVI स्कोर कार्ड लॉगइन क्रेडेंशियल से डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 14 अगस्त को जारी किया गया था। आईबीपीएस कैलेंडर 2026 के अनुसार, मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को हुई।
This Story also Contains
प्राधिकरण द्वारा 1 जुलाई 2026 को आईबीपीएस पीओ अधिसूचना 2026 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर आईबीपीएस पीओ आवेदन पत्र भी जारी कर दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा पीओ आवेदन तिथियों में बदलाव करते हुए अंतिम तिथि 21 जुलाई से बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया गया था।
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि को 29 और 30 जुलाई कर दिया गया था जो पहले 22 और 23 जुलाई थी। आवेदन सुधार सुविधा 30 जुलाई को समाप्त हुई। प्राधिकरण द्वारा आवेदन सुधार विंडो 29 जुलाई से सक्रिय थी। आईबीपीएस पीओ आवेदन करने वाले उम्मीदवार 30 जुलाई तक अपने भरे हुए आवेदन की जांच कर आवश्यक सुधार कर सकते थे।
आईबीपीसी पीओ तिथियां देखें

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा जारी आईबीपीएस पीओ अधिसूचना 2026 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क विवरण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भरनी होती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आईबीपीएस पीओ 2026 के पात्रता मानदंड, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक जांच लें।
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम
आईबीपीएस पीओ में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ अंतिम तिथि (ibps po last date) तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर सकते थे। आईबीपीएस पीओ 2026 के बारे में अधिक जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तारीखों, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्र, आईबीपीएस पीओ परीक्षा विश्लेषण (ibps po prelims exam analysis), आंसर की, परिणाम आदि के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
आईबीपीएस द्वारा आईबीपीएस पीओ 2026 आवेदन की तिथि (IBPS PO 2026 application date in hindi) आईबीपीएस पीओ अधिसूचना के साथ जारी जाती है। आईबीपीएस पीओ आयु सीमा (ibps po age limit in hindi) के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार जो 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक हैं, आईबीपीएस पीओ/एमटी के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा के लिए किया जाता है। प्राधिकरण ने IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑनलाइन मोड में हुआ। आईबीपीएस पीओ 2026 मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
परीक्षा का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम (Institute of Banking Personnel Selection Probationary Officers exam) |
संक्षिप्त नाम | आईबीपीएस पीओ (IBPS PO) |
आयोजक प्राधिकरण | Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
आईबीपीएस आधिकारिक वेबसाइट | ibps.in |
पद | परिवीक्षाधीन अधिकारी/प्रबंधन प्रशिक्षु (Probationary Officers/Management Trainees) |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) |
आईबीपीएस पीओ 2026 के चरण | प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू |
रिक्तियां (ibps po vacancy) | सूचित किया जाएगा |
इन्हें भी देखें
आईबीपीएस पीओ का पूर्ण रूप इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन प्रोबेशनरी ऑफिसर (आईबीपीएस पीओ) परीक्षा है। आईबीपीएस पीओ बैंकिंग क्षेत्र की शीर्ष परीक्षाओं में से एक है। आईबीपीएस द्वारा 11 प्रतिभागियों के बैंकों में रिक्त पीओ पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। आईबीपीएस पीओ परीक्षा पैटर्न के अनुसार इसमें तीन राउंड प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू होंगे।
