Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी 72वीं आवेदन पत्र 2026 (BPSC 72th Application Form 2026)- आवेदन (समाप्त), रिक्तियां, पात्रता
    • लेख
    • बीपीएससी 72वीं आवेदन पत्र 2026 (BPSC 72th Application Form 2026)- आवेदन (समाप्त), रिक्तियां, पात्रता

    बीपीएससी 72वीं आवेदन पत्र 2026 (BPSC 72th Application Form 2026)- आवेदन (समाप्त), रिक्तियां, पात्रता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 02 Jun 2026, 11:24 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीपीएससी 72वीं आवेदन पत्र 2026 (BPSC Application Form 2026 in hindi): बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सिविल सेवा के लिए बीपीएससी 72वीं सीसीई आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित तक की गई थी, अब आवदेन प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। बीपीएससी 72वीं सीसीई आवेदन पत्र ऑनलाइन 7 मई 2026 को जारी किया गया था। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 5, 15000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (BPSC civil service exam) में शामिल होने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in/ के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर बीपीएससी सीसीई 2026 आवेदन पत्र (BPSC CCE 2026 application form in hindi) भर सकते थे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बीपीएससी 72वीं ऑनलाइन आवेदन लिंक इस पेज पर दिया गया।
    बीपीएससी 72वीं आवेदन 2026 के लिए ओटीआर लिंक
    1778129731202

    बीपीएससी 72वीं आवेदन पत्र 2026 (BPSC 72th Application Form 2026)- आवेदन (समाप्त), रिक्तियां, पात्रता
    बीपीएससी आवेदन पत्र - रिलीज डेट, आवेदन का तरीका


    बीपीएससी 72वीं आवेदन अपडेट: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) 2026 के लिए लगभग 5.15 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछली 71वीं सीसीई के मुकाबले करीब 44 हजार अधिक है। 71वीं सीसीई के लिए लगभग 4.71 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। आयोग के अनुसार, 30 मई को 90,180 और अंतिम तिथि 31 मई को 91,630 आवेदन जमा किए गए। अंतिम दो दिनों में आवेदन प्राप्त होने की औसत दर लगभग 4,000 प्रति घंटा रही। आयोग ने अभ्यर्थियों से भविष्य में अंतिम समय का इंतजार न कर समय पर आवेदन करने की अपील की है।
    1780379506899

    बीपीएससी 72वीं राज्य सिविल सेवा के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया में 28 मई तक 3 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है। इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई है। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा पदों पर सीटों की संख्या में भी 3 सीटों इजाफा किया गया है। इस प्रकार अब कुल 1189 पदों पर भर्ती की जाएगी।
    1780028888896

    बीपीएससी 72वीं पदों में संशोधन संबंधित लेटेस्ट अधिसूचना-
    1780029395589


    बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 से जुड़ा महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया है। आयोग ने 5 मई 2026 को प्रकाशित विज्ञापन में सारणी-1 के क्रम संख्या-11 पर शामिल ईख पदाधिकारी (गन्ना उद्योग विभाग) के 44 पदों को निरस्त कर दिया गया। आयोग के अनुसार, बिहार ईख विकास नियमावली 2025 के तहत यह पद सहायक निदेशक, ईख विकास एवं समकक्ष श्रेणी का है, जिसकी शैक्षिक योग्यता और परीक्षा संरचना संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से अलग निर्धारित है। इसी कारण इन पदों को 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के विज्ञापन से हटाया गया है। संशोधन के बाद अब कुल रिक्तियों की संख्या 1230 से घटकर 1186 हो गई है।
    1778134283458

    बीपीएससी 72वीं सीसीई आधिकारिक अधिसूचना 5 मई 2026 जारी किया गया था। आयोग ने कुल 1230 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की थी, अब इसे संशोधित करते हुए 1186 पद कर दिया गया है। जिनमें महिलाओं के लिए 359 पद आरक्षित रखे गए हैं। बीपीएससी 72वीं सीसीई आधिकारिक अधिसूचना में सम्मिलित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा पैटर्न समेत अन्य मुख्य जानकारियां शामिल है। बीपीएससी 72वीं सीसीई के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि बीपीएससी 72वीं अधिसूचना पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    बीपीएससी 72वीं सीसीई अधिसूचना पीडीएफ लिंक
    1778129709587

    बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स 2026: विकल्प (E) का चयन अनिवार्य

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए पाँच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सही उत्तर के रूप में (A), (B), (C) या (D) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। यदि कोई प्रश्न छोड़ना हो, तो (E) विकल्प चुनना अनिवार्य है। हर प्रश्न के लिए केवल एक ही विकल्प अंकित करना होगा। यदि किसी प्रश्न के लिए अभ्यर्थी कोई भी विकल्प नहीं चुनता है, तो उस प्रश्न पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

    बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए बीपीएससी सीसीई अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन जारी की जाएगी।। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर दिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक (APPLY Online link) के माध्यम से बीपीएससी 72वींआवेदन पत्र 2026 (BPSC 72 Application Form 2026 in hindi) भर सकेंगे। जो उम्मीदवार बीपीएससी एप्लिकेशन फॉर्म 2026 सफलतापूर्वक भरेंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए बीपीएससी सीसीई एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा।

    अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान करने के साथ-साथ बीपीएससी ऑनलाइन आवेदन में सभी विवरण जैसे व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण और शैक्षणिक विवरण भरना होगा। बीपीएससी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बीपीएससी परीक्षा के तीन चरण हैं - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार राउंड। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी किया जाता है।

    बीपीएससी आवेदन पत्र 2026 - अवलोकन (BPSC Application Form 2026 - Overview)

    नीचे दी गई तालिका से बीपीएससी 2026 आवेदन पत्र की प्रमुख विशेषताएं देखें:

    विवरण

    सूचना

    परीक्षा का नाम

    बीपीएससी

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    बिहार लोक सेवा आयोग

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    रिक्तियां1230
    1186 पद
    1189 पद

    बीपीएससी आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    भुगतान का तरीका

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग)

    बीपीएससी परीक्षा तिथियां 2026 (BPSC Exam Dates 2026 in hindi)

    बीपीएससी द्वारा आधिकारिक बीपीएससी अधिसूचना 2026 में बीपीएससी परीक्षा तिथियों 2026 के साथ बीपीएससी आवेदन पत्र तिथियों का उल्लेख किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी की विस्तृत परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।

    बीपीएससी 2026 परीक्षा तिथियां (BPSC 2026 Exam Dates)

    बीपीएससी इवेंट्स

    बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा तिथियां

    बीपीएससी मेन्स परीक्षा तिथियां

    बीपीएससी अधिसूचना

    5 मई 2026

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी 72वीं ऑनलाइन आवेदन जारी

    7 मई 2026 )

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी सिविल सेवा आवेदन अंतिम तिथि

    31 मई 2026

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन सुधार सुविधा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    बीपीएससी पात्रता मानदंड 2026 (BPSC Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    बीपीएससी आवेदन करने से पहले, आवेदकों को बाद में किसी भी असुविधा या अस्वीकृति से बचने के लिए बीपीएससी 2026 की पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। बीपीएससी पात्रता मानदंड मुख्य रूप से उम्मीदवारों की आयु, राष्ट्रीयता और शैक्षिक योग्यता पर आधारित है।

    बीपीएससी पात्रता मानदंड 2026 (BPSC Eligibility Criteria 2026)

    आयु सीमा

    • सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है।

    • सामान्य पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, सामान्य महिला और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तथा एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है।

    शैक्षणिक योग्यता

    • अभ्यर्थी ने किसी सरकारी, मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक या कोई अन्य समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो।

    राष्ट्रीयता

    • भारतीय नागरिक

    बीपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए उपयुक्त वेब ब्राउज़र

    बीपीएससी 2026 आवेदन पत्र को परेशानी मुक्त तरीके से भरने के लिए, उम्मीदवारों को एक अद्यतन ब्राउज़र का उपयोग करना चाहिए। बीपीएससी आवेदन प्रक्रिया में किसी भी देरी से बचने के लिए तेज़ इंटरनेट कनेक्शन भी आवश्यक है। इंटरनेट एक्सप्लोरर, फायरफॉक्स और सफारी जैसे वेब ब्राउज़र उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।

    पहले से तैयार रखें जाने वाले दस्तावेज़

    आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि उन्हें बीपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरते समय कोई समस्या न हो।

    • स्कैन की गई इमेज और हस्ताक्षर।

    • जाति, दिव्यांगता या आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

    • आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    • एक वैध ईमेल आईडी और संपर्क नंबर

    बीपीएससी 2026 मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण (Steps to Apply for BPSC 2026 Mains in Hindi)

    • यदि छात्र अपने दस्तावेजों को स्कैन और अपलोड करने में असमर्थ हैं, तो वे उन्हें फोटोकॉपी कर सकते हैं और उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग को संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग 15, जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड), पटना- 800001 पर मेल कर सकते हैं।

    • बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीपीएससी मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए प्रारंभिक परीक्षा के दौरान दिए गए यूजरनेम और पासवर्ड के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

    • छात्रों को भुगतान के बाद अनुरोध फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में दी गई अधिकांश जानकारी पहले ही पूरी कर ली जाएगी।

