Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026: रद्द किए आवेदन पत्र सूची जारी
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026: रद्द किए आवेदन पत्र सूची जारी

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026: रद्द किए आवेदन पत्र सूची जारी

    Kunal solankiUpdated on 13 May 2026, 09:28 AM IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026 (Bihar Police Constable Operator Application Form 2026)- केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC), द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए किए गए आवेदन पत्र रद्द करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कारणों से आवेदन पत्र या तो रद्द किए गए हैं या उम्मीदवारों ने स्वयं आवेदन पत्र रद्द किए हैं। उम्मीदवार इस सूची को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है उस पर क्लिक करके उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 (bihar police constable operator recruitment 2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च बीत चुकी है। सीएसबीसी ऑपरेटर आवेदन पत्र रद्द सूची डाउनलोड लिंक
    1778643593397

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    3. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    4. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती आवेदन शुल्क 2026
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026: रद्द किए आवेदन पत्र सूची जारी
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन पत्र 2026


    प्राधिकरण द्वारा पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन पत्र (Bihal police constable application form ) 1 मार्च 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन पत्र 2026 (Bihar Police Constable Operator Application Form 2026) अंतिम तिथि तक भर कर जमा कर सकते थे। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए इस लेख में भी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन पत्र 2026 (Bihar Police Constable Operator Application Form 2026) भरने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1774845462013

    बता दें कि 24 फरवरी को प्राधिकरण द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही लेवल पर प्रचालक (ऑपरेटर) के पदों पर 993 पदों पर भर्ती की अधिसूचना (Notification) जारी की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती शेड्यूल

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन

    1- 31 मार्च 2026

    सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक प्राथमिक आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    बिहार सिपाही ऑपरेटर आंसर की पर आपत्ति विंडो

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस ऑपरेटर लिखित परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पीईटी टेस्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    प्रचालक पीईटी टेस्ट रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    अन्य उपयोगी लिंक

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    बिहार पुलिस में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रचालक पदों पर भर्ती एक अच्छा अवसर है। बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के तहत आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक पात्रता मानदंड 2026 (Bihar Police Constable Operator Eligibility 2026) के अंतर्गत उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (विज्ञान) अथवा समकक्ष में भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम पचास प्रतिशत (50%) अंक के साथ उत्तीर्णता तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम पैंतालीस प्रतिशत (45%) अंक के साथ उत्तीर्णता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन- शारीरिक मापदंड

    उम्मीदवारों को Bihar Police Constable Operator bharti 2026 के लिएआवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता मानदंड की जांच आवश्य करनी चाहिए। उम्मीदवारों को कांस्टेबल ऑपरेटर पद पर चयन के लिए शारीरिक मापदंड (Physical standard) निर्धारित किए गए हैं जो कि इस प्रकार है।

    1771996357493

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल प्रचालक आवेदन पत्र 2026 (CSBC Police Constable Operator Application 2026) भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखत स्टेप्स का पालन करना होगा।

    • सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
    • उसके बाद होम पेज पर जाएं।
    • अब Apply Online for the Post of Constable Operator (Advt. No. 02/2026) लिंक पर क्लिक करें।
    • उसके बाद नई स्क्रिन खुलेगी वहां पंजीकरण करके आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें।


    1771996357610


    • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
    • आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लें।

    ये भी पढ़ें- बिहार में सरकारी नौकरी

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती आवेदन शुल्क 2026

    उम्मीदवारों को सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल प्रचालक (CSBC Police Constable Operator) आवेदन करने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

    1771996357663

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन करने के लिए आयुसीमा क्या है?
    A:

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन करने के लिए 18-25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमे आरक्षित उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है?

    Q: आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    A:

    उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से जाकर आवेदन कर सकते थे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)