Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26 (CG PSC Recruitment 2025-26)- मुख्य परीक्षा आवेदन लिंक (जारी), प्रक्रिया
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26 (CG PSC Recruitment 2025-26)- मुख्य परीक्षा आवेदन लिंक (जारी), प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26 (CG PSC Recruitment 2025-26)- मुख्य परीक्षा आवेदन लिंक (जारी), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 02 Apr 2026, 02:43 PM IST

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सीजी पीएससी प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है, जबकि आवेदन में सुधार करने की सुविधा 16 से 17 अप्रैल 2026 तक रहेगी। छत्तीसगढ़ पीएससी मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2025 (SSE) प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया गया है। सीजीपीएससी प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 फरवरी 2026 आयोजित की गई थी।
    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा आवेदन पत्र लिंक
    1774952642698

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2025-26: कटऑफ
    2. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- अवलोकन
    3. छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26- महत्वपूर्ण तिथियां
    4. सीजीपीसीएस भर्ती 2025-26- रिक्तियां
    5. छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26- पात्रता मानदंड
    6. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- चयन प्रक्रिया
    7. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- आवेदन
    8. सीजीपीएससी आवेदन शुल्क 2025-26
    9. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- परीक्षा पैटर्न
    10. सीजीपीएससी व्यक्तित्व परीक्षण परीक्षा पैटर्न
    11. सीजीपीएससी पाठ्यक्रम 2025-26
    12. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    13. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- प्रश्न पत्र 2025
    14. छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26 परिणाम
    15. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- वेतन
    16. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- तैयारी टिप्स
    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26 (CG PSC Recruitment 2025-26)- मुख्य परीक्षा आवेदन लिंक (जारी), प्रक्रिया
    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से छत्तीसगढ़ पीएससी 2026 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2025 प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं। प्रीलिम्स परिणाम के साथ ही आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। आयोग ने विज्ञापित पदों की तुलना में 15 गुना अधिक, कुल 3975 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
    छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026
    1774504417294

    छत्तीसगढ़ पीएससी रिजल्ट 2025-26: कटऑफ

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के प्रारंभिक परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। कटऑफ अंक अभ्यर्थियों के चयन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। आयोग ने विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर भी स्पष्ट होता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ और परिणाम दोनों की जांच कर सकते हैं।
    1774504601712

    CGPSC द्वारा 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ पीएससी 2026 प्रारंभिक परीक्षा आंसर की जारी की थी। अभ्यर्थी इस पेज पर उपलब्ध लिंक तथा आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से छत्तीसगढ़ पीएससी 2026 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 23 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते थे। छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की
    1771907579459

    प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (SSE) दो पालियों में आयोजित हुई। बता दें कि 10 फरवरी को छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (SSE) का एडमिट कार्ड जारी किया गया था।सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध था। साथ ही, इस पेज पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि तक लॉगिन विवरण की मदद से सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (SSE) 2025 में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। सहकारिता विभाग के प्रस्ताव के तहत सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी के 19 पद और सहायक पंजीयक के 7 पद परीक्षा में जोड़े गए हैं। इन अतिरिक्त पदों के शामिल होने के बाद अब CGPSC SSE 2025 के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले आयोग ने 239 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। बता दें CGPSC 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2025 तक चली थी।
    1767852814183पदों की संख्या में संशोधन- सूचना

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 26 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर सीजीपीएससी अधिसूचना जारी की गई थी। cgpsc recruitment की तैयारी करने उम्मीदवार 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक CGPSC राज्य सेवा परीक्षा आवेदन पत्र में निशुल्क सुधार कर सकते थे। वहीं 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ उम्मीदवार 3 से 5 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ पीसीएस आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट), मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में उतीर्ण करने उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

    CGPSC SSE 2025 के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए CGPSC एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। CGPSC की यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