    • प्रस्तुत फॉर्म को छात्रों द्वारा डाउनलोड करके प्रिंट किया जाना चाहिए।

    • भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित हार्ड कॉपी बीपीएससी के कार्यालय पते पर भेजना अनिवार्य है।

    • छात्रों को प्रवेश पत्र और परीक्षा की तारीखों के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए बीपीएससी कार्यालय को अपने आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने के बाद इंटरनेट पर आधिकारिक अधिसूचना की लगातार जांच करनी चाहिए।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 : आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

    बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 से 31 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रहेगी। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत, शैक्षणिक और दस्तावेज संबंधी सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है। नीचे आवेदन प्रक्रिया विस्तार से देखें।

    आवेदन फॉर्म भरने से पहले जरूरी निर्देश

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।

    • आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • सभी आवश्यक प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट (100 KB तक) में तैयार रखें।

    • सफेद या हल्के बैकग्राउंड वाली स्पष्ट फोटो अपलोड करें।

    • हिंदी और अंग्रेजी दोनों हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें।

    • आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना अनिवार्य है।

    बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

    • सबसे पहले बीपीएससी पोर्टल पर bpsconline.bihar.gov.in जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
      1778147066939

    • बीपीएससी 2026 आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण भरना होगा

      • उम्मीदवार का नाम

      • पिता का नाम

      • पति का नाम (विवाहित महिलाओं के लिए)

      • मां का नाम

      • जन्म तिथि

      • वैवाहिक स्थिति

      • लिंग

      • आधार नंबर

      • पता

      • ई-मेल नंबर

      • मोबाइल नंबर

    • स्थायी पता और पत्राचार पता दर्ज करें। यदि कोई आपराधिक मामला लंबित है तो उसकी जानकारी भी दें।
      1778147066976

    • शैक्षणिक विवरण दर्ज करें: 10वीं कक्षा से लेकर उच्चतम योग्यता तक की जानकारी भरें। अंक, विषय और उत्तीर्ण वर्ष सही तरीके से दर्ज करें।
      1778147067009

    • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें: वेबकैम या स्कैन की गई फोटो अपलोड करें। इसके बाद हिंदी और अंग्रेजी दोनों हस्ताक्षर अपलोड करें।
      1778147067043

    • सभी जानकारी की जांच करने के बाद “Submit and Lock Profile” पर क्लिक करें।

    • “New Application” टैब में जाकर सक्रिय विज्ञापन चुनें और संबंधित पद का चयन करें।

    • आवेदन शुल्क जमा करें- ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
      1778147067074

    • आवेदन फॉर्म जमा करें- शेष विवरण भरने के बाद “Submit Application” पर क्लिक करें। आवेदन सफल होने पर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    • आवेदन की जांच करें- “My Account” सेक्शन में जाकर आवेदन की स्थिति, भुगतान इतिहास और प्रिंट विकल्प देख सकते हैं।

    • यदि आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार को फॉर्म रद्द कर दोबारा आवेदन करना पड़ सकता है। इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026: आवेदन शुल्क

    बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2026 के लिए आवेदन शुल्क संबंधी विवरण जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग, द्वारा अभ्यर्थी को अलग-अलग परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। यदि उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के दौरान पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या दर्ज नहीं करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

    परीक्षा/शुल्क विवरण

    आवेदन शुल्क

    बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE)

    100 रुपये

    बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा

    100 रुपये

    वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) परीक्षा

    100 रुपये

    अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी परीक्षा

    100 रुपये

    आधार संख्या नहीं देने पर अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क

    200 रुपये प्रति परीक्षा

    अन्य सरकारी परीक्षाओं के आवेदन पत्र देखें

    बीपीएससी परीक्षा केंद्र 2026 (BPSC Exam Centers 2026 in hindi)

    परीक्षा प्राधिकरण छात्रों के लिए बीपीएससी 2026 परीक्षा केंद्रों की एक सूची प्रदान करेगा। बीपीएससी परीक्षा केंद्र 2026 को उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। बीपीएससी 2026 परीक्षा केंद्र पर मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी आवेदन पत्र 2026 कब जारी होगा?
    A:

    बीपीएससी 2026 आवेदन पत्र 7 से 31 मई 2026 तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरा जा सकता था।

    Q: मैं बीपीएससी का आवेदन पत्र कैसे भर सकता हूं?
    A:

    बीपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। विस्तृत चरण के लिए, उपरोक्त लेख पढ़ें।

    Q: क्या मुझे बीपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरते समय आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा?
    A:

    नहीं, अभ्यर्थियों को आवंटित समयावधि में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Civil Service Exam Score Card Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RPSC RAS Application Date

    4 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have