Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस (CG assistant grade 3 syllabus in Hindi) - विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें
    • लेख
    • सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस (CG assistant grade 3 syllabus in Hindi) - विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें

    सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस (CG assistant grade 3 syllabus in Hindi) - विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 09 Nov 2026, 11:47 AM IST
    Trusted Source Image

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) की ओर से ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 5 नवंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच सीजी ग्रेड-3 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीजी ग्रेड 3 अधिसूचना में सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी गई है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सीजी असिस्टेंट ग्रेड-3 सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर देख सकते हैं।

    सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस  (CG assistant grade 3 syllabus in Hindi) - विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें
    सीजी असिस्टेंट ग्रेड 3 सिलेबस (CG assistant grade 3 syllabus in Hindi)- विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें

    सीजी ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती के अंतर्गत शीघ्रलेखक (हिन्दी), सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। कुल 1,710 पदों में सबसे अधिक1206 पद सहायक ग्रेड-3 के लिए है। 

    छत्तीसगढ़ व्यापम सहायक ग्रेड-3 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए विषयवार सीजी असिस्टेंट ग्रेड-3 सिलेबस की अच्छी समझ और विषयों के अनुसार तैयारी रणनीति बनाकर नियमित अभ्यास करना जरूरी है।

    परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान,  गणित एवं तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। सीजी असिस्टेंट ग्रेड-3 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए लेख को पढ़ें। 

    सीजी असिस्टेंट ग्रेड-3 विषय-वार सिलेबस (CG assistant grade Subject-wise Syllabus in Hindi)

    विषय 

    टॉपिक

    सामान्य अध्ययन एवं छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (General Studies & CG GK)

    • भारत का सामान्य ज्ञान: भारतीय संविधान, इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान और अंतरिक्ष/प्रौद्योगिकी।

    • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान:

    • छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान

    • भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केंद्र

    • साहित्य, संगीत, नृत्य कला, संस्कृति, जनऊला, मुहावरे, हाना एवं लोकोक्ति

    • जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार

    • अर्थव्यवस्था, वन, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन

    • प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज

    • छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)



    सामान्य हिंदी (General Hindi)

    • स्वर, व्यंजन, वर्तनी

    • लिंग, वचन, कारक

    • संधि, समास, रस, छंद, अलंकार

    • पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द

    • मुहावरे और लोकोक्तियां

    • पत्र-लेखन की सामान्य जानकारी

    सामान्य अंग्रेजी (General English)

    • Tenses, Voice, Narration

    • Articles, Prepositions, Conjunctions

    • Synonyms and Antonyms

    • One Word Substitution

    • Reading Comprehension and Error Spotting


    सामान्य गणित (General Mathematics)

    • संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, औसत, समय-चाल-दूरी, औसत, क्षेत्रमिति (Mensuration)।

     

    सामान्य मानसिक योग्यता (Mental Ability)

    • कोडिंग-डिकोडिंग, शृंखला (Series), दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, वेन आरेख, वर्गीकरण।

    कंप्यूटर सामान्य ज्ञान (Computer Knowledge)

    • कंप्यूटर का परिचय, उपयोग और इसके प्रमुख भाग (CPU, Input/Output Devices)

    • प्रिंटर के प्रकार (इंकजेट, लेजर प्रिंटर आदि)

    • ऑपरेटिंग सिस्टम की सामान्य जानकारी (Windows, MS-DOS आदि)

    • कार्यालयीन उपयोग के लिए सामान्य सॉफ्टवेयर - MS Word, MS Excel, MS PowerPoint का उपयोग

    • इंटरनेट, ईमेल, सर्च इंजन, सोशल मीडिया और साइबर सुरक्षा की सामान्य जानकारी

    सीजी असिस्टेंट ग्रेड-3 परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम (CG assistant grade-3 exam pattern and marking scheme)

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीजी असिस्टेंट ग्रेड-3 परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।  प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे जबकि प्त्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटे जाएंगे। 

    Articles
    Upcoming Competition Exams