    छत्तीसगढ़ पीसीएस 2025-26 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारोंं के लिए इस लेख में छत्तीसगढ़ पीसीएस 2025-26 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है, परीक्षा की तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समयसीमा में अपना आवेदन पूर्ण करें।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- अवलोकन

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26 के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। नीचे दी गई तालिका में छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती से जुड़ी मुख्य विशेषताएं देख सकते हैं।

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीजीसीसीई)

    आधिकारिक वेबसाइट

    psc.cg.gov.in

    परीक्षा के चरण

    • प्रारंभिक चरण
    • मुख्य चरण
    • व्यक्तित्व परीक्षण
    रिक्तिों की संख्या239 265 पद
    परीक्षा आवृत्तिवार्षिक

    सम्पर्क करने का विवरण

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

    शंकर नगर रोड, भगत सिंह चौराहा रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन - 492001

    ये भी पढ़ें

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26- महत्वपूर्ण तिथियां

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तिथियां आधिकारिक CGPSC अधिसूचना के साथ घोषित की गई है। नीचे दी गई तालिका में CGPSC परीक्षा की चरणवार तिथियां दी गई हैं। अपनी तैयारी को प्रभावी ढंग से योजनाबद्ध करने के लिए इन तिथियों को ध्यान में रखें।
    सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा तिथियां 2025

    घटनाएं

    तिथियां

    CGPSC Notification 2025 जारी होने की तिथि

    26 नवंबर 2025

    सीजीपीएससी ऑनलाइन आवेदन 2025 शुरू

    1 दिसंबर 2025

    CGPSC Preliminary Examination 2025 के लिए आवेदन अंतिम तिथि

    30 दिसंबर 2025

    सीजीपीएससी आवेदन सुधार तिथि31 दिसंबर से 2 जनवरी 2026
    शुल्क के साथ आवेदन सुधार तिथि3 से 5 जनवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड तिथि

    10 फरवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2025

    22 फरवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2025-26

    23 फरवरी 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025-26 आपत्ति

    3 मार्च 2026

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025

    25 मार्च 2026

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि 2025

    16, 17, 18 और 19 मई 2026

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

    1 से 15 अप्रैल 2026 (जारी)
    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन में संशोधन
    16 से 17 अप्रैल 2026
    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणामसूचित किया जाएगा
    सीजीपीएससी साक्षात्कारसूचिक किया जाएगा

    सीजीपीएससी परिणाम 2025

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीसीएस भर्ती 2025-26- रिक्तियां

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC State Service Examination 2025 के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा, छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा, सहायक निदेशक, जिला आबकारी अधिकारी आदि के पद शामिल हैं। पदवार CGPSC रिक्तियों के विवरण के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें।
    सीजीपीएससी राज्य सेवा रिक्ति 2025

    क्रम संख्या

    पद का नाम

    कुल रिक्तियां

    1

    छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (उप जिला अध्यक्ष)

    14

    2

    राज्य पुलिस सेवा (उप पुलिस अधीक्षक)

    28

    3

    छ.ग. राज्य वित्त सेवा अधिकारी

    2

    4

    राज्य कर सहायक आयुक्त

    10

    5

    श्रम पदाधिकारी

    2

    6

    रोजगार अधिकारी

    4

    7

    सहायक संचालक (समाज कल्याण)

    1

    8

    सहायक पंजीयक

    7

    9

    सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी

    4

    10

    जिला पंजीयक

    3

    11

    मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ख’

    18

    12

    मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ग’

    33

    13

    बाल विकास परियोजना अधिकारी

    5

    14

    छ.ग. अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी

    16

    15

    नायब तहसीलदार

    53

    16

    राज्य कर निरीक्षक

    17

    17

    आबकारी उप निरीक्षक

    11

    18

    उप पंजीयक

    12

    19

    सहकारी निरीक्षक / सहकारिता विस्तार अधिकारी

    19

    20

    सहायक जेल अधीक्षक

    6

    कुल


    265

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26- पात्रता मानदंड

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। पात्रता मानदंड मुख्यतः राष्ट्रीयता, शैक्षिक योग्यता, और आयु सीमा पर आधारित होते हैं। नीचे दी गई सारणी के माध्यम से उम्मीदवार cgpsc state service examination (sse) 2025 के लिए पात्रता की जांच कर सकते हैं।

