Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Bihar Police Vacancy 2025 in Hindi): रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Bihar Police Vacancy 2025 in Hindi): रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Bihar Police Vacancy 2025 in Hindi): रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 May 2026, 10:54 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) द्वारा 27 मई 2026 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के अनुसार, 19 हजार 838 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इससे पहले, बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 15 दिसबर से अलग-अलग तिथियों पर 11 मार्च 2026 तक तीन माह में आयोजित की गई। इसके बाद 15 मई को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया।

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम - श्रेणीवार संख्या देखें
    2. कांस्टेबल पद बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Constable Post Bihar police vacancy 2025 in Hindi) : प्रमुख जानकारी
    3. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 तारीख (Bihar Police Vacancy 2025 Date)
    4. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Constable Post Bihar police vacancy 2025 in Hindi) : बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 आवेदन प्रक्रिया
    5. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 पात्रता मानदंड (Bihar Police Vacancy 2025 Eligibility Criteria in hindi)
    6. बिहार पुलिस रिक्ति 2025 : एग्जाम पैटर्न (Bihar Police Vacancy 2025 : Exam Pattern in hindi)
    7. बिहार पुलिस वैकेंसी एडमिट कार्ड (Bihar Police Vacancy Admit Card)
    8. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar Police Vacancy in hindi) : परीक्षा के दिन केंद्र पर लेकर जाने वाले जरूरी दस्तावेज़
    9. बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 रिजल्ट (Bihar Police Vacancy 2025 Result in hindi)
    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Bihar Police Vacancy 2025 in Hindi): रिजल्ट (जारी), डाउनलोड लिंक
    बिहार पुलिस वैकेंसी

    1779887759118


    बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए आयोजित प्रमाण पत्र जांच के दौरान जिन उम्मीदवारों द्वारा उल्लिखित प्रमाण पत्रोें में कमी पायी गई थी। ऐसे उम्मीदवारों को उल्लखित प्रमाण पत्रों के साथ समय सीमा के अंतर्गत अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए 14 और 15 मई तक का समय दिया गया था।
    पीईटी में दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड लिंक1778481038256

    लेटेस्ट अपडेट : बिहार में पुलिस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस साल यानी 2026 में बिहार में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 48 हजार से अधिक नए पदों का सृजन किया गया है। पदवार भर्ती अधिसूचना जल्द जारी होगी। बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर दारोगा तक की बहाली होगी। इसमें 37,978 पदों पर सीधी बहाली होगी, जबकि दारोगा के 10 हजार 468 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। राज्य मंत्रिपरिषद से इसकी मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अनुसार, कुल 48 हजार 447 पदों में सर्वाधिक 27 हजार 510 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर बहाली होगी। इनमें 22 हजार 10 पद सिपाही एवं समकक्ष जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के होंगे।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा परिणाम

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा परिणाम देख सकेतें हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के पीईटी की परीक्षा समाप्त 11 मार्च को हुई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 15 दिसबर से अलग-अलग तिथियों पर 11 मार्च 2026 तक तीन माह में आयोजित की गई। पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 24 नवंबर को जारी किया गया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।
    1764038230128बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में 99190 उम्मीदवार सफल हुए हैं जो परीक्षा के अगले चरण पीईटी में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक किया गया था।

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त है। बिहार पुलिस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर के साथ जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम - श्रेणीवार संख्या देखें

    1758889007695

    1758889022159

    कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एक शिफ्ट में 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई। हालांकि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए समय सुबह 9ः30 से 10ः30 तक था। राज्य के सभी 38 जिलों में 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    बिहार पुलिस भर्ती लेटेस्ट अपडेट - केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही आवेदन 21 जुलाई को जारी हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 है। कुल रिक्तियों की संख्या 4361 है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर पास है। चालक सिपाही की भर्ती के लिए 18 जुलाई को अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथि की सूचना दी गई थी।

    27 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी किया गया। 16 जुलाई की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 9 जुलाई, 2025 को बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था। CSBC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि को सुबह 10:30 बजे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।

    बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र जारी होने की तिथियां देखें -

    1750397089903

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सीएसबीसी एडमिट कार्ड (CSBC admit card in hindi) 9 जुलाई से परीक्षा तिथि के अनुसार 7 दिन पहले csbc.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 (Bihar police constable recruitment exam 2025 in hindi ) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए 20 जून को बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी इंटिमशन स्लिप जारी कर दिया है।
    लिखित परीक्षा एवं ई प्रवेश पत्र संबंधी सूचना पीडीएफ देखें

