बीपीएससी 72वीं एडमिट कार्ड 2026 (BPSC 72th Admit Card 2026 Hindi)- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना बीपीएससी 72वीं संयुक्त (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी 72वीं सीसीई परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर/यूजरनेम एवं पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आयोग द्वारा बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 के प्रत्येक चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार तीनों चरणों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में दिया जाएगा।
बीपीएससी परीक्षा तिथि 2026 - शेड्यूल देखें
This Story also Contains
बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उनका नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा स्थल का विवरण, परीक्षा समय और अन्य जानकारी शामिल होती है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए बीपीएससी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार परीक्षा तिथि तक बीपीएससी सीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी प्रश्न पत्र देखें । बीपीएससी पात्रता मानदंड
बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 से 31 मई 2026 तक जारी थी। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर bpsc.bihar.gov.in पर बीपीएससी 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन अंतिम तिथि तक भर कर जमा कर सकते थे। वैसे उम्मीदवार जिन्होंने अंतिम तिथि तक सफलतापूर्वक बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आवेदन पत्र भरा है, उन्हें बीपीएससी 2026 हॉल टिकट (BPSC 2026 hall ticket in hindi) जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना बीपीएससी 72वीं सीसीई एडमिट कार्ड (BPSC 72th CCE admit card in hindi) डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते थे।
उम्मीदवारों को बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 (BPSC 72st cce 2026 in hindi) के दिन परीक्षा केंद्र पर सरकार द्वारा जारी एक वैध फोटो आईडी के साथ बीपीएससी एडमिट कार्ड (BPSC admit card in hindi) ले जाना होता है। बीपीएससी 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जैसे विवरण शामिल होते हैं। उम्मीदवार इस लेख में बीपीएससी एडमिट कार्ड 2026 (BPSC Admit card 2026 in hindi) से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | ब्योरा |
परीक्षा का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग/बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (बीपीएससी सीसीई) |
प्रचलित नाम | बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (BPSC exam) |
आयोजक | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| परीक्षा सत्र | बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 |
परीक्षा संचालन माध्यम | ऑफलाइन |
परीक्षा का उद्देश्य | बिहार में विभिन्न राज्य प्रशासनिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
इवेंट्स | तिथियां |
बीपीएससी 72वीं अधिसूचना | 5 मई 2026 |
बीपीएससी 72वीं आवेदन तिथि | 7 मई 2026 |
बीपीएससी 72वीं आवेदन अंतिम तिथि | 31 मई 2026 |
बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 26 जुलाई 2026 |
| बीपीएससी 72वीं मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
| बीपीएससी 72वीं मेंस परीक्षा | सूचित किया जाएगा |
BPSC Admit Card 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
अब अपना “यूजरनेम/पंजीकृत ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर” तथा “पासवर्ड” दर्ज करें।
दिए गए बॉक्स में “कैप्चा कोड” भरें।
सभी विवरण भरने के बाद “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
लॉगिन करने के बाद आपका बीपीएससी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें - BPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए कटऑफ
बीपीएससी 72वीं परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत आयोग से संपर्क करें। एडमिट कार्ड पर सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या
परीक्षा का नाम
परीक्षा केंद्र का नाम एवं पूरा पता
परीक्षा की तिथि एवं समय
रिपोर्टिंग समय
उम्मीदवार का स्कैन किया हुआ फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाने हेतु निर्धारित स्थान
विषय / पेपर का नाम
परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
परीक्षा नियंत्रक / आयोग के निर्देश
उम्मीदवार की श्रेणी एवं अन्य आवश्यक विवरण
यदि अभ्यर्थियों को BPSC 72nd CCE Admit Card 2026 में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति दिखाई देती है, जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषय अथवा अन्य विवरण में गलती, तो उन्हें तुरंत आयोग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लें, ताकि परीक्षा तिथि से पहले आवश्यक सुधार कराया जा सके। उम्मीदवार ईमेल, हेल्पलाइन नंबर या आयोग के कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सभी सुधार समय रहते पूरा कर लेना चाहिए।
बिहार लोक सेवा आयोग 15, जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड), पटना – 800 001 (बिहार) 0612-2215795 |
ये भी पढ़ें - बीपीएससी सिलेबस
बीपीएससी 2026 एडमिट के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे। ऐसा न करने पर वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। उम्मीदवारों को मूल प्रारूप में निम्नलिखित में से एक वैध फोटो आईडी ले जाना होगा।
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
बीपीएससी सीसीई परिणाम देखें
बीपीएससी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में बीपीएससी प्ररंभिक और मुख्य परीक्षा केंद्रों की सूची प्रदान करता है। उम्मीदवार बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 आवेदन पत्र भरते समय बीपीएससी परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। बीपीएससी परीक्षा केंद्र का आवंटन बीपीएससी 72वीं सीसीई 2026 एडमिट कार्ड में उल्लिखित होगा। परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है।
संबंधित लिंक - BPSC सिविल सर्विसेज आंसर की देखें
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बीपीएससी 72वीं संयुक्त लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर अंकित सभी जानकारियों एवं आयोग द्वारा जारी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी अवश्य लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना आवश्यक होगा।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा दिवस दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय अथवा रिक्त पाए जाएंगे, उन्हें आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर जमा करने होंगे।
ऐसे उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से घोषणा पत्र डाउनलोड कर भरना होगा।
घोषणा पत्र पर राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाना अनिवार्य होगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी आयोग के डैशबोर्ड के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र एवं अन्य विवरणों का पहले से सत्यापन कर लें।
किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग के हेल्पडेस्क या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
बीपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि से 1 सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार उपरोक्त लेख में उल्लिखित चरणों की मदद से बीपीएससी 72वीं 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड तीन चरणों के लिए जारी किया जाता है - प्रारंभिक मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार।
On Question asked by student community
Hello aspirant!
The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam
Hello,
BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can
Hello,
It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So
Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske
Hello Nitish !
Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :
1) Achievers IAS Academy
Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have
Apply for Online M.Com from Manipal University