Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026 (RPSC RAS Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न
    • लेख
    • आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026 (RPSC RAS Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न

    आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026 (RPSC RAS Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न

    Kunal solankiUpdated on 04 Apr 2026, 06:06 PM IST

    आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026: (RPSC RAS 2026 in Hindi)- राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा एक राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा है। इस भर्ती परीक्षा का संचालन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का चर्चित नाम आरपीएससी आरएएस (RPSC RAS) है। आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा और अन्य पद के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर (RPSC) द्वारा आरपीएससी आरएएस अधिसूचना (rpsc ras notification 2026) जारी कर आवेदन पत्र की सूचना दी जाती है।

    This Story also Contains

    1. आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : महत्वपूर्ण बातें
    2. आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : महत्वपूर्ण तिथियां
    3. आरपीएससी आरएएस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (RPSC RAS eligibility criteria 2026 in hindi)
    4. आरपीएससी आरएएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form in hindi)
    5. आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2026 (RPSC RAS 2026 Admit Card in Hindi)
    6. आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2026 (RPSC RAS Syllabus 2026 in hindi)
    7. आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 (RPSC RAS Exam Pattern 2026 in hindi)
    8. आरपीएससी आरएएस आंसर की 2026 (RPSC RAS 2026 Answer Key)
    9. आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2026 (RPSC RAS 2026 Result)
    10. आरपीएससी आरएएस कट ऑफ 2026 (RPSC RAS 2026 Cutoff in hindi)
    11. आरपीएससी आरएएस परीक्षा केंद्र 2026 (RPSC RAS 2026 Exam centers in hindi)
    आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026 (RPSC RAS Recruitment 2026 in Hindi)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न
    आरपीएससी आरएएस भर्ती 2026

    प्राधिकरण द्वारा आरपीएससी आरएएस अधिसूचना के साथ आरपीएससी आरएएस सिलेबस तथा परीक्षा तिथि भी जारी की जाती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। आरपीएससी आरएएस परिणाम प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2026 के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

    आरपीएससी आरएएस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न की जांच करनी चाहिए। rpsc ras 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, लेख को पूरा पढ़ें।


    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : महत्वपूर्ण बातें

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान प्रशासनिक सेवा (Rajasthan Administrative Service)

    संचालक

    राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन

    पदों की संख्या

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस के चरण

    1. प्रीलिम्स (Prelims exam)

    2. मेन्स (Mains exam)

    3. इंटरव्यू (Interview)

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तर

    परीक्षा के लिए पात्रता

    ग्रेजुएशन


    आरपीएससी आरएएस 2026 (RPSC RAS 2026 in hindi) : महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    आरपीएससी आरएएस आधिकारिक अधिसूचना

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस आवेदन आरंभ

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन लास्ट डेट

    सूचित किया जाएगा

    आवेदन त्रुटि सुधार

    सूचित किया जाएगा

    प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आरपीएससी आरएएस 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस मेंस परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    मेंस परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरपीएससी आरएएस इंटरव्यू

    सूचित किया जाएगा

    फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    आरपीएससी आरएएस एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (RPSC RAS eligibility criteria 2026 in hindi)

    परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आरपीएससी आरएएस के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना में आरपीएससी आरएएस एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया (RPSC RAS eligibility criteria 2026 in hindi) का जिक्र होता है जिसमें आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता आदि का विवरण होता है।


    आरपीएससी आरएएस 2026 पात्रता मानदंड

    मुख्य बिंदु

    ब्यौरा

    आयु सीमा

    21 से 40 वर्ष

    शैक्षणिक योग्यता

    भारत सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    आयु संबंधित छूट

    महिला (समान्य वर्ग): 5 वर्ष

    पुरुष (SC/ST/OBC): 5 वर्ष

    महिला (SC/ST/OBC): 10 वर्ष

    PWD(समान्य): 10 वर्ष

    PWD(OBC): 13 वर्ष

    PWD(SC/ST): 15 वर्ष


    आरपीएससी आरएएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form in hindi)