    बिहार पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो

    1752036277077

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी इंटिमशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा सिपाही के लिए कुल 19,838 पदों पर बहाली होगी। इसमें महिलाओं के लिए 6717 पद आरक्षित हैं।

    केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए 18 मार्च को ऑनलाइन आवेदन जारी किया गया था। उम्मीदवार 25 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। सिपाही भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल को विस्तारित कर 25 अप्रैल कर दिया था।

    लेटेस्ट अपडेट - केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा 2023 में जारी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए हुई परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की संख्या 21, 391 है। चयनित उम्मीदवारों के लिए जिला/ इकाई/ वाहिनी आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में सासाराम और डेहरी में आवंटित सीटों के लिए कुछ उम्मीदवारों के आवंटन में संशोधन कर नई सूचना जारी की गई है।
    आगामी सरकारी परीक्षाएं

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले करीब 928 उम्मीदवारों का आवेदन खारिज कर दिया गया है। प्राधिकरण ने आवेदन खारिज करने के कारणों का जिक्र करते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर इन सभी उम्मीदवारों के नाम भी प्रकाशित किया है।

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती आवेदन की सूचना विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई थी। प्राधिकरण ने 16 अप्रैल को नई सूचना जारी कर सिपाही भर्ती आवेदन की संशोधित तिथि जारी की। संशोधित तिथि के अनुसार, बिहार सिपाही भर्ती आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 थी।

    1744868155701केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा जारी सूचना

    बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती लेटेस्ट अपडेट - सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स द्वारा 15 हजार होमगार्ड की भर्ती के लिए हर जिले में बिहार होम गार्ड पीईटी परीक्षा आयोजित हो रही है। हर जिले का शेड्यूल अलग-अलग है। बिहार होम गार्ड परीक्षा को लेकर नई सूचना के अनुसार, बिहार होम गार्ड पीईटी का आयोजन जुलाई तक होगा। बिहार पुलिस द्वारा बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अप्रैल थी। आवेदन 27 मार्च को जारी हुआ था।
    पुलिस एग्जाम 2025

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा 10 मार्च 2025 को बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) सिपाही पद के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।

    1743067573218

    बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयोजित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2025) का विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी किया है। आवेदन पूरा करने वाले उम्मीदवार सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। सीएसबीसी बिहार पुलिस हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल के महत्वपूर्ण लेख :

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) सिपाही के पद पर योग्य उम्मीदवारों की बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Constable Vacancy in hindi) के लिए राज्य भर में बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट से गुजरना होगा जिसके बाद विभिन्न पदों के लिए बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) कांस्टेबल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    कांस्टेबल पद बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Constable Post Bihar police vacancy 2025 in Hindi) : प्रमुख जानकारी

    उम्मीदवार 18 मार्च से सिपाही पद हेतु बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए बिहार पुलिस भर्ती आवेदन पत्र (Bihar Police Recruitment Application Form in hindi) जमा कर सकते हैं। बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए बिहार पुलिस भर्ती आवेदन पत्र (Bihar Police Recruitment Application Form in hindi) की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2025 है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 19,838 उम्मीदवारों का कांस्टेबल पद हेतु बिहार पुलिस भर्ती 2025 में चयन किया जाएगा।

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) के चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवारों को बिहार पुलिस भर्ती से संबंधित प्रमुख बातों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। निम्न तालिका के माध्यम से उम्मीदवार बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi)

    परीक्षा का पूरा नाम

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा

    लोकप्रिय नाम

    बिहार पुलिस कांस्टेबल (Bihar Police Constable)

    आयोजक

    केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती)

    परीक्षा का आयोजन

    वैकेंसी पर निर्भर

    भाषा

    अंग्रेजी, हिन्दी

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य श्रेणी)

    ₹675/- [ऑनलाइन]

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    सीटों की संख्या

    19,838

    ये भी देखें :

    Exclusive Careers360 Premium Content
    Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
    Subscribe Now

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 तारीख (Bihar Police Vacancy 2025 Date)

    कार्यक्रम

    बिहार पुलिस वैकेंसी तिथि (Bihar Police Vacancy Date)

    बिहार पुलिस 2025 सिपाही भर्ती अधिसूचना तिथि (Bihar Police 2025 sipahi Notification Date)

    10 मार्च, 2025 (जारी)

    बिहार पुलिस 2025 सिपाही आवेदन पत्र जारी (Bihar Police 2025 Application Form)

    18 मार्च, 2025 (जारी)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 आवेदन पत्र अंतिम तिथि (Bihar Police Constable 2025 Application Form Last Date)

