Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (UP Assistant Boring Technician Bharti): रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (UP Assistant Boring Technician Bharti): रिजल्ट (जल्द)

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (UP Assistant Boring Technician Bharti): रिजल्ट (जल्द)

    Kunal solankiUpdated on 13 Aug 2026, 06:40 PM IST

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सहायक बोरिंग तकनीशियन रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सहायक बोरिंग तकनीशियन आंसर की पर मिली आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद सहायक बोरिंग तकनीशियन रिजल्ट जारी होगा। प्राधिकरण द्वारा 15 जुलाई को सहायक बोरिंग तकनीशियन आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक जारी कर आंसर की पर आपत्ति के लिए 21 जुलाई तक का समय दिया गया था। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आंसर की 2026 से असंतुष्ट उम्मीदवार आयोग द्वारा बताए निर्देश का पालन कर आंसर की को चैलेंज कर सकते थे। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आंसर की 14 जुलाई को जारी कर दी गई। उम्मीदवार 20 जुलाई तक इसे डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
    1784119997460

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (UP Assistant Boring Technician Bharti): रिजल्ट (जल्द)
    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026


    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जुलाई को जारी कर दिया गया था। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशयन परीक्षा 2026-

    1782989352203

    जारी सूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार इस परीक्षा शुल्क का भुगतान करेंगे केवल वे ही यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। आयोग द्वारा 200 रुपए परीक्षा शुल्क तय किया गया था। आरक्षित वर्ग के लिए 80 रुपए है। बता दें कि आयोग द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।
    यूपी बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट कैंडिडेट सूची डाउनलोड करें

    1782710481267


    उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस पेज के माध्यम से भी इस सूची को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवार इस सूची को 22 जून तक डाउनलोड कर सकते थे। इसके साथ ही यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई । उम्मीदवार इस लेख की सहायता से यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती से जुड़ी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

    सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती अधिसूचना 2026 (Assistant Boring Technician Vacancy Notification 2026) में उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, पदों का विवरण इत्यादि की जानकारी विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से यूपी असिस्टेंट तकनीशियन भर्ती 2026 संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन सिलेबस देखें ।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट संबंधित अधिसूचना देखें-

    1780459065502


    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन पत्र संशोधन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवार 12 मई तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा लघू सिंचाई विभाग के अंतर्गत यूपी सहायक सहायक तकनीशियन बोरिंग भर्ती 2026 (Up Assistant Technician Boring Recruitment 2026) के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी सहायक तकनीशियन बोरिंग आवेदन प्रक्रिया (UP Assistant Technician Boring Application 2026) 15 अप्रैल से शुरू हुई जो 5 मई 2026 तक चली। यूपी असिस्टेंट तकनीशियन भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें

    अन्य उपयोगी लिंक

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026: अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    परीक्षा का नाम

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    04/2026

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    25 रुपए

    कुल पद

    402

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026

    15 अप्रैल 2026

    उत्तर प्रदेश सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन अंतिम तिथि

    5 मई 2026

    आवेदन पत्र में संशोधन तिथि

    12 मई 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026

    8 जुलाई 2026

    यूपीएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा

    12 जुलाई 2026

    यूपीएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन आंसर की 202614 जुलाई 2026
    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन उत्तर कुंजी पर आपत्ति15 से 21 जुलाई 2026

    यूपी सहायक तकनीशियन मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    UPSSSC द्वारा जारी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती अधिसूचना में यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन पात्रता मानदंड (up assistant boring technician eligibility 2026) की जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए। जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से हाई स्कूल उत्तीर्ण या उसके समकक्ष होना चाहिए। इसके साथ ही राजकीय प्राविधिक केन्द्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र,लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र अभ्यर्थी के पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित किसी व्यवसाय में सेवायोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया न्यूनतमदो वर्ष के पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र याराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वारा दिया गया तीन वर्ष का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमात्र-पत्र अभ्यर्थी के होना आवश्यक है:

    • मशीन मिस्त्री (मशीनिष्ट)

    • फिटर

    • वायरमैन

    • टर्नर

    इसके साथ ही केवल वही उम्मीदवार यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test 2025) दिया हो और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड निर्गित किया गया हो। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश सहायक तकनीशियन बोरिंग वैकेंसी 2026 (UPSSSC Boring Technician Vacancy 2026) के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से यूपी सहायक तकनीशियन बोरिंग आवेदन फार्म (UP Boring Technician Application Form 2026) भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया (Application Process) को विस्तार से समझने के लिए और आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 - आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।

    • अब परीक्षा का नाम यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 04/2026 खोजें ।


    1773728526515

    • लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।

    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026- सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

    आयोग द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन सिलेबस (UP Assistant Boring Technician Syllabus 2026) निर्धारित किया है। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन पाठ्यक्रम में विषयगत ज्ञान, कंप्यूटर आधारित ज्ञान तथा यूपी आधारित सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की जांच करने की सलाह दी जाती है।

    1773728526555

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदावरों को यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एग्जाम पैटर्न (UP Assistant Technician Exam pattern 2026) की जानकारी होना अनिवार्य है। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा में केवल एक प्रश्न पत्र होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक 0.25 काटा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    1773728526595

    1773728526630

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (UP Assistant Boring Technician Bharti 2026) : एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 (UP Assistant Boring Technician Admit card 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है जिसके बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट आवश्य लें।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026:आंसर की

    आयोग द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आंसर की (up Assistant Boring Technician answer key 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा होने के कुछ दिन बाद यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वे संबंधित प्रश्न पर प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए समयसीमा और आपत्ति शुल्क प्राधिकरण द्वारा तय किया जाता है। इसके बाद आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की जांच की जाती है और अंत में यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026- रिजल्ट

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन रिजल्ट (up Assistant Boring Technician result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट से यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन रिजल्ट पीडीएफ 2026 प्रारुप में डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही लेख में भी यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियनरिजल्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया

    यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 (upsssc assistant boring technician bharti 2026) में उम्मीदवारों के चयन का आधार लिखित परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित होंगे उनके प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन तिथि क्या है?
    A:

    यूपी बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 5 मई तक चली।

    Q: क्या सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए पीईटी टेस्ट देना अनिवार्य है?
    A:

    हां, सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए पीईटी टेस्ट देना अनिवार्य है। उपर्युक्त लेख में विस्तार से पात्रता की जानकारी दी गई है।

    Upcoming Competition Exams