यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत सिलेबस (UP LT Grade Sanskrit Syllabus in Hindi)
  • लेख
  • यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत सिलेबस (UP LT Grade Sanskrit Syllabus in Hindi)

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत सिलेबस (UP LT Grade Sanskrit Syllabus in Hindi)

Mithilesh KumarUpdated on 08 Dec 2025, 11:47 AM IST

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा सिलेबस संस्कृत (UP LT Grade Teacher Exam Syllabus Sanskrit in Hindi) - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा यूपी एलटी ग्रेड टीचर आवेदन पत्र के साथ ही आयोग द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना में दी जाती है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से दो चरण प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के लिए 28 जुलाई 2025 को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें परीक्षा पैटर्न और विषयवार सिलेबस भी जारी किया गया। उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सिलेबस अवश्य देखना चाहिए।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें

This Story also Contains

  1. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)
  2. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
  3. यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)
  4. यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत सिलेबस (UP LT Grade Sanskrit Syllabus in Hindi)
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत सिलेबस (UP LT Grade Sanskrit Syllabus in Hindi)

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत सिलेबस में दो भाग होते हैं: एक सामान्य अध्ययन खंड और दूसरा संस्कृत विषय। सामान्य अध्ययन सिलेबस में इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल होते हैं, जबकि संस्कृत विषय में उम्मीदवार की स्नातक डिग्री से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है। यूपी लाइसेंटिएट शिक्षक ग्रेड परीक्षा पास करने के लिए सिलेबस को अवश्य जान लेना चाहिए। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 परीक्षा योजना और संस्कृत के विस्तृत सिलेबस को जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

लेटेस्ट: उत्तर प्रदेश एलटी शिक्षक ग्रेड (यूपीपीएससी) की ओर से एलटी ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। यूपीपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 6 विषयों (गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान, वाणिज्य) के लिए परीक्षा 6, 7 एवं 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। वहीं 8 विषयों (सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कला, कृषि/ उद्यानकर्म, उर्दू और संगीत) के लिए परीक्षाएं 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। अन्य एक कंप्यूटर विषय के लिए एग्जाम शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 - एक नजर (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates-Overview in hindi)

मुख्य बिंदु

विवरण

परीक्षा का नाम

उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी ग्रेड शिक्षक/ यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड (Uttar Pradesh Licentiate Teacher Grade)

रिक्तियों की संख्या

7466 (पुरुष - 4860, महिला - 2525, बैकलॉग - 81)

परीक्षा संचालक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

आवेदन की तिथि

28 जुलाई से 28 अगस्त 2025

आधिकारिक वेबसाइट

https://uppsc.up.nic.in/

ये भी पढ़ें :

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और प्रत्येक वैकल्पिक मुख्य विषय से 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे यानी कुल 300 अंकों का पेपर होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे की समयावधि होगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी द्वितीय चरण की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती विस्तृत अधिसूचना

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा पैटर्न औरj सिलेबस को अवश्य देख लेना चाहिए। आयोग द्वारा विस्तृत उत्तर प्रदेश लाइसेंसधारी शिक्षक अधिसूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का उल्लेख किया गया है। इस साल जारी यूपी एलटी ग्रेड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य दो चरणों में आयोजित होगी। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी के लिए यूपी एलटी ग्रेड सिलेबस 2025, परीक्षा पैटर्न और लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए, इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

ये भी पढ़ें :

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 तिथियां (UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Dates)

मुख्य इवेंट्स

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक तारीखें

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अधिसूचना

28 जुलाई 2025

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन 2025

28 जुलाई 2025

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक आवेदन अंतिम तिथि

28 अगस्त 2025

यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड आवेदन सुधार अंतिम तिथि

4 सितंबर 2025

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड

सूचित किया जाएगा

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2025

6, 7 और 21 दिसंबर 2025 एवं

17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक संस्कृत विषय की परीक्षा
7 दिसंबर 2025

यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा परिणाम

सूचित किया जाएगा

ये भी पढ़ें :

यूपी एलटी शिक्षक ग्रेड परीक्षा सिलेबस (UP LT teacher grade exam syllabus in hindi)

उत्तर प्रदेश स्नातक स्तर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया है। यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक सिलेबस (UP LT grade teacher syllabus in hindi) में पेपर 1 सामान्य अध्ययन के लिए और पेपर 2 मुख्य विषय के लिए है। इस लेख में नीचे संस्कृत का विस्तृत सिलेबस प्रदान किया गया है।