    18 अप्रैल, 2025
    25 अप्रैल 2025

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती सिटी इंटिमेशन स्लिप 202520 जून 2025
    बिहार पुलिस सिपाही 2025 एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 Admit Card) डाउनलोड की आरंभ तिथि

    9 जुलाई से 27 जुलाई 2025

    बिहार पुलिस सिपाही 2025 एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 Admit Card) डाउनलोड की अंतिम तिथि16 जुलाई से 3 अगस्त 2025
    बिहार पुलिस सिपाही 2025 परीक्षा तिथि (Bihar Police Constable 2025 Exam Date)

    16 जुलाई से 3 अगस्त 2025
    (दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा रिजल्ट (Bihar Police Constable 2025 written Result)

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 पीईटी एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 PET Date)

    24 नवंबर 2025


    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 पीईटी डेट (Bihar Police Constable 2025 PET Date)
    15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026
    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 फाइनल रिजल्ट (Bihar Police Constable 2025 Result)

    27 मई 2026

    Bihar Police Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि

    नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड शेड्यूल जांच सकते हैं:

    परीक्षा तिथि

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि एवं समय

    जारी करने की तिथि

    डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

    16 जुलाई, 2025

    9 जुलाई, 2025

    16 जुलाई, 2025

    20 जुलाई, 2025

    13 जुलाई, 2025

    20 जुलाई, 2025

    23 जुलाई, 2025

    16 जुलाई, 2025

    23 जुलाई, 2025

    27 जुलाई, 2025

    20 जुलाई, 2025

    27 जुलाई, 2025

    30 जुलाई, 2025

    23 जुलाई, 2025

    30 जुलाई, 2025

    3 अगस्त, 2025

    27 जुलाई, 2025

    3 अगस्त, 2025

    CSBC Constable Exam Date 2025: परीक्षा कार्यक्रम

    नीचे दी गई सारणी में सीएसबीसी कांस्टेबल एग्जाम शेड्यूल 2025 की जांच कर सकते हैं:

    परीक्षा तिथि

    परीक्षा का समय

    रिपोर्टिंग टाइम

    16 जुलाई, 2025

    दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

    सुबह 9:30 बजे

    20 जुलाई, 2025

    दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

    सुबह 9:30 बजे

    23 जुलाई, 2025

    दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

    सुबह 9:30 बजे

    27 जुलाई, 2025

    दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

    सुबह 9:30 बजे

    30 जुलाई, 2025

    दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

    सुबह 9:30 बजे

    3 अगस्त, 2025

    दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक

    सुबह 9:30 बजे

    IBPS PO के महत्वपूर्ण लेख :

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Constable Post Bihar police vacancy 2025 in Hindi) : बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 आवेदन प्रक्रिया

    बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र (Bihar police Constable application form in hindi) 18 मार्च, 2025 से उपलब्ध होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (Bihar police Constable exam 2025) के लिए बिहार पुलिस भर्ती आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2025 है। वे उम्मीदवार जो बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) कांस्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • फिर, नया पंजीकरण करने के लिए "Click here for New Registration" (नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक करें।

    • फिर भाग I का पूरा विवरण भरें और जमा करें।

    • आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक पंजीकरण संख्या भेजी जाएगी।

    • लॉगिन बटन पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।

    • भाग II विवरण भरें और सबमिट यानी जमा करें।

    • इसके बाद उम्मीदवारों को निर्दिष्ट आयामों के अनुसार फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।

    • अंत में, उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान पूरा करें और पंजीकरण पर्ची का प्रिंट लें।

    • बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar police vacancy 2025 in Hindi) कांस्टेबल पद के लिए जारी पंजीकरण पर्ची को भविष्य के संदर्भों के लिए अपने पास संभाल कर रखें।

    आईबीपीएस आरआरबी के महत्वपूर्ण लेख :

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 आवेदन शुल्क (Bihar Police Vacancy 2025 Application fee)

    श्रेणी

    शुल्क

    1. एसटी, एससी आरक्षण कोटि के अभ्यर्थी

    2. राज्य के मूल निवासी सभी वर्ग व कोटि की महिला अभ्यर्थी

    3. ट्रांसजेंडर

    ₹180/-

    शेष सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए

    ₹675/-


    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 पात्रता मानदंड (Bihar Police Vacancy 2025 Eligibility Criteria in hindi)

    2025 बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (2025 Bihar Police Recruitment Exam in hindi) कांस्टेबल पद के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, बिहार पुलिस भर्ती पात्रता मानदंड (Bihar Police Recruitment Eligibility Criteria in hindi) के अनुसार उम्मीदवारों को निम्नलिखित परिस्थिति में आयु में छूट दी जाती है -

