Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी ओटीआर 2026 (UPSSSC OTR Process 2026) - अप्लाई लिंक, प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी ओटीआर 2026 (UPSSSC OTR Process 2026) - अप्लाई लिंक, प्रक्रिया जानें

    यूपीएसएसएससी ओटीआर 2026 (UPSSSC OTR Process 2026) - अप्लाई लिंक, प्रक्रिया जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Oct 2026, 04:26 PM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है। आयोग द्वारा ओटीआर के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार को ओटीआर के लिए केवल एक बार पंजीकरण करना होगा । भविष्य में सभी आवेदनों के लिए इसी ओटीआर आईडी का उपयोग कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी ओटीआर क्या है? (What is UPSSSC OTR?)
    2. यूपीएसएसएससी ओटीआर - जरूरी दस्तावेज
    3. यूपीएसएसएससी ओटीआर की प्रक्रिया (UPSSSC OTR process in Hindi)
    4. यूपीएसएसएससी ओटीआर भरने में त्रुटि होने पर क्या करें, सुधार कैसे करें?
    5. यूपीएसएसएससी ओटीआर से लाभ
    यूपीएसएसएससी ओटीआर 2026 (UPSSSC OTR Process 2026) - अप्लाई लिंक, प्रक्रिया जानें
    यूपीएसएसएससी भर्ती के लिए ओटीआर

    यूपीएसएसएससी ओटीआर (UPSSSC OTR) का उद्देश्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना है। ओटीआर प्रक्रिया से उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारी एक बार दर्ज होने के बाद, उसे बार-बार आवेदन के लिए इन जानकारियों को भरने की आवश्यकता नहीं होती है। इससे आने वाली भर्तियों के आवेदन पत्र भरने के दौरान समय की बचत होती है।

    ओटीआर के लिए नए पंजीकरण अथवा बीते वर्ष के प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की पंजीकरण संख्या के आधार पर पंजीकरण आसानी से हो जाता है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की पंजीकरण संख्या नहीं होने पर उम्मीदवार को ओटीआर के दौरान पूरा विवरण भरना होता है।

    यूपीएसएसएससी ओटीआर क्या है? (What is UPSSSC OTR?)

    यूपीएसएसएससी भर्ती के लिए पहले हर बार निकली भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरते समय नाम, जन्म तिथि, पता और योग्यता जैसी जानकारी भरनी पड़ती थी। अब यूपीएसएसएससी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू होने से भर्ती के लिए निकले आवेदन पत्र में इन विवरणों को भरने की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीएसएसएससी ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है। यूपीएसएसएससी ओटीआर के माध्यम से उम्मीदवार की डिजिटल प्रोफाइल तैयार हो जाती है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी केवल एक बार दर्ज करनी होती है और उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर के रूप में एक लॉगइन आईडी मिल जाती है।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    उम्मीदवार को आवेदन से पहले यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए सीधे ओटीआर नंबर की मदद से आवेदन की सुविधा मिल जाती है।

    आवेदन के लिए लॉगिन के बाद उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल देख सकते हैं, व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी अपडेट कर सकते हैं और UPSSSC की नई भर्ती आने पर उसी ओटीआर प्रोफाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    यूपीएसएसएससी ओटीआर - जरूरी दस्तावेज

    यूपीएसएसएससी ओटीआर के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसे ओटीआर प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को तैयार रखना चाहिए। यूपीएसएसएससी ओटीआर के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है:

    • आधार कार्ड

    • मोबाइल नंबर

    • ईमेल आईडी

    • हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    यूपीएसएसएससी ओटीआर की प्रक्रिया (UPSSSC OTR process in Hindi)

    यूपीएसएसएससी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करनी होती है। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को एक वनटाइम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होता है। यह ओटीआर नंबर लॉगइन के लिए आईडी का काम करता है जिसका उपयोग यूपीएसएसएससी भर्तियों में आवेदन के लिए होता है।

    यूपीएसएससी ओटीआर के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देख सकते हैं -


    • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं और होमपेज पर दिख रहे वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
      1792145567863

    • वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए नया विंडो ओपन होगा जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए यूपी पीईटी रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी जाएगी। इस सेक्शन में उम्मीदवार को yes या no (उम्मीदवार यदि बीते वर्ष प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल हुआ है तो yes और नहीं तो no) भरना है।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    1792145567882

    • यदि उम्मीदवार ने yes किया है तो यूपी पीईटी का रजिस्ट्रेशन नंबर मांग जाएगा।
      1792145567900

    • यदि उम्मीदवार ने no किया है तो पूरी जानकारी भरने के लिए रजिस्ट्रेन की प्रक्रिया शुरू करना होगी।

    1792145567919


    • रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय होनी चाहिए।

    • ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

    • यूपीएसएसएससी ओटीआर के लिए प्रक्रिया शुरू कर व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
      1792145567939


    • शैक्षणिक योग्यता विवरण जैसे हाईस्कूल बोर्ड का नाम, हाईस्कूल रोल नंबर और पास होने का वर्ष, इंटरमीडिएट की जानकारी, स्नातक या अन्य उच्च शिक्षा का विवरण आदि।

    • निर्धारित आयाम के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें, फाइल की गुणवत्ता अवश्य जांच लें।

    • यूपीएसएसएससी ओटीआर फॉर्म (UPSSSC OTR form) सबमिट करें

    • इसके बाद घोषणा को स्वीकार करके Final Submit पर क्लिक करें।

    • वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट होने के बाद उम्मीदवार को यूपीएसएसएससी ओटीआर नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर को भविष्य में यूपीएसएसएससी भर्ती आवेदन के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।

    यूपीएसएसएससी ओटीआर भरने में त्रुटि होने पर क्या करें, सुधार कैसे करें?

    यदि उम्मीदवार से यूपीएसएसएससी ओटीआर फॉर्म भरने के दौरान किसी विवरण को दर्ज करने में गलती हो जाती है, तो उसे जल्द से जल्द सुधार करना चाहिए। हालांकि, आयोग द्वारा सभी विवरणों में सुदार की सुविधा नहीं दी जाती। केवल आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार उम्मीदवार ओटीआर फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसलिए यूपीएसएसएससी ओटीआर प्रक्रिया के दौरान सभी जानकारी सावधानी से भरना चाहिए।

    यूपीएसएसएससी ओटीआर से लाभ

    एक बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद यूपीएसएसएससी की नई भर्तियों जैसे लोअर पीसीएस, गन्ना पर्यवेक्षक, जूनियर असिस्टेंट, हवलदार प्रशिक्षक, प्लाटून कमांडर, लेखपाल, अकाउंटेट जैसी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उम्मीदवार सीधा संबंधित भर्ती परीक्षा के लिए मांगे गए मुख्य विवरणों को भरेंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)