    CGPSC 2025 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria Table)

    श्रेणी

    विवरण

    राष्ट्रीयता

    उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए

    शैक्षिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री आवश्यक है

    न्यूनतम आयु सीमा

    21 वर्ष (1 जनवरी 2025 को)

    अधिकतम आयु सीमा

    30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए)

    छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए आयु छूट

    अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट – अर्थात् 35 वर्ष तक पात्र

    अन्य श्रेणियों को आयु में छूट

    SC/ST/OBC/महिला/अन्य आरक्षित वर्गों को शासन के नियमानुसार अतिरिक्त छूट

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- चयन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) (Chhattisgarh Public Service Commission) की 2025 की चयन प्रक्रिया तीन प्रमुख चरणों में संपन्न होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। इन तीनों चरणों का आयोजन ऑफ़लाइन मोड में किया जाएगा।

    • सबसे पहले, उम्मीदवारों को cgpsc state service examination (sse) 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जो कि एक स्क्रीनिंग टेस्ट की तरह कार्य करती है। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के रूप में आयोजित की जाती है और इसमें सामान्य अध्ययन एवं अभिरुचि परीक्षण जैसे विषयों को शामिल किया जाता है। यह परीक्षा केवल अर्हता (qualifying) के लिए होती है, यानी इसका उपयोग मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए किया जाता है।

    • प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह चरण अधिक गहन और चुनौतीपूर्ण होता है, जिसमें वर्णनात्मक (descriptive) प्रारूप में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें विभिन्न विषयों पर आधारित कई पेपर होते हैं, जैसे भाषा, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, प्रशासन आदि। इस परीक्षा का मूल्यांकन मेरिट सूची तैयार करने के लिए किया जाता है।

    • मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अंतिम चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार (interview) के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण उम्मीदवार की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, तर्कशक्ति, एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया जाता है।

    इस प्रकार, सीजीपीएससी की चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता, लेखन कौशल और व्यक्तिगत दक्षताओं की व्यापक परीक्षा लेती है, ताकि राज्य प्रशासन में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- आवेदन

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025 (CGCSE) के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में शुरू की जाएगी। आयोग उम्मीदवारों से आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार करेगा, अतः किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। जो उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

    सीजीपीएससी आवेदन शुल्क 2025-26

    नीचे दी गई तालिका में सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025-26 के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क का विवरण प्रस्तुत है।

    प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए CGPSC State Service Application Fee List

    वर्ग

    शुल्क

    छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल निवासी

    300 रुपये

    अन्य

    400 रुपये

    विलंब आवेदन सुधार शुल्क

    500 रुपये

    • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या UPI) के माध्यम से किया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- परीक्षा पैटर्न

    CGPSC 2025 Exam Pattern आधिकारिक अधिसूचना में विवरण दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी की शुरुआत करने से पहले परीक्षा पैटर्न को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ना चाहिए। इसमें परीक्षा के विभिन्न चरण, समय सीमा और अंकन प्रणाली की जानकारी शामिल होती है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा चरण में नकारात्मक अंकन भी किया जाता है। सीजीपीएससी परीक्षा कुल तीन चरणों में संपन्न होती है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)। नीचे परीक्षा पैटर्न का विवरण दिया गया है। अधिसूनचा में परीक्षा पैटर्न में बदलाव हो सकते हैं।
    यूपीएससी से संबंधित महत्वपूर्ण लेख

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2025-26

    प्रारंभिक परीक्षा, जो कि सीजीपीएससी का पहला चरण है, इसमें दो बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होते हैं।