प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विस्तृत पाठ्यक्रम

संगत पाठ्यक्रम के आधार पर वैकल्पिक मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों की रचना हेतु प्रश्नपत्रों के स्वरूप एवं अंकों का विभाजन निम्नवत् है।-

1- मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे तथा वे दो खण्डों में विभाजित रहेंगे। प्रश्नों की कुल संख्या

खण्डवार निम्नवत होंगेः-

  • खंड अ के अन्तर्गत 10 प्रश्न, लघु उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 125) एवं प्रत्येक प्रश्न 08 अंक का होगा।

  • खंड ब के अन्तर्गत 10 प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय (उत्तरों की शब्द सीमा 200) एवं प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा।

प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु विज्ञापन में विषयवार मुद्रित पाठ्यक्रम एक समान रहेगा।

ये भी पढ़ें :

सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक पद हेतु विषयवार पाठ्यक्रम

पाठ्यक्रम

विषयः - संस्कृत

गद्य, पद्य एवं नाटक- अधोलिखित - ग्रन्थों के निर्धारित अंशो के आधार पर शब्दार्थ-विवेचन, सूक्ति, व्याकरणात्मक टिप्पणी एवं चरित्र-चित्रण से सम्बद्ध प्रश्नः कठोपनिषद् (प्रथम वल्ली), श्रीमद्भगवद्गीता (द्वितीय अध्याय), अभिज्ञानशाकुन्तलम् (चतुर्थ अंक), मेघदूतम (पूर्वमेघ), किरातार्जुनीयम् (प्रथम सर्ग) कादम्बरी-(शुकनासोपदेश), नीतिशतकम् (सम्पूर्ण) उत्तररामचरितम् (तृतीय अंक) एवं शिवराजविजयम्, (प्रथम निःश्वास)।

व्याकरण- लघुसिद्वान्तकौमुदी के आधार पर प्रत्याहार, सन्धि, समास, कारक, प्रत्यय एवं शब्दरूपों तथा धातु- रूपों से सम्बद्ध प्रश्न।

प्रत्याहार- प्रत्याहारों का परिचय ।

सन्धिः - अच् सन्धि, व्यंजन सन्धि एवं विसर्ग सन्धि ।

समासः - अव्ययीभाव, तत्पुरूष, कर्मधारय, द्विगु, द्वन्द्वएवं बहुव्रीहि समास ।

कारकः- विभकत्यर्थ-प्रकरण ।

प्रत्ययः- क्त्वा (ल्यप), क्त, क्तवतु, शतृ, शानच, ल्युट, तुमुन, ण्वुल, तृच, अनीयर, तव्यत्, घञ, क्तिन, मतुप एवं अण् प्रत्यय ।

शब्द- रूप अकारान्त, इकारान्त, उकारान्त एवं ऋकारान्त, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग तथा नपुंसकलिंग शब्दों के रूप।

सर्वनाम-शब्दः- सर्व, यत्, तत्, किम, एतत्, इदम्, अस्मद्, युष्मद् शब्दों के रूप।

धातु-रूपः- भू, गम्, पठ्, दृश्, अस्, पा, लभ्, हन्, दा, कथ्, प्रच्छ्, लिख्, वद्, कृ, तथा ज्ञा धातुओं के लट्, लोट्, लृट, लड् और विधिलिङ् में रूप ।

संख्यावाचक शब्दः- एक से सौ तक की संख्याओं के संस्कृत शब्दों का ज्ञान।

वाच्य - परिवर्तन अशुद्वि-परिमार्जन ।

सुभाषित एवं सूक्तियाँः- संस्कृत सुभाषित एवं सूक्तियों का परिज्ञान।

साहित्य का इतिहासः- रामायण, महाभारत, रघुवंश, कुमारसम्भवं, किरातार्जुनीय, शिशुपालवध, नैषधीयचरित,

प्रतिमानाटक, स्वप्नवासवदत्त, मुद्राराक्षस, अभिज्ञानशाकुन्तलं, दशकुमारचरित, कादम्बरी एवं पंचतंत्र काव्यों का सामान्य परिचय।

अन्य लेख:

Upcoming Competition Exams
Ongoing Dates
APS CSB Score Card Date

8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

Ongoing Dates
NESLET Application Date

21 Nov'25 - 5 Jan'26 (Offline)