Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ शिक्षक आंसर की 2026 (CG teacher answer key 2026)- एलएसटी26 उत्तर कुंजी, आपत्ति तिथि, संभावित अंक
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ शिक्षक आंसर की 2026 (CG teacher answer key 2026)- एलएसटी26 उत्तर कुंजी, आपत्ति तिथि, संभावित अंक

    छत्तीसगढ़ शिक्षक आंसर की 2026 (CG teacher answer key 2026)- एलएसटी26 उत्तर कुंजी, आपत्ति तिथि, संभावित अंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2026, 02:28 PM IST

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा के बाद एक सप्ताह के अंदर छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) की आंसर की जारी की जाएगी। सीजी टीचर आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सीजी शिक्षक भर्ती आंसर की (CG teacher answer key) डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर आपत्ति की सुविधा भी जाएगी।
    ये भी देखें - छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती (LSAT26)- पात्रता, परीक्षा तिथि, सिलेबस

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती आंसर की 2026 - मुख्य तिथियां
    2. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Chhattisgarh Teacher Answer Key 2026) )
    3. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. छत्तीसगढ़ शिक्षक फाइनल आंसर की 2026 (Chhattisgarh Teacher Final Answer Key 2026)
    5. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परिणाम 2026 (CG teacher result 2026)
    छत्तीसगढ़ शिक्षक आंसर की 2026 (CG teacher answer key 2026)- एलएसटी26 उत्तर कुंजी, आपत्ति तिथि, संभावित अंक
    छत्तीसगढ़ शिक्षक आंसर की 2026

    सीजी व्यापम द्वारा vyapamcg.cgstate.gov.in पर सीजी टीचर आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। पहले प्रोविजनल सीजी टीचर आंसर की (CG teacher provisional answer key in Hindi) प्रकाशित की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति की सुविधा भी दी जाती है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार गलत उत्तर या त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के खिलाफ निर्धारित शुल्क जमा करके ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति अवधि समाप्त होने और सभी दावों की जांच के उपरांत फाइनल सीजी एलएसटी26 आंसर की जारी की जाएगी।
    सीजी टीचर भर्ती 2026 - मुख्य तिथियां, चयन प्रक्रिया देखें

    सीजी टीचर एडमिट कार्ड 19 अक्टूबर को जारी होगा और परीक्षा 25 अक्टूबर को 16 जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।
    सीजी टीचर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

    1791968162855छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया 6 विषयों के पदों के लिए है। सबसे अधिक वैकेंसी अंग्रेजी (504) में हैं, इसके बाद संस्कृत (300), हिंदी (250), गणित (250), सामाजिक विज्ञान (250) और कृषि (100) का नंबर आता है। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।लोगों ने ये भी देखें - सीजी असिस्टेंट टीचर एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती आंसर की 2026 - मुख्य तिथियां

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तिथियों की अपडेट जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसी कार्यक्रम की जानकारी से वंचित न हो जाएं।उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे तालिका में छत्तीसगढ़ एलएसटी26 के तहत शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की सहित अन्य तिथियों की जानकारी दी गई है।

    सीजी टीचर भर्ती मुख्य कार्यक्रम

    तारीख

    सीजी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन

    28 जुलाई 2026

    सीजी टीचर भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू

    7 अगस्त 2026

    सीजी टीचर आवेदन अंतिम तारीख

    2 सितंबर 2026

    सीजी टीचर भर्ती आवेदन सुधार

    3 से 5 सितंबर 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक परीक्षा प्रवेश पत्र

    19 अक्टूबर 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा

    25 अक्टूबर 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की सूचना देखें

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Chhattisgarh Teacher Answer Key 2026) )

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) आंसर की (मॉडल आंसर की) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान कर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

    आंसर की डाउनलोड के चरणों के नीचे बिंदुवार देखें -

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Model Answer Key” या “मॉडल आंसर” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • शिक्षक परीक्षा (LST26) से संबंधित आंसर की लिंक चुनें।

    • शिक्षक परीक्षा आंसर की पीडीएफ (Teacher Exam Answer Key PDF) स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) के बाद मॉडल आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी आंसर की से असहमत होने पर निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति (दावा-आपत्ति) दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाती है। ऑफलाइन या डाक से भेजी गई आपत्ति मान्य नहीं होती।

    आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “दावा-आपत्ति” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • सीजी सहायक शिक्षक परीक्षा (LSAT26) का विकल्प चुनें।

    • अब आपत्ति वाले ऑप्शन पर क्लिक करे लॉगइन करें।

    • आंसर की में जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका नंबर चुनें और सही उत्तर का विवरण भरें।

    • सहायक दस्तावेज (प्रूफ) अपलोड करें (PDF/JPG फॉर्मेट में)। बिना प्रूफ की आपत्ति अमान्य मानी जाती है।

    • प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण चेक करके आपत्ति सबमिट करें और रसीद/पावती डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षक फाइनल आंसर की 2026 (Chhattisgarh Teacher Final Answer Key 2026)

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) के बाद मॉडल आंसर की जारी की जाएगी, जिस पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर ही परिणाम तैयार होगा।

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परिणाम 2026 (CG teacher result 2026)

    छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा। सभी चरणों के बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)