    • ओबीसी/ईबीसी पुरुष – 2 वर्ष

    • ओबीसी/ईबीसी महिला – 3 वर्ष

    • एससी/एसटी पुरुष और महिला – 5 वर्ष

    बिहार पुलिस रिक्ति 2025 : एग्जाम पैटर्न (Bihar Police Vacancy 2025 : Exam Pattern in hindi)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable Recruitment Exam 2025 in hindi) के परीक्षा पैटर्न के अनुसार बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (Bihar Police Constable Recruitment Exam in hindi) ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (Bihar Police Bharti Pariksha) के प्रश्न पत्रों में सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे जिनका उत्तर देने के लिए परीक्षा में दी गई ओएमआर शीट का उपयोग करना होगा। बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1 अंक के कुल 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को इन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 50 प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता से पूछे जाएंगे और बाकी 50 (25+25) गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थशास्त्र में से किसी दो विषयों से पूछे जाएंगे। बिहार पुलिस वैकेंसी (Bihar police vacancy in Hindi) के लिए आवेदन करते समय विषयों का चयन करना होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा (Bihar Police Bharti Pariksha) में प्रश्न 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे।

    बिहार पुलिस वैकेंसी एडमिट कार्ड (Bihar Police Vacancy Admit Card)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 एडमिट कार्ड (Bihar Police Constable 2025 Admit Card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हॉल टिकट बिहार पुलिस भर्ती (Hall Ticket Bihar Police Recruitment in hindi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और उम्मीदवार इसे अपने आवेदन संख्या का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर अपने प्रवेश पत्र ले जाने होंगे। जो उम्मीदवार ऐसा करने में विफल रहेंगे, उन्हें बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable Recruitment Exam 2025 in hindi) देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 (Bihar Police Vacancy in hindi) : परीक्षा के दिन केंद्र पर लेकर जाने वाले जरूरी दस्तावेज़

    • हॉल टिकट

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • ड्राइविंग लाइसेन्स

    • पासपोर्ट

    • पैन कार्ड

    • इम्प्लोयी आईडी कार्ड

    बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 रिजल्ट (Bihar Police Vacancy 2025 Result in hindi)

    आयोजक संस्था बिहार पुलिस वैकेंसी 2025 रिजल्ट (Bihar Police Vacancy Result 2025 in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी करेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट यानी शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (पीईटी) से गुजरना होगा और जो इसमें उत्तीर्ण होंगे उन्हें बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस का फॉर्म कब से भरा जाएगा 2025 में?
    A:

    बिहार पुलिस का फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हुई। कांस्टेबल पद के लिए भरे जाने वाले इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि विस्तारित कर 25 अप्रैल 2025 कर दी गई थी।

    Q: बिहार पुलिस की न्यू वैकेंसी कब निकलेगी?
    A:

    बिहार पुलिस की न्यू वैकेंसी निकल चुकी है। 10 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए कुल 19,838 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Q: बिहार पुलिस वेकेंसी 2025 के लिए उम्र कितनी है?
    A:

    बिहार पुलसी वैकेंसी 2025 के लिए एक उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष तय की गई है। हालांकि श्रेणी व लिंग के आधार पर बिहार पुलसी वैकेंसी 2025 के लिए उम्र की अधिकतम सीमा में कुछ छूट भी दी गई है।

    Q: बिहार पुलिस के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
    A:

    बिहार पुलिस की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए एक उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET) में सम्मिलित होना होता है। इनमें से एक भी परीक्षा में अयोग्य सिद्ध होने पर उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Admit Card Date

    27 May'26 - 19 Jun'26 (Online)

    Upcoming Dates
    SSC Stenographer Others

    16 Jun'26 - 16 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to Bihar Police Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Police Constable ?

    Hello Tannu

    The Bihar Police Constable vacancy for 2026 is expected to be more than 22,000 post which would be clarified in the official notification which is likely to be released by the end of 2025 or early 2026.

    Keep checking the official CSBS (Central Selection Board of Constable) website

    The Central Selection Board of Constable (CSBC) has released a notification for the recruitment of 4361 Constable Driver posts in the Bihar Police and Bihar Special Armed Police Department.

    Online applications for these positions began on July 21, 2025, and will remain open until August 20, 2025. Eligible and interested

    The result for written examination for PET of Bihar Police Constable has been announced on June 8, 2020. In case you are unable to download the admit card you can mail to the authority mentioning your entire problem at csbc-bih@nic.in as soon as possible.

    http://csbc.bih.nic.in/Feedback.htm