आईबीपीएस पीओ 2026 एग्जाम डेट में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी तिथियां होती हैं। आईबीपीएस पीओ 2026 महत्वपूर्ण तारीखों में आवेदन पत्र भरने की शुरुआत और समाप्ति तिथि, प्रवेश पत्र, परिणाम आदि जारी किए जाने की तारीख की जानकारी होती है। आईबीपीएस पीओ परीक्षा तारीख 2026 के बारे में अधिक जानने के लिए तालिका देखें।
ईवेंट | तारीख |
| आईबीपीएस पीओ 2026 अधिसूचना | 1 जुलाई 2026 |
आईबीपीएस पीओ 2026 ऑनलाइन आवेदन | 1 जुलाई 2026 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (ibps po last date ) | 26 जुलाई 2026 |
आईबीपीएस पीओ 2026 आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि (ibps po last date) | 26 जुलाई 2026 |
| आईबीपीएस पीओ आवेदन पत्र सुधार | 29-30 जुलाई 2026 |
आईबीपीएस पीओ 2026 एडमिट कार्ड | 14 अगस्त 2026 |
आईबीपीएस पीओ 2026 परीक्षा (प्रीलिम्स) | 22 और 23 अगस्त 2026 |
आईबीपीएस पीओ 2026 परीक्षा (प्रीलिम्स) परिणाम | 23 सितंबर 2026 |
| आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड | 29 सितंबर 2026 |
| आईबीपीएस पीओ 2026 मेन्स कॉल लेटर | 24 सितंबर 2026 |
आईबीपीएस पीओ 2026 मुख्य परीक्षा | 4 अक्टूबर 2026 |
| आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम | सूचित किया जाएगा |
| आईबीपीएस पीओ 2026 मेन्स स्कोरकार्ड | सूचित किया जाएगा |
| आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू | सूचित किया जाएगा |
| आईबीपीएस पीओ 2026 कंबाइंड रिजल्ट व प्रोविजनल आवंटन | सूचित किया जाएगा |
आईबीपीएस पीओ 2026 के लिए योजना बना रहे उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस द्वारी आईबीपीएस पीओ पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आईबीपीएस पीओ आयु सीमा (ibps po age limit) और उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता जैसी बातें शामिल होती हैं।
राष्ट्रीयता | उम्मीदवार भारत का नागरिक हो |
आयु(ibps po age limit) |
|
शैक्षणिक योग्यता | भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी यूनिवर्सिटी से बीए, बीटेक, या अन्य कोई स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। |
अतिरिक्त योग्यता | उम्मीदवार को कंप्यूटर साक्षर होना चाहिए क्योंकि परीक्षा का तरीका ऑनलाइन है। उम्मीदवार राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की भाषा में बोलने और लिखने में दक्ष हो। |
आईबीपीएस द्वारा जुलाई, 2026 (संभावित) में आईबीपीएस पीओ आवेदन पत्र 2026 जारी किया जा सकता है। आईबीपीएस पीओ में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ अंतिम तिथि (ibps po last date) तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर सकेंगे। आईबीपीएस पीओ आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को अपलोड करना होगा। उनके शैक्षणिक, संपर्क और बैंक विवरण। आईबीपीएस पीओ आवेदन पत्र 2026 को सफलतापूर्वक भरने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आईबीपीएस ने आधिकारिक आईबीपीएस पीओ अधिसूचना (ibps po notification) में आईबीपीएस पीओ 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की जाती है। आईबीपीएस पीओ 2026 के परीक्षा केंद्र वह स्थान हैं जहां परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रीलिम्स, मेन्स और प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (केवल एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए आयोजित) के लिए आईबीपीएस पीओ परीक्षा केंद्रों की अलग-अलग सूचियाँ होती हैं। उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार आवेदन पत्र भरते समय उपयुक्त परीक्षा केंद्रों का चयन करना होता है। परीक्षा केंद्र 2026 के आवंटन का विवरण एडमिट कार्ड में मिलेगा।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा पैटर्न में परीक्षा के चरण, आईबीपीएस पीओ समय अवधि(ibps po exam time duration), अंकन योजना आदि की जानकारी आती है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न की जांच करने की आवश्यकता होती है। नीचे दी गई तालिका से आईबीपीएस पीओ के विस्तृत परीक्षा पैटर्न की जाँच करें।
