Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- आवेदन समाप्त, रिक्तियां, परीक्षा
    • लेख
    • बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- आवेदन समाप्त, रिक्तियां, परीक्षा

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- आवेदन समाप्त, रिक्तियां, परीक्षा

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 02 Jun 2026, 11:28 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई को समाप्त कर दी गई। बोर्ड ने सूचना जारी कर प्राप्त आवेदकों की संख्या जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, अंतिम तिथि तक बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए कुल 5,15000 लाख आवेदन प्राप्त हुए है, जो 71वीं सीसीई के मुकाबले करीब 44 हजार अधिक है। बता दें कि आयोग द्वारा 27 मई को अधिसूचना जारी कर पदों में एक बार फिर से संशोधन किया गया था। अब 1186 पदों की जगह 1189 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले भी आयोग ने 1230 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिसे संशोधित कर 1186 कर दिया गया था। बीपीएससी 72वीं सीसीई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट (BPSC Official Website) bpsc.bihar.gov.in पर शुरू कर दी गई थी। आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।
    1778156038143

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- अवलोकन
    2. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : पात्रता मानदंड
    4. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
    5. बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)
    6. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026: आवेदन शुल्क
    7. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : परीक्षा पैटर्न
    8. बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026- सिलेबस
    9. बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026- एडमिट कार्ड
    10. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- आंसर की
    11. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- रिजल्ट
    12. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- साक्षात्कार
    13. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- कटऑफ
    14. बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- तैयारी टिप्स
    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- आवेदन समाप्त, रिक्तियां, परीक्षा
    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026

    बीपीएससी 72वीं आवेदन अपडेट: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) 2026 के लिए लगभग 5.15 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछली 71वीं सीसीई के मुकाबले करीब 44 हजार अधिक है। 71वीं सीसीई के लिए लगभग 4.71 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। आयोग के अनुसार, 30 मई को 90,180 और अंतिम तिथि 31 मई को 91,630 आवेदन जमा किए गए। अंतिम दो दिनों में आवेदन प्राप्त होने की औसत दर लगभग 4,000 प्रति घंटा रही। आयोग ने अभ्यर्थियों से भविष्य में अंतिम समय का इंतजार न कर समय पर आवेदन करने की अपील की है।

    1780379799814


    बीपीएससी हर वर्ष राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों, जैसे उप समाहर्ता (Deputy Collector), डीएसपी, जिला सामाजिक अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को बिहार प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का अवसर मिलता है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना में पात्रता, पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अवश्य पढ़ें।
    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा अधिसूचना पीडीएफ लिंक

    बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दी है। आयोग हर वर्ष इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से करता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जबकि अंतिम चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

    परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया (bpsc 72 apply), bpsc online, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के साथ इस लेख को विस्तार से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- अवलोकन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। बीपीएससी हर वर्ष योग्य स्नातक अभ्यर्थियों के चयन के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट BPSC Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में अपडेट रहना जरूरी है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई गई है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजन संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

    परीक्षा का नाम

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026

    शॉर्ट नेम

    BPSC CCE 72th

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    5 मई 2026

    कुल रिक्तियां

    1186 पद
    1189 पद (संशोधित)

    पदों का नाम

    एसडीओ, डीएसपी, राजस्व अधिकारी व अन्य

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    आवेदन प्राप्त5.15 लाख

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    परीक्षा की भाषा

    हिंदी एवं अंग्रेजी

    पात्रता

    स्नातक

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक परीक्षा

    • मुख्य परीक्षा

    • साक्षात्कार

    परीक्षा आवृत्ति

    वर्ष में एक बार

    नौकरी का स्थान

    बिहार

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bihar.gov.in

    आवेदन लिंक- bpsconline.bihar.gov.in

    अन्य सरकारी परीक्षाओं के आवेदन पत्र देखें

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 की परीक्षा तिथियां आधिकारिक कैलेंडर में जारी कर दी हैं। आयोग के अनुसार बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर बनाए रखें ताकि आवेदन, एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी किसी भी अपडेट से वंचित न रहें।

    कार्यक्रम

    तिथि

    बीपीएससी 72वीं सीसीई अधिसूचना जारी

    5 मई 2026

    आवेदन प्रक्रिया शुरू (bpsc online application)

    7 मई 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    31 मई 2026

    आवेदन सुधार विंडो

    सूचित किया जाएगा

    प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    26 जुलाई 2026

    प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं मुख्य परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं मुख्य परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : पात्रता मानदंड

    बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 के लिए पात्रता मानदंड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, राजस्व सेवा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शारीरिक क्षमता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित नियम निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी प्रमाण पत्रों की सही जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
    ये भी पढ़ें:- बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

    बीपीएससी 72वीं सीसीई के लिए शैक्षणिक योग्यता

    पद/परीक्षा

    आवश्यक योग्यता

    72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

    बाल विकास परियोजना पदाधिकारी

    स्नातक डिग्री तथा मुख्य परीक्षा के लिए गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र या श्रम एवं समाज कल्याण में से एक वैकल्पिक विषय

    वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी

    वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक डिग्री

    अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी

    मनोविज्ञान या विधि विषय में स्नातक डिग्री तथा मुख्य परीक्षा हेतु संबंधित वैकल्पिक विषय का चयन आवश्यक

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • आवेदन करते समय स्नातक एवं अन्य योग्यता संबंधी पूरी जानकारी भरना अनिवार्य होगा।

    • विशेष शैक्षणिक योग्यता वाले पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन में संबंधित पद का चयन करना जरूरी होगा।

    • सभी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होने चाहिए।

    • साक्षात्कार के समय अपलोड किए गए मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    बीपीएससी 72वीं सीसीई के लिए आयु सीमा

    श्रेणी

    अधिकतम आयु (1 अगस्त 2026 के अनुसार)

    अनारक्षित पुरुष

    37 वर्ष

    अनारक्षित महिला

    40 वर्ष

    पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग

    40 वर्ष

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

    42 वर्ष

    न्यूनतम आयु

    • कुछ सेवाओं के लिए 20 वर्ष

    • कुछ पदों के लिए 21 वर्ष

    • अधिकांश प्रशासनिक सेवाओं के लिए 22 वर्ष निर्धारित

    आयु सीमा में छूट

    • बिहार सरकार के कर्मचारियों को अधिकतम 5 अवसर और 5 वर्ष की छूट

    • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

    • भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के अनुसार आयु में छूट

    • एनसीसी कैडेट्स को नियमों के अनुसार विशेष राहत

    शारीरिक क्षमता

    उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय होना चाहिए। बिहार पुलिस सेवा पद के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

    बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 72nd CCE 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 से 31 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रहेगी। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत, शैक्षणिक और दस्तावेज संबंधी सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है। नीचे आवेदन प्रक्रिया विस्तार से देखें।

    आवेदन फॉर्म भरने से पहले जरूरी निर्देश

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।

    • आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • सभी आवश्यक प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट (100 KB तक) में तैयार रखें।

    • सफेद या हल्के बैकग्राउंड वाली स्पष्ट फोटो अपलोड करें।

    • हिंदी और अंग्रेजी दोनों हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।

    • आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।

    बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

    • सबसे पहले बीपीएससी पोर्टल पर bpsconline.bihar.gov.in जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। इसमें नाम, श्रेणी, जाति और अन्य बुनियादी जानकारी भरनी होगी।

    • स्थायी पता और पत्राचार पता दर्ज करें। यदि कोई आपराधिक मामला लंबित है तो उसकी जानकारी भी दें।

    • शैक्षणिक विवरण दर्ज करें: 10वीं कक्षा से लेकर उच्चतम योग्यता तक की जानकारी भरें। अंक, विषय और उत्तीर्ण वर्ष सही तरीके से दर्ज करें।

    • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें: वेबकैम या स्कैन की गई फोटो अपलोड करें। इसके बाद हिंदी और अंग्रेजी दोनों हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • सभी जानकारी की जांच करने के बाद “Submit and Lock Profile” पर क्लिक करें।

    • “New Application” टैब में जाकर सक्रिय विज्ञापन चुनें और संबंधित पद का चयन करें।

    • आवेदन शुल्क जमा करें- ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन फॉर्म जमा करें- शेष विवरण भरने के बाद “Submit Application” पर क्लिक करें। आवेदन सफल होने पर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    • आवेदन की जांच करें- “My Account” सेक्शन में जाकर आवेदन की स्थिति, भुगतान इतिहास और प्रिंट विकल्प देख सकते हैं।

    • यदि आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार को फॉर्म रद्द कर दोबारा आवेदन करना पड़ सकता है। इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026: आवेदन शुल्क

    बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 के लिए आवेदन शुल्क संबंधी विवरण जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग, द्वारा अभ्यर्थी को अलग-अलग परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यदि उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के दौरान पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या दर्ज नहीं करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

    परीक्षा/शुल्क विवरण

    आवेदन शुल्क

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE)

    100 रुपये

    बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा

    100 रुपये

    वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) परीक्षा

    100 रुपये

    अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी परीक्षा

    100 रुपये

    आधार संख्या नहीं देने पर अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क

    200 रुपये प्रति परीक्षा

    ये भी पढ़ें - बीपीएससी प्रश्न पत्र

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : परीक्षा पैटर्न

    बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 72nd CCE 2026 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह परीक्षा तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार—में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक स्वरूप में आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान, विश्लेषण क्षमता, लेखन कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन करना है।

    बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

    प्रारंभिक परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट होगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का प्रकार

    प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)

    कुल अंक

    150

    अवधि

    2 घंटे

    विषय

    सामान्य अध्ययन

    प्रमुख विषय

    इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, समसामयिकी

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे

    योग्यता प्रकृति

    केवल क्वालिफाइंग

    बीपीएससी 72वीं मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

    मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और अंतिम मेरिट सूची में इसके अंक शामिल किए जाएंगे।

    प्रश्न पत्र

    अंक

    अवधि

    सामान्य हिंदी (क्वालिफाइंग)

    100

    3 घंटे

    सामान्य अध्ययन पेपर-I

    300

    3 घंटे

    सामान्य अध्ययन पेपर-II

    300

    3 घंटे

    निबंध

    300

    3 घंटे

    वैकल्पिक विषय

    300

    3 घंटे

    मुख्य परीक्षा की विशेषताएं

    • परीक्षा वर्णनात्मक/सब्जेक्टिव होगी।

    • सामान्य हिंदी में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य होगा।

    • परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में दी जा सकेगी।

    सीडीपीओ / एफएओ / एसपीओ पदों के लिए मुख्य परीक्षा पैटर्न

    प्रश्न पत्र

    अंक

    अवधि

    सामान्य हिंदी

    100

    3 घंटे

    सामान्य अध्ययन पेपर-I

    300

    3 घंटे

    सामान्य अध्ययन पेपर-II

    300

    3 घंटे

    वैकल्पिक विषय

    300

    3 घंटे

    वैकल्पिक विषय

    सीडीपीओ के लिए:

    • गृह विज्ञान

    • मनोविज्ञान

    • समाजशास्त्र

    • श्रम एवं सामाजिक कल्याण

    एफएओ के लिए:

    • वाणिज्य

    • अर्थशास्त्र

    • गणित

    • सांख्यिकी

    उप-मंडल संरक्षण पदाधिकारी (SPO) के लिए:

    • मनोविज्ञान

    • विधि (Law)

    बीपीएससी 72वीं साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण

    विवरण

    जानकारी

    कुल अंक

    120

    उद्देश्य

    व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संचार कौशल का मूल्यांकन

    पात्रता

    मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी

    अंतिम मेरिट में शामिल

    हां

    अतिरिक्त प्रक्रिया

    मेडिकल टेस्ट

    बीपीएससी परीक्षा पैटर्न के बारे में जानें

    बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026- सिलेबस

    बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 का विस्तृत सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना में जारी कर दिया है। आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सिलेबस को समझना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है और बेहतर अध्ययन योजना बनाने में सहायता मिलती है। प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन आधारित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।

    बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस 2026

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    सामान्य विज्ञान

    विज्ञान से संबंधित सामान्य जानकारी

    भारतीय इतिहास एवं बिहार का इतिहास

    प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास

    भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था

    संविधान, शासन व्यवस्था, आर्थिक विकास

    भूगोल (भारत एवं बिहार)

    भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल

    समसामयिक घटनाएं

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाएं

    सामान्य मानसिक क्षमता

    तार्किक क्षमता एवं विश्लेषणात्मक प्रश्न

    बीपीएससी 72वीं मुख्य परीक्षा सिलेबस 2026

    प्रश्न पत्र

    सिलेबस

    सामान्य हिंदी (क्वालिफाइंग)

    हिंदी व्याकरण, लेखन एवं भाषा ज्ञान

    सामान्य अध्ययन पेपर-I

    आधुनिक भारत एवं बिहार का इतिहास, भारतीय संस्कृति, बिहार का योगदान, सांख्यिकीय विश्लेषण एवं ग्राफ