    • प्रश्नपत्र 1 में सामान्य अध्ययन से संबंधित 200 अंकों के प्रश्न होते हैं।

    • प्रश्नपत्र 2 में योग्यता (aptitude) आधारित प्रश्न होते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं।

    प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि 2 घंटे की होती है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों प्रश्नपत्रों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने अनिवार्य होते हैं।

    सीजीपीएससी परीक्षा पैटर्न 2025 (CGPSC exam pattern 2025 in hindi)

    क्रम संख्या

    प्रश्न पत्र का नाम

    अवधि

    कुल अंक

    टिप्पणी

    1

    प्रश्न पत्र–01 : भाषा

    03 घंटे

    200

    2

    प्रश्न पत्र–02 : निबंध

    03 घंटे

    200

    प्रत्येक खंड से दो, कुल चार विषयों पर निबंध

    3

    प्रश्न पत्र–03 : सामान्य अध्ययन–I

    03 घंटे

    200

    4

    प्रश्न पत्र–04 : सामान्य अध्ययन–II

    03 घंटे

    200

    5

    प्रश्न पत्र–05 : सामान्य अध्ययन–III

    03 घंटे

    200

    6

    प्रश्न पत्र–06 : सामान्य अध्ययन–IV

    03 घंटे

    200

    7

    प्रश्न पत्र–07 : सामान्य अध्ययन–V

    03 घंटे

    200

    कुल (लिखित परीक्षा)



    1400


    8

    साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण

    100

    कुल अंक



    1500



    सीजीपीएससी व्यक्तित्व परीक्षण परीक्षा पैटर्न

    मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण, अर्थात् व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण अभ्यर्थियों की मानसिक क्षमता, नेतृत्व गुण, संवाद कौशल, और प्रशासनिक सोच को परखने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। साक्षात्कार कुल 150 अंकों का होगा। इस चरण में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे।

    सीजीपीएससी पाठ्यक्रम 2025-26

    CGPSC 2025 Exam Syllabus उन विषयों और खंडों का विवरण प्रदान करता है, जिन पर परीक्षा के प्रश्न आधारित होंगे। सिलेबस की जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए पाठ्यक्रम भिन्न-भिन्न होता है, अतः उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए।

    नीचे सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 (Preliminary examination syllabus 2025 in hindi) को एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आपको विषयों को समझने में आसानी हो:

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2026

    प्रश्नपत्र

    भाग / विषय

    विवरण

    प्रश्नपत्र 1(सामान्य अध्ययन)200 अंक – 2 घंटे

    भाग 1(भारत एवं विश्व)

    - भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन - भारत एवं विश्व का भूगोल - भारतीय संविधान एवं शासन प्रणाली - भारतीय अर्थव्यवस्था - सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी विकास - पर्यावरण और पारिस्थितिकी - समसामयिक घटनाएं (राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय)


    भाग 2(छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान)

    - छत्तीसगढ़ का इतिहास - भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन - प्रशासनिक संरचना - कला, संस्कृति, साहित्य और विरासत - अर्थव्यवस्था एवं योजनाएं - समसामयिक घटनाएं (राज्य स्तर की)

    प्रश्नपत्र 2(सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षा – CSAT)200 अंक – 2 घंटे

    योग्यता आधारित विषय

    - समझ और विश्लेषण क्षमता - गणितीय दक्षता (कक्षा 10 स्तर तक) - तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता - मानसिक योग्यता - निर्णय लेने और समस्या समाधान - संचार कौशल और डेटा व्याख्या

    नीचे सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 (CGPSC Main Exam Syllabus 2025 in hindi) को एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आपको विषयों को समझने में आसानी हो:

    पेपर

    विषयों

    पाठ्यक्रम

    पेपर 1

    भाषा

    छत्तीसगढ़ी भाषा, सामान्य संस्कृत, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी

