Careers360 Logo
ask-icon
share
    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट 2026) - क्या है, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट 2026) - क्या है, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया जानें

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट 2026) - क्या है, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Sep 2026, 12:21 AM IST

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट 2026) - देश के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित कई सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए सीबीएसई द्वारा पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस पात्रता परीक्षा का नाम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस साल 2026 में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 22वें संस्करण की परीक्षा 9 अक्टूबर2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 21वां संस्करण सीटेट फरवरी 2026 नाम से 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया। सीटेट फरवरी 2026 का परिणाम 30 मार्च को जारी किया गया।

    This Story also Contains

    1. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा क्या है? (What is Central Teacher Eligibility Test?)
    2. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड क्या है?/ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कौन है पात्र
    3. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रजिस्ट्रेशन (CTET registration in Hindi)
    4. सीटेट आवेदन की प्रक्रिया क्या है? (What is the process of CTET application?)
    5. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा पैटर्न (CTET Exam Pattern)
    6. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for CTET?)
    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट 2026) - क्या है, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया जानें
    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा के लिए सीटेट आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 11 मई 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार ऑनलाइन सीटेट सितंबर 2026 आवेदन पत्र भर 10 जून 2026 तक भर कर जमा कर सकते थे। सीटेट आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित थी। सीटेट 2026 आवेदन सुधार तिथि 15 से 18 जून 2026 थी। हालांकि सीबीएससई द्वारा एक बार फिर से सीटेट आवेदन का मौका 25 अगस्त से 1 सितंबर तक दिया गया।
    सीटेट आवेदन लिंक पर जाएं

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (central teacher eligibility test) क्या है, किसके लिए है, इस परीक्षा के लिए आवेदन कब जारी होता है, पात्रता मानदंड क्या है, परीक्षा का पैटर्न क्या है, सिलेबस क्या है जैसी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    सीटेट परीक्षा तिथियां जानें

    सीटेट परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों के साथ-साथ अन्य सरकारी या निजी स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती करना है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन राष्ट्रीय स्तर किया जाता है। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्रदान की है कि सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार को एक पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसकी वैधता आजीवन होगी।

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा क्या है? (What is Central Teacher Eligibility Test?)

    सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। इसका चर्चित नाम सीटेट (सीटीईटी/CTET) है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित करता है। सीबीएसई दो पेपर में सीटेट परीक्षा आयोजित करता है - पेपर 1 प्राथमिक कक्षा (कक्षा- I से V) के लिए और पेपर 2 माध्यमिक कक्षा (कक्षा- VI से VIII) के लिए। सीबीएसई सीटेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है जिसमें उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों पेपर में परीक्षा देने का विकल्प होता है।

    सीटेट के दोनों पेपरों में से प्रत्येक में 150 अंकों के 150 प्रश्न होते हैं। सीटेट परीक्षा उम्मीदवार के तथ्यात्मक ज्ञान और वैचारिक समझ, अनुप्रयोग, समस्या-समाधान, तर्क और महत्वपूर्ण सोच का आकलन करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

    सीटीईटी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उम्मीदवारों की विषय को पढ़ाने की समझ का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और क्या उम्मीदवार को शैक्षणिक सामग्री का ज्ञान है, इसका पता लगाने का प्रयास करते हैं। उम्मीदवार का मूल्यांकन करने के लिए जिस अन्य पहलू को ध्यान में रखा जाता हैं, वह है स्कूल पाठ्यक्रम में विषय की ज्ञान प्रासंगिकता के साथ-साथ विषय को पढ़ाने के अन्य पहलू जैसे शैक्षणिक सामग्री का ज्ञान होना। जिसमें शिक्षण-सीखने के अनुभवों की योजना का आकलन करने वाले प्रश्न शामिल होते है। वैचारिक स्पष्टता विकसित करने के लिए रणनीतियाँ, शिक्षण-अधिगम सहायता का उपयोग, और अवधारणा के लिए विशिष्ट मूल्यांकन पद्धतियों के ज्ञान का आकलन किया जाता है।

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड क्या है?/ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कौन है पात्र

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को सीटेट पात्रता मानदंड के अनुसार शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता है। उम्मीदवारों के लिए सीटेट पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi) को पूरा करना महत्वपूर्ण है। जो उम्मीदवार सीटेट की पात्रता मानदंडों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा। पेपर I और पेपर II के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग होगी।

    • राष्ट्रीयता - भारतीय

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट के लिए शैक्षणिक योग्यता

    सीटेट पेपर-I

    हाई स्कूल में न्यूनतम 50 प्रतिशत हासिल करने वाले उम्मीदवार और साथ ही दो वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा कार्यक्रम में उत्तीर्ण या भाग लिया हो

    हाई स्कूल में 45% अंकों के न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण उम्मीदवार और एनसीटीई (मान्यता मानदंड एवं प्रक्रियाएं), रेगुलेशन 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा के अन्तिम वर्ष में शामिल होने वाले अथवा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार।

    हाई स्कूल में 50% न्यूनतम अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र; 4 साल के बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.EI.d) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए।

    हाई स्कूल में 50% अंक; शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    स्नातक में 50% अंक; बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड)

    सीटेट Paper-II

    स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    स्नातक में 50%; 1 साल की शिक्षा (बी.एड) में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    स्नातक में 45% अंक; एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) के अनुसार बैचलर ऑफ़ एजुकेशन में 1 वर्ष में (बी.एड) उत्तीर्ण या उपस्थित होना, इस संबंध में समय-समय पर जारी किए गए विनियम के अनुसार