खंड | प्रश्न संख्या | आवंटित अंक | आईबीपीएस पीओ अवधि(ibps po exam time duration) |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | प्रत्येक खंड के लिए 20-20 मिनट (कुल 1 घंटा) |
न्यूमेरिकल एबिलिटी (Numerical Ability) | 35 | 35 | |
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability) | 35 | 35 | |
कुल | 100 | 100 |
खंड | प्रश्नों की संख्या | अंक | आईबीपीएस पीओ अवधि (ibps po exam time duration) |
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 45 | 60 | 60 मिनट |
जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग जागरूकता | 40 | 40 | 35 मिनट |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 40 | 40 मिनट |
डाटा विश्लेषण और इंटरप्रेटेशन | 35 | 60 | 45 मिनट |
कुल | 155 | 200 | 180 मिनट |
अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) | 2 | 25 | 30 मिनट |
आईबीपीएस पीओ 2026 के पाठ्यक्रम में वे सभी विषय, खंड और टॉपिक शामिल होते हैं जिन पर प्रश्न पत्र आधारित होते हैं। आईबीपीएस पीओ 2026 परीक्षा (IBPS PO 2026 Exam in hindi) में उपस्थित होने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न के साथ पाठ्यक्रम को अच्छे से समझ लेना चाहिए। अध्ययन योजना शुरू करते समय पाठ्यक्रम को ध्यान में रखना चाहिए। आईबीपीएस पीओ पाठ्यक्रम में रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी के विषय शामिल हैं। निम्नलिखित तालिका से प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस पीओ सिलेबस का विवरण देखें।
प्रिलिमनरी | मेन्स | इंटरव्यू |
रीजनिंग क्वांटिटेटिट एप्टीट्यूड भाषा खंड | रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रेटेशन विवरणात्मक खंड के लिए पत्र लेखन और निबंध | बैंकिंग जागरूकता, सामान्य जागरूकता व अन्य विषय |
आईबीपीएस द्वारा कोई आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी नहीं किया जाता है, हालांकि विभिन्न कोचिंग सेंटर परीक्षा के स्मृति आधारित प्रश्न पत्र जारी करते हैं। आईबीपीएस ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करता है इसलिए केवल स्मृति आधारित प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं। आईबीपीएस पीओ 2026 की तैयारी करने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को नियमित रूप से प्रश्न पत्र हल करने चाहिए। प्रश्न पत्रों की सहायता से, उम्मीदवार परीक्षा के कठिनाई स्तर, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और पेपर पैटर्न को समझ सकेंगे।
चूंकि आईबीपीएस पीओ परीक्षा सबसे कठिन और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसकी तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों को पढ़ना चाहिए। सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें आईबीपीएस पीओ के सभी विषयों, पाठ्यक्रम और अनुभाग को कवर करती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की कुशलतापूर्वक और सफलतापूर्वक तैयारी करने के लिए सर्वोत्तम, अनुशंसित पुस्तकों की मदद लें।
परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के आधार पर आईबीपीएस पीओ के लिए एक अध्ययन योजना बनाएं।
आईबीपीएस पीओ की मूल बातें समझें और रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन पर विशेष जोर दें।
आईबीपीएस पीओ मॉक टेस्ट नियमित रूप से दें।
बेहतर तैयारी के लिए आईबीपीएस पीओ के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें।
आईबीपीएस पीओ 2026 मेन्स और प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (IBPS PO Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किए जाते है। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2026 को उम्मीदवार अपने पंजीकरण / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा समय, परीक्षा के दिन के लिए निर्देश जैसे विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होता है और परीक्षा के दिन उसे परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होता है। एडमिट कार्ड के साथ एक निर्दिष्ट फोटो आईडी प्रूफ जैसे - आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि साथ ले जाना होगा। ऐसा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल होने पर उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