    पेपर 2

    निबंध

    प्रत्येक विषय पर 2 निबंध लिखें: -

    • राष्ट्रीय स्तर पर भारत के सामने आने वाले मुद्दे और समस्याएं

    • राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ के सामने आने वाले मुद्दे और समस्याएं

    पेपर 3

    इतिहास, संविधान और लोक प्रशासन

    • भारत का इतिहास

    • छत्तीसगढ़ का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भूमिका

    • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    • भारत का संविधान

    • लोक प्रशासन

    पेपर 4

    विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण

    जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी

    पेपर 5

    अर्थशास्त्र और भूगोल

    • भारतीय अर्थशास्त्र

    • भारत में नियोजन

    • छत्तीसगढ़ का भूगोल -

    • छत्तीसगढ़ का अर्थशास्त्र

    • छत्तीसगढ़ के कृषि, उद्योग, वन और प्राकृतिक संसाधन

    पेपर 6

    गणित और तार्किक क्षमता

    • परिमेय संख्याएं, निर्देशांक ज्यामिति

    • एक बाइनरी डिजिटल प्रणाली, बाइनरी संख्या को दशमलव संख्या में और इसके विपरीत परिवर्तन, एल्गोरिथम विधि

    • डेटा विश्लेषण - गणितीय संक्रिया मूल संख्यात्मक

    • तार्किक तर्क

    पेपर 7

    दर्शनशास्त्र और समाजशास्त्र

    • भारतीय दर्शन और योग

    • समाजशास्त्र - समाजशास्त्र

    • छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ

    • छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति

    इसे भी पढ़े:-

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    सीजीपीएससी 2025-26 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। सीजीपीएससी का आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होता है। सीजीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी होगा। सीजीपीएससी 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा स्थल का विवरण, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि शामिल होंगे। परीक्षा दिवस के दिन परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मूल प्रारूप में साथ ले जाना होगा।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- परीक्षा केंद्र

    CGPSC Exam Center वे स्थान होते हैं जहां सीजीपीएससी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके परीक्षा केंद्र का पूर्ण पता प्रवेश पत्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों को अनुशासन का पालन करना होगा, और वहां किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी।

    क्रमांक

    जिला / क्षेत्र

    Prelims कोड

    Mains कोड

    1

    सरगुजा (अम्बिकापुर)

    01

    01

    2

    कोरबा

    12

    -

    3

    बीजापुर

    23

    -

    4

    कोरिया (बैजनाथपुर)

    02

    -

    5

    महासमुंद

    13

    -

    6

    बिलासपुर

    03

    02

    7

    धमतरी

    04

    -

    8

    दुर्ग

    05

    03

    9

    दंतेवाड़ा

    06

    -

    10

    बस्तर (जगदलपुर)

    07

    04

    11

    जांजगीर-चांपा

    08

    -

    12

    जशपुर

    09

    -

    13

    कबीरधाम

    10

    -

    14

    उत्तर बस्तर कांकेर

    11

    -

    15

    रायपुर

    14

    05

    16

    रायगढ़

    15

    -

    17

    राजनांदगांव

    16

    -

    18

    बलौदाबाजार-भाटापारा

    17

    -

    19

    बलरामपुर-रामानुजगंज

    18

    -

    20

    सूरजपुर

    19

    -

    21

    गरियाबंद

    20

    -

    22

    नारायणपुर

    21

    -

    23

    कोंडागांव

    22

    -

    24

    सुकमा

    24

    -

    25

    बेमेतरा

    25

    -

    26

    बालोद

    26

    -

    27

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

    27

    -

    28

    मुंगेली

    28

    -

    29

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    29

    -

    30

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

    30

    -

    31

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    31

    -

    32

    सिहावा

    32

    -

    33

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    33

    -

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।

    • परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट अवश्य लेकर जाएं।

    • परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, या अन्य गैजेट्स ले जाना सख्त वर्जित है।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    • प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो का एक प्रिंटआउट भी अपने पास अवश्य रखें।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- प्रश्न पत्र 2025

    सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें। इससे उन्हें परीक्षा के प्रश्नों की प्रकृति, कठिनाई स्तर, तथा प्रश्नपत्र के प्रारूप की स्पष्ट जानकारी मिलती है। पिछले प्रश्नपत्रों को हल करने से अभ्यर्थी न केवल अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं, बल्कि समय प्रबंधन और उत्तर लेखन कौशल में भी सुधार कर सकते हैं। हालांकि, सीजीपीएससी आयोग आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी नहीं करता, फिर भी विभिन्न कोचिंग संस्थान और शैक्षणिक प्लेटफ़ॉर्म परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अनौपचारिक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराते हैं, जो अभ्यास के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26- आंसर की

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने के अगले दिन या कुछ दिनों बाद CGPSC उत्तर कुंजी 2025 जारी किया जाता है। छत्तीसगढ़ पीसीएस लिखित परीक्षा दो चरणों में होती है - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दोनों ही ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती हैं। CGPSC प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा क्योंकि यह वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होती है। छत्तीसगढ़ पीसीएस पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा ताकि उम्मीदवार प्रश्न पत्र में किसी भी विसंगति की स्थिति में आपत्ति दर्ज करा सकें। आपत्तियों का समाधान होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26 परिणाम

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा परीक्षा परिणाम चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन जारी किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- वेतन

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा निर्धारित वेतन संरचना का विवरण जाता है। प्रत्येक पद के अनुसार वेतनमान, भत्ते और अन्य लाभ अलग-अलग होते हैं, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप तय किए जाते हैं। CGPSC के अंतर्गत नियुक्त अधिकारियों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

    ग्रुप ए पोस्ट

    वेतनमान

    उप जिला मजिस्ट्रेट

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    पुलिस उपाधीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    अकाउंटिंग अधिकारी

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    अधीक्षक जिला जेल

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    जिला सेनानी, नगर सेवा

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएँ

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवाएँ

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    ग्रुप बी पद

    वाणिज्यिक कर निरीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 9 पर 36,100 रुपये

    आबकारी उप-निरीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 पर 28,700 रुपये

    उप पंजीयक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 पर 28,700 रुपये

    सहायक जेल अधीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 पर 28,700 रुपये

    वाणिज्यिक कर अधिकारी

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 6 पर 25,300 रुपये

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2025-26- तैयारी टिप्स

    • आधिकारिक परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम देखें।

    • एक समय सारणी बनाएं और सभी अनुभागों को समान समय आवंटित करें।

    • प्रतिदिन कम से कम 6-7 घंटे पढ़ाई में लगाएं।

    • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें।

    • समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहने के लिए समाचार पत्र और पत्रिकाएँ पढ़ें।

    • निबंध और लंबे उत्तर लिखने की आदत डालें। इससे मुख्य परीक्षा में मदद मिलेगी।

    • टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट दें।

    • व्यक्तित्व परीक्षण दौर के लिए तैयार होने हेतु मॉक इंटरव्यू में शामिल हों।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा 2025 की अधिसूचना कब जारी होगी?
    A:

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा 26 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया।

    Q: CGPSC PCS परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

    Q: छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती की चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
    A:

    CGPSC PCS परीक्षा में कुल तीन चरण होते हैं:

    • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

    • मुख्य परीक्षा (Mains)

    • साक्षात्कार (Interview)

    Q: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में कितने पेपर होते हैं और उनका पैटर्न क्या है?
    A:

    CGPSC Prelims में दो पेपर होते हैं:

    • पेपर 1: सामान्य अध्ययन

    • पेपर 2: सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षा

    Q: छत्तीसगढ़ पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म कब से भरा जाएगा?
    A:

    छत्तीसगढ़ पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 1 से 15 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)