झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 (Jharkhand Home Guard Bharti 2026) - झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होमगार्ड भर्ती के लिए जिलावार होमगार्ड भर्ती अधिसूचना जारी की जा रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देवघर और रामगढ़ द्वारा Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 के तहत कुल 1056 पदों पर भर्ती निकाली गई है। Deoghar Home Guard Recruitment 2026 के अंतर्गत देवघर जिले के लिए 772 पद निर्धारित हैं, जबकि Ramgarh Home Guard Recruitment 2026 के तहत रामगढ़ जिले में 213 पद और शहरी क्षेत्र के लिए 71 पद शामिल किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित जिलों के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। देवघर के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से 31 मई 2026 तक चलेगी, जबकि रामगढ़ के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से 4 जून 2026 तक जारी रहेगी। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर Home Guard Application Form 2026 भरकर जमा कर दें।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर भी जाकर अपने जिले के लिए जारी झारखंड होमगार्ड के लिए आवेदन की तिथि के अनुसार आवेदन पत्र भर सकते थे। सूचना के अनुसार, 16 जिलों में 8864 होमगार्ड की भर्ती की जानी है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्डा द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत नव-नामांकन प्रक्रिया में 6 और 7 मई 2026 को प्रखंड-गोड्डा ग्रामीण (बैच 08 से 27) के अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा आयोजित की गई। पुरुष अभ्यर्थियों का स्कोर गोड्डा जिला वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। वहीं वैध कारणों से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों की परीक्षा 08 मई 2026 को निर्धारित की गई है।
परीक्षा के चरणों में शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा शामिल है। गढ़वा जिले के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 26 दिसंबर से 24 जनवरी थी। इससे पहले, दुमका जिले में होमगार्ड के 737 पदों पर वैकेंसी के लिए सूचना जारी की गई थी। झारखंड दुमका होम गार्ड आवेदन पत्र 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2025 थी।
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा सिमडेगा जिले के लिए 24 अक्टूबर 2025 को जारी होमगार्ड आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 थी। सिमडेगा के लिए करीब 1143 होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। झारखंड होम गार्ड भर्ती के लिए जारी पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया हिंदी लेखन क्षमता और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा के चरण आदि की जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजन करने वाली संस्था, पदों की संख्या आवेदन और परीक्षा की तिथि की जानकारी होनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार झारखंड गृह रक्षक परीक्षा की मुख्य जानकारी देख सकते हैं-
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | झारखंड होमगार्ड भर्ती परीक्षा |
भर्ती प्राधिकरण का नाम | झारखंड गृह रक्षा वाहिनी |
पदों की संख्या | 16 जिलों में 8864 पद |
रजिस्ट्रेशन तिथि | रामगढ़ (7 मई से 4 जून 2026) |
आयु सीमा | 19 से 40 वर्ष (वर्ग के अनुसार छूट) |
शैक्षणिक योग्यता | 7वीं पास |
ऑफिशियल वेबसाइट | recruitment.jharkhand.gov.in |
दुमका होमगार्ड के लिए ग्रामीण गृह रक्षक के लिए 667 पद और शहरी गृह रक्षक के लिए 70 पदों की घोषणा की गई है। होमगार्ड पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति दुमका मुफस्सिल, काठीकुण्ड, गोपीकान्दर, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ प्रखंड में की जाएगी।

झारखंड होमगार्ड के लिए जारी अधिसूचना में दुमका होमगार्ड भर्ती के लिए पात्रता मानदंड का उल्लेख किया गया है। होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे पात्रता मानदंड को देख सकते हैं -
शैक्षणिक योग्यता -
ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास है।
शहरी गृह रक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
आयु सीमा- न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।


आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए होमगार्ड आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
होमगार्ड आवेदन से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद आईडी बन जाएगी, इसके माध्यम से लॉग इन कर होमगार्ड आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
होमगार्ड आवेदन फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरा विवरण चेक कीजिए और इसके बाद आवेदन फीस जमा कीजिए।
आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
झारखंड होमगार्ड लिखित परीक्षा तिथि से पहले संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट और recruitment.jharkhand.gov.in पर होमगार्ड एडमिट कार्ड (Home Guard Admit card in Hindi) जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। इसके बिना उम्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता के तहत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉटपूट के माध्यम से उम्मीदवारों की दक्षता की जांच होगी।

होमगार्ड पीईटी में सफल उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
झारखंड होमगार्ड चयन प्रक्रिया (Jharkhand Hom Guard selection process 2026 in Hindi) के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए) के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के बाद सफल उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा (Home Guard exam 2026 in Hindi) में उम्मीदवारों से कक्षा सातवीं या दसवीं के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे।
हिन्दी लेखन परीक्षा (Hindi writing exam) : शारीरिक जांच में सफल उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण होमगार्ड के लिए लिखित परीक्षा का स्तर 7वीं कक्षा और शहरी होमगार्ड के लिए लिखित 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
तकनीकी दक्षता परीक्षा (Technical Efficiency Test): तकनीकी दक्षता परीक्षा केवल शहरी तकनीकी होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए होगी। परीक्षा का कुल अंक 100 होगा और उत्तीर्णांक 30 होंगे। चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग पूरा करने पर उन्हें होमगार्ड के रूप में नियुक्त किया जाएगा।