आईबीपीएस आधिकारिक मोड में आईबीपीएस पीओ आंसर की जारी नहीं करता है। उम्मीदवार स्मृति आधारित प्रश्नों के आधार पर विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई स्मृति-आधारित आंसर की देख सकते हैं। आईबीपीएस पीओ उत्तर कुंजी की मदद से, उम्मीदवारों को उन प्रश्नों के बारे में पता चल जाएगा, जिनका उन्होंने सही उत्तर दिया होता है, साथ ही परीक्षा में मिलने वाले अंकों का अनुमान भी लगाया जा सकता है।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा विश्लेषण (ibps po exam analysis) आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2026 की प्रत्येक पाली के बाद जारी किया जाता है। उम्मीदवार प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर, सही उत्तर, परीक्षा पैटर्न समझने और आईबीपीएस पीओ 2026 की बेहतर तैयारी में मददगार अन्य महत्वपूर्ण कारकों को जानने लिए पिछले वर्षों के आईबीपीएस पीओ 2026 परीक्षा विश्लेषण की मदद ले सकते हैं। आईबीपीएस पीओ 2026 का परीक्षा विश्लेषण पूरी तरह से छात्रों द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रिया पर आधारित होगा।
आईबीपीएस पीओ परीक्षा परिणाम अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। आईबीपीएस प्रारंभिक, मुख्य और अंतिम परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार परीक्षा के संबंधित चरणों में भाग लेंगे वे अपना परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाता है और इसमें सभी योग्य उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और पात्रता की जानकारी दी होती है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे अगले चरण में शामिल होने के पात्र होते हैं। परिणाम जारी करने के कुछ दिनों बाद, आईबीपीएस लॉगिन मोड में पीओ स्कोरकार्ड के साथ-साथ न्यूनतम योग्यता अंक (कट ऑफ) और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी करता है।
प्रारंभिक, मुख्य और अंतिम चरण के लिए आईबीपीएस पीओ की कटऑफ अलग से घोषित की जाती है। प्रीलिम्स कट ऑफ स्कोर करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकेंगे। आईबीपीएस श्रेणी के अनुसार ओवरआल कट ऑफ और सेक्शनल कट ऑफ निर्धारित करता है। ओवरआल कट ऑफ और सेक्शनल कट ऑफ स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल माना जाएगा। कटऑफ विभिन्न फैक्टर जैसे आईबीपीएस पीओ रिक्तियों (ibps po vacancy), आवेदकों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवार यहां पिछले वर्षों के आईबीपीएस पीओ कटऑफ देख सकते हैं।
पिछले वर्ष आईबीपीएस पीओ 2022 कटऑफ CRP-PO/MT-XI

आईबीपीएस पीओ कटऑफ 2022 CRP-PO/MT-XII
आईबीपीएस पीओ कटऑफ 2021 CRP-PO/MT-XI 
आईबीपीएस पीओ कटऑफ CRP-PO/MT-X रिजर्व लिस्ट
ऑनलाइन मेन एग्जाम और इंटरव्यू के अंक जोड़कर CRP-PO/MT-X रिजर्व लिस्ट कटऑफ अंक निर्धारित किया गया है।
आईबीपीएस द्वारा आधिकारिक आईबीपीएस पीओ अधिसूचना (ibps po notification) में आईबीपीएस पीओ 2026 की कुल रिक्तियों (ibps po vacancy) की संख्या दी जाती है। उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ आवेदन पत्र भरने से पहले आईबीपीएस पीओ 2026 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। आईबीपीएस द्वारा आईबीपीएस पीओ वैकेंसी 2026 को श्रेणी-वार और बैंक-वार दोनों तरह से जारी किया जाता है। आईबीपीएस पीओ वैकेंसी 2026 को आईबीपीएस के सभी 11 प्रतिभागी बैंकों के लिए जारी किया जाता है।
अनंतिम आवंटन में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम मूल वेतन 23,700 रुपये मिलेगा। कर्मचारियों को उनके नियमित वेतन के अलावा अलग-अलग भत्ते दिए जाते हैं, जैसे कि महंगाई, मकान किराया, यात्रा, विशेष और चिकित्सा भत्ते।
आईबीपीएस बैंक पीओ वेतन 2026 (IBPS Bank PO Salary) | |
मूल वेतन | 23,700 |
विशेष भत्ते | 1,836.75 |
डीए | 10,163.63 |
सीसीए | 870 |
कुल (मकान किराया भत्ते के बिना) | 36,570.38 |
मकान किराया भत्ता (HRA) | 2,133.00 |
एचआरए मिलाकर कुल | 38,703.38 |
पता: आईबीपीएस हाउस, 90 फीट, डी.पी रोड
ठाकुर पॉलिटेक्निक के समीप
ऑफ वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पी.बी. नंबर - 8587
कांदिवली (पूर्व), मुंबई - 400101
हेल्पलाइन नंबर: 1800222366, 18001034566
अधिक पढ़ें:
एसबीआई पीओ |
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, आईबीपीएस पीओ चयन प्रक्रिया 2026 में आयोजित किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ 2026 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा।
हां, लेकिन केवल तभी जब उम्मीदवार को पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में पहले से जानकारी हो।
आईबीपीएस पीओ की चयन प्रक्रिया में 3 चरण होते हैं - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार चरण।
हां, आय़ु सीमा पात्रता पूरा करने वाले सभी स्नातक पास आईबीपीएस पीओ के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आवेदन करने के लिए कोई न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत की अनिवार्यता नहीं है।
हां। अंतिम वर्ष के छात्र आईबीपीएस पीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि, स्नातक योग्यता कट ऑफ तिथि के बारे में जानने के लिए उन्हें आधिकारिक अधिसूचना की जांच करनी चाहिए।
आईबीपीएस पीओ अधिसूचना जुलाई, 2026 जारी होने की संभावना है।
हां, आईबीपीएस पीओ के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।
हां, आईबीपीएस पीओ परीक्षा द्विभाषी है, टेस्ट अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होंगे।
विशेषज्ञों द्वारा एसबीआई बैंक पीओ को मिलने वाले आर्थिक लाभों के कारण सबसे अच्छी बैंक पीओ परीक्षा माना जाता है और आईबीपीएस पीओ परीक्षा के अपने अलग लाभ हैं। आईबीपीएस पीओ में सफल उम्मीदवार एक ही परीक्षा से प्रतिभागी 11 बैंकों की पीओ चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
बैंक पीओ के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को स्नातक होना चाहिए, जबकि परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण के अनुसार आयु सीमा भिन्न होती है।
On Question asked by student community
Hi, IBPS PO ka result check karne ke liye aapko apne registration number/roll number aur password ya date of birth ki zarurat padegi. Agar aapko result page mil nahi raha hai, to apna exam year aur ye bata dijiye ki aapne Prelims ya Mains diya tha. Main aapko step-by-step check
Hello Aspirant,
Yes, you can prepare for IBPS PO in 30 days, especially if you already have a basic understanding of Quantitative Aptitude, Reasoning and English. However, starting completely from zero makes it challenging, so you should focus on high-yield topics, mock tests and previous-year questions rather than trying to
Hey there,
If you mean IBPS PO 2026 (CRP PO/MT-XVI):
Prelims: October 2026
Prelims result: expected around November 2026
Mains: November 2026
Mains result: expected around December 2026/January 2027
Final result/provisional allotment: expected in 2027.
Yes. The Prelims and Mains are primarily objective (MCQ) exams, but
Hello Student,
If you mean the current IBPS PO 2026 recruitment (CRP PO/MT-XVI), the Prelims were held on 22–23 August 2026, and the Mains is scheduled for 4 October 2026.
So, the IBPS PO 2026 Prelims result has not been announced yet as of now. Please check the official IBPS
If you want to check your current IBPS PO result, first identify the examination year and stage, such as Prelims or Mains. IBPS releases separate result notices for different stages.
Keep your registration number/roll number and password or date of birth ready. If the result has been released, you can