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आरपीएससी आरएएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (RPSC RAS 2026 Application Form) जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को पहले संपर्क जानकारी, लिंग, जन्म तिथि जैसे आदि बुनियादी विवरणों के साथ खुद को पंजीकृत करना होता है। सफल पंजीकरण के बाद उम्मीदवार आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

    विनिर्देशों के अनुसार आवेदकों को फोटोग्राफ और हस्ताक्षर कि स्कैन की गई फोटो भी अपलोड करनी होगी। सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
    आरपीएससी आरएएस सैलरी के बारे में जानें


    ये भी देखें- यूपीएससी परीक्षा 2026 यूपीपीसीएस परीक्षा


    आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2026 (RPSC RAS 2026 Admit Card in Hindi)

    आवेदक आरपीएससी आरएएस 2026 एडमिट कार्ड (RPSC RAS 2026 Admit Card in hindi) को आरपीएससी आरएएस आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस हॉल टिकट (RPSC RAS Hall ticket in hindi) में उल्लिखित विवरण में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा विवरण, संपर्क पता, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि होंगे। उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस के हॉल टिकट के साथ एक वैध आईडी प्रमाण भी रखना होगा। आरपीएससी द्वारा सभी चरणों के लिए अलग से आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।


    आरपीएससी आरएएस सिलेबस 2026 (RPSC RAS Syllabus 2026 in hindi)

    उम्मीदवारों को अपनी तैयारी शुरू करने से पहले आरपीएससी आरएएस सिलेबस (RPSC RAS 2026 Syllabus) की जांच करनी चाहिए। परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षा के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी करते हैं। आरपीएससी आरएएस सिलेबस से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों की जांच कर सकते हैं।


    आरपीएससी आरएएस सिलेबस - प्रीलिम्स

    संघ और राज्य विधान

    राजस्थान का भूगोल

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता

    आधुनिक काल

    भारतीय राज्य की प्रकृति

    भारत का भूगोल

    आर्थिक विकास और योजना

    प्राचीन और मध्यकालीन काल

    भारतीय राजनीतिक प्रणाली और शासन

    भारतीय इतिहास

    आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था

    करंट अफ़ेयर्स


    आरपीएससी आरएएस सिलेबस - मेन्स

    आधुनिक विश्व का इतिहास

    भारतीय अर्थव्यवस्था

    अर्थशास्त्र

    वैश्विक अर्थव्यवस्था

    समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखा और लेखा परीक्षा

    लेखांकन ऑडिटिंग

    भारतीय इतिहास और संस्कृति

    सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन


    आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 (RPSC RAS Exam Pattern 2026 in hindi)

    आरपीएससी आरएएस का परीक्षा पैटर्न प्रीलिम्स और मुख्य दोनों के लिए जारी किया जाता है। आरपीएससी आरएएस परीक्षा पेपर द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे। आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 (RPSC RAS Exam Pattern 2026 in hindi) के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का एक पेपर होगा। प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चार पेपर होंगे जो वर्णनात्मक होंगे। आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण - साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।


    आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा पैटर्न (RPSC RAS 2026 Exam Pattern) के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की जांच कर सकते हैं।


    आरपीएससी आरएएस परीक्षा पैटर्न 2026 - प्रीलिम्स के लिए

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधी

    सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान

    150

    200

    3 घंटे


    आरपीएससी आरएएस 2026 परीक्षा पैटर्न - मेन्स के लिए

    पेपर

    विषय

    अधिकतम अंक

    पेपर I

    जनरल स्टडीज -I

    200

    पेपर II

    जनरल स्टडीज -II

    200

    पेपर III

    जनरल स्टडीज -III

    200

    पेपर IV

    जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश

    200

    कुल

    800

    आरपीएससी आरएएस आंसर की 2026 (RPSC RAS 2026 Answer Key)

    परीक्षा के समापन के बाद आरपीएससी आरएएस प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2026 उत्तर कुंजी (RPSC RAS 2026 