Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye?)
    • लेख
    • सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye?)

    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye?)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 May 2026, 03:11 PM IST

    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye?) - सीबीएसई द्वारा सीटेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट 2026 रिजल्ट के साथ सीटेट कटऑफ जारी किया जाता है। सीटेट कटऑफ से सटीक पासिंग मार्क्स की जानकारी मिलती है। सीटेट परीक्षा में शामिल कई उम्मीदवार इंटरनेट पर सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye, सीटेट पासिंग मार्क्स, ctet में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, सीटेट में कितने नंबर पर पास होंगे... जेसे सवाल पूछते रहते हैं। उम्मीदवारों के इन सवालों का जवाब इस लेख में मिल जाएगा।
    लेटेस्ट अपडेट - सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के 22वें संस्करण के लिए सीटेट सितंबर 2026 अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीटेट आवेदन की तिथि 11 मई से 10 जून 2026 है। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
    ताजा जानकारी के लिए सीटेट लॉगइन विंडो पर जाएं

    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye?)
    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (CTET pass karne ke liye kitne marks chahiye?)

    सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए सीटीईटी केंद्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है। सीटीईटी पास करने के लिए अभ्यर्थियों को NCTE (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन) की गाइडलाइंस के अनुसार CBSE द्वारा निर्धारित पास मार्क्स हासिल करने होते हैं। आम तौर पर, सीटेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम अंक का 60 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को 55 प्रतिशत प्राप्त करना होता है। हालांकि सीटेट पासिंग मार्क्स प्रश्नों के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या जैसे कारकों के कारण बदल भी सकते हैं।

    सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) भारत में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। सीटीईटी को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने होते हैं।

    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, इसका जवाब सीटेट रिजल्ट के साथ मिल जाएगा। सीटेट रिजल्ट के साथ सीटेट कटऑफ जारी किया जाएगा जिससे सटीक सीटेट पासिंग मार्क्स का पता चलेगा। सीटेट रिजल्ट जारी होने के साथ ही डायरेक्ट लिंक इस पेज पर प्रदान किया जाएगा।
    इसे भी पढ़ें - सीटेट प्रमाणपत्र कब जारी होगा?

    सीटीईटी 2026 परीक्षा (CTET exam 2026) 150 अंकों की है, इसलिए 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार सीटेट उत्तीर्ण माने जाएंगे। सीटेट 2026 उत्तीर्ण अंक (CTET 2026 qualifying mark) सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला उम्मीदवार के लिए अलग-अलग होते हैं।

    अधिकांश राज्य स्तरीय TET परीक्षाएं NCTE की गाइडलाइंस के अनुसार आयोजित की जाती हैं, जिनमें श्रेणी के आधार पर 50% से 60% तक अंक प्राप्त करना उत्तीर्ण माना जाता है। यह जानकारी अभ्यर्थियों को सीटीईटी और अपने-अपने राज्य TET परीक्षा के बीच पासिंग मानकों की तुलना करने और पात्रता को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती है।

    सीटेट कटऑफ 2026 क्या है? (CTET Cutoff 2026)

    सीटीईटी कट ऑफ अंक परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। न्यूनतम कट ऑफ पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट 2026 के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 60% या अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

    सीटेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए - क्वालीफाइंग कटऑफ देखें

    श्रेणी

    कटऑफ प्रतिशत (150 में से )

    कटऑफ अंक (150 में से)

    सामान्य

    60%

    90

    ओबीसी, एससी, एसटी

    55%

    85

    सीटेट परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं?

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) कक्षा 1 से 8 तक के लिए दो भाग में यानी कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर I और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर II में बांट कर दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। दोनों के लिए न्यूनतम सीटेट योग्यता अंक सीबीएसई द्वारा अधिसूचना जारी कर बताया जाता है। हालांकि सटीक न्यूनतम अंक सीटेट रिजल्ट के साथ जारी सीटेट कटऑफ से पता चलेगा।

    CTET पेपर 1 उत्तीर्ण होने का मानदंड (कक्षा 1–5)

    सीटीईटी पेपर 1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) में अध्यापन करना चाहते हैं। इस पेपर में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं:

    • सामान्य वर्ग: 90 अंक

    • ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 82 अंक

    CTET पेपर 2 उत्तीर्ण होने का मानदंड (कक्षा 6–8)

    सीटीईटी पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पेपर में भी श्रेणीवार उत्तीर्ण अंक निम्न प्रकार से निर्धारित हैं:

    • सामान्य वर्ग: 90 अंक

    • ओबीसी / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: 82 अंक

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के इच्छुक हैं, उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होकर सफल होना अनिवार्य होता है।

    नीचे दी गई सारणी में सीटीईटी 2026 के श्रेणीवार उत्तीर्ण अंक का स्पष्ट विवरण दिया गया है।

    वर्ग

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक (150 में से)

    सामान्य / अनारक्षित

    60%

    90 अंक

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    55%

    82 अंक

    अनुसूचित जाति (SC)

    55%

    82 अंक

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    55%

    82 अंक

    दिव्यांग (PwD)

    55%

    82 अंक

    उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से CTET 2026 के उत्तीर्ण अंक और अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    सीटेट मार्क्स 2026 चेक करने की प्रक्रिया

    1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध CTET February 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां क्वालिफाइंग मार्क्स और कैटेगरीवार विवरण दिया होगा।

    4. यदि परिणाम लिंक खुला है, तो अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    5. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।

    6. भविष्य के लिए रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

    सीटीईटी रिजल्ट 2026 कब घोषित किया जाएगा? (When CTET Result 2026 will be declared?)

    सीटीईटी रिजल्ट तिथि पिछले वर्ष के ट्रेंड के अनुसार, सीबीएसई द्वारा सीटेट का 21वाें संस्करण की परीक्षा सीटेट 2026 का रिजल्ट मार्च 2026 में जारी किया जा सकता है। सीटेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट (CTET result 2026) पता करने का एक डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध कराया जाएगा। सीटेट परीक्षा परिणाम 2026 फरवरी सत्र (CTET exam result 2026 February session in hindi) को सीटीईटी एनआईसी इन रिजल्ट ( ctet nic in result) पर डाउनलोड किया जा सकता है।

    सीटेट अंकपत्र 2026 (CTET Marksheet 2026 in hindi)

    सीटेट रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद, सीबीएसई सभी उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में डिजिटल प्रारूप में सीटेट मार्कशीट (CTET Marksheet 2026 in hindi) के साथ-साथ योग्य उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदक अपनी मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    Hello Dear Student,

    If you have lost your CTET December 2022 roll number , you will not be able to download your certificate from DigiLocker until you retrieve it. However, you can still recover it through official channels.

    You should try the following:

    • Check your registered email ID for the

    Hello, if you have lost your CTET December 2019 roll number, please check your admit card, registered email, or SMS. If you are still unable to find it, contact the CTET helpdesk for further assistance.

    Hello Dear Student,
    Based on the information provided, both qualifications appear to be valid and obtained through the regular mode of study. Since your graduation examinations were completed in December 2020 and you took admission to the D.El.Ed. program in February 2021, the two courses were not pursued simultaneously. Therefore,

    Hi Amita,

    You can get the CTET paper 2 syllabus for hindi language from here!

    Hope it helps!