    सामान्य अध्ययन पेपर-II

    भारतीय राजव्यवस्था, प्रशासन एवं बिहार की राजनीतिक व्यवस्था, भारतीय एवं बिहार की अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का प्रभाव

    वैकल्पिक विषय

    इतिहास, भूगोल, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र आदि विषयों में से एक

    वैकल्पिक विषय

    उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित विषयों में से किसी एक वैकल्पिक विषय का चयन कर सकते हैं।

    बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026- एडमिट कार्ड

    बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दर्ज होंगे। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- आंसर की

    बिहार लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के बाद बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो आयोग निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर देगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार होगा।

    बीपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम मुख्य बिंदुओं को विस्तार से जानें

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- रिजल्ट

    बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का परिणाम चरणवार जारी किया जाएगा। आयोग पहले प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा, जिसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि की सहायता से देख सकेंगे। अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन और कटऑफ अंकों के आधार पर होगा।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- साक्षात्कार

    बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 की मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार चरण के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण उम्मीदवार के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, प्रशासनिक समझ और निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया जाता है। साक्षात्कार कुल 120 अंकों का होगा और अंतिम मेरिट सूची में इसके अंक जोड़े जाएंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- कटऑफ

    बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 की कटऑफ परीक्षा के विभिन्न चरणों के बाद जारी की जाएगी। कटऑफ अंक श्रेणीवार निर्धारित किए जाएंगे और यह परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों की संख्या तथा उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। प्रारंभिक परीक्षा की कटऑफ मुख्य परीक्षा के लिए चयन तय करेगी, जबकि अंतिम कटऑफ मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कटऑफ सूची देख सकेंगे।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026- तैयारी टिप्स

    बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए अलग-अलग तैयारी योजना बनाना लाभदायक रहेगा। उम्मीदवारों को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट स्टडी प्लान तैयार करना चाहिए।

    बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 तैयारी टिप्स

    • सिलेबस को अच्छी तरह समझें- तैयारी शुरू करने से पहले पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • समयबद्ध अध्ययन योजना बनाएं- रोजाना विषयवार अध्ययन के लिए निश्चित समय तय करें और उसी के अनुसार तैयारी करें।

    • एनसीईआरटी पुस्तकों से शुरुआत करें- इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए NCERT किताबें मजबूत आधार तैयार करती हैं।

    • बिहार सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें- बिहार का इतिहास, भूगोल, राजनीति, संस्कृति और वर्तमान घटनाएं परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    • करंट अफेयर्स नियमित पढ़ें- रोजाना समाचार पत्र, मासिक पत्रिकाएं और सरकारी योजनाओं से जुड़े अपडेट पढ़ें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें- इससे परीक्षा का स्तर और प्रश्नों का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

    • मॉक टेस्ट और उत्तर लेखन अभ्यास करें- प्रारंभिक परीक्षा के लिए MCQ प्रैक्टिस और मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन अभ्यास जरूरी है।

    • छोटे नोट्स तैयार करें- महत्वपूर्ण तथ्यों, तिथियों और योजनाओं के संक्षिप्त नोट्स बनाएं ताकि अंतिम समय में रिवीजन आसान हो।

    • नियमित रिवीजन करें- पढ़े हुए विषयों का समय-समय पर पुनरावलोकन करें, जिससे जानकारी लंबे समय तक याद रहे।

    • स्वास्थ्य और समय प्रबंधन का ध्यान रखें- पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार लें और तनाव से बचते हुए नियमित तैयारी जारी रखें।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    बीपीएससी 72वीं सीसीई परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ विशेष पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

    Q: बीपीएससी 72वीं सीसीई चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर होता है।

    Q: क्या बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू होगा?
    A:

    हां, बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का एक-तिहाई हिस्सा काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर देने की सलाह दी जाती है।

    Q: बीपीएससी 72वीं सीसीई आवेदन प्रक्रिया किस माध्यम से पूरी होगी?
    A:

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर पूरी करनी होगी।

    Q: बीपीएससी 72वीं मुख्य परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल होंगे?
    A:

    मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर-I, सामान्य अध्ययन पेपर-II, निबंध और वैकल्पिक विषय शामिल होंगे। कुछ विशेष पदों के लिए अलग वैकल्पिक विषय निर्धारित किए गए हैं, जिनका चयन आवेदन के समय करना होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)