    हाई स्कूल में 50% अंक; 4 वर्ष के प्राथमिक बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.EL.Ed) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए

    हाई स्कूल में 50% अंक; 4 वर्ष के B.A / B.Sc.Ed या B.A.Ed / B.Sc.Ed में उत्तीर्ण या उपस्थित हुए।

    स्नातक में 50% अंक; 1-वर्षीय (विशेष शिक्षा) B.Ed में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए।

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रजिस्ट्रेशन (CTET registration in Hindi)

    सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है ताकि आवेदन संख्या तथा पासवर्ड जेनरेट किया जा सके। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा और फिर वांछित विवरण भरकर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को पूरा करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है।उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सीटीईटी पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi) अवश्य देख लेना चाहिए।

    सीटेट आवेदन की प्रक्रिया क्या है? (What is the process of CTET application?)

    सीटीईटी आवेदन पत्र की प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है तथा एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है तथा आरक्षित श्रेणियों के लिए 500 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 600 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना प्रस्तुत किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

    सीटेट आवेदन पत्र : भरने के लिए चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं

    • बेसिक जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • सीटेट आवेदन पत्र (CTET Application Form) में अन्य विवरण भरें

    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • विवरण की अच्छे से जांच करें।

    • अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें

    • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।

    उम्मीदवारों को सीटेट आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर सीटेट आवेदन सुधार (CTET application correction in hindi) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आम तौर पर सीटीईटी आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के तुरंत बाद 3-4 दिनों के लिए सीटेट आवेदन त्रुटि सुधार सुविधा शुरू की जाती है। इस निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदक अपने सीटेट एप्लीकेशन में सुधार कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड (CTET admit card in hindi) जारी किए जाएंगे।

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा पैटर्न (CTET Exam Pattern)

    सीबीएसई आधिकारिक अधिसूचना के साथ सीटीईटी का विस्तृत परीक्षा पैटर्न जारी करता है। सीटेट परीक्षा पैटर्न (CTET Exam Pattern) में सीटेट परीक्षा के बारे में विवरण शामिल होता हैं, जैसे कि प्रश्न, अधिकतम अंक, परीक्षा का मोड और अन्य महत्वपूर्ण विवरण। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले सीटेट परीक्षा पैटर्न को अवश्य देखना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीटेट परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं:

    सीटेट का परीक्षा पैटर्न:



    सीटेट पेपर-I (कक्षा I से V के शिक्षकों के लिए)

    सीटेट पेपर-II (छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए)

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन

    ऑफलाइन

    भाषा/माध्यम

    अंग्रेजी/ हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर)

    अंग्रेजी/हिंदी (भाषा I और II को छोड़कर)

    अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    2 घंटे 30 मिनट

    प्रश्न के प्रकार

    MCQ (objective)

    MCQ

    प्रश्नों की संख्या

    150

    150

    कुल अंक

    150

    150

    योग्यता अंक

    90

    90

    सीटेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दो पेपर होते हैं। दोनों सीटेट के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। पेपर- I और पेपर- II दोनों के पांच सेक्शन होंगे। उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिकाओं में सीटेट पेपर वाइज परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए।

    पेपर 1 के लिए सीटेट परीक्षा पैटर्न

    खंड

    प्रश्नों के प्रकार

    अंक

    समय अवधि

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    2 घंटे 30 मिनट

    भाषा I

    30

    30

    भाषा II

    30

    30

    गणित

    30

    30

    पर्यावरण

    30

    30

    कुल

    150

    150

    पेपर- II के लिए सीटेट परीक्षा पैटर्न

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    समय अवधि

    बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    2 घंटे 30 मिनट

    भाषा I

    30

    30

    भाषा II

    30

    30

    गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान

    60

    60

    कुल

    150

    150

    उम्मीदवार भाषा- I और भाषा- II के वर्गों के लिए दो भाषाओं का चयन कर सकते हैं। वैकल्पिक भाषाओं की एक सूची नीचे दी गई है।

    कोड सं.

    भाषा

    कोड स.

    भाषा

    1

    अंग्रेजी

    11

    मराठी

    2

    हिंदी

    12

    मिज़ो

    3

    असमिया

    13

    नेपाली

    4

    बांगला

    14

    ओड़िया

    5

    गारो

    15

    पंजाबी

    6

    गुजराती

    16

    संस्कृत

    7

    कन्नड़

    17

    तमिल

    8

    खासी

    18

    तेलुगु

    9

    मलयालम

    19

    तिब्बत

    10

    मणिपुरी

    20

    उर्दू

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for CTET?)

    सीटेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए इन तैयारी युक्तियों की जांच करनी चाहिए।

    • उम्मीदवार सीटीईटी की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण तैयारी युक्तियों की जांच कर सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को सीटीईटी के पूरे परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को जानना चाहिए और तदनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए।

    • उन्हें शेड्यूल या टाइम टेबल बनाना चाहिए और परीक्षा से पहले सीटीईटी के सिलेबस को अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनके पास रिवीजन के लिए पर्याप्त समय हो।

    • सीटेट की तैयारी के लिए बेस्ट बुक का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है

    • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करना सभी उम्मीदवारों के लिए उपयोगी साबित होगा क्योंकि इससे उन्हें प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार के बारे में जानकारी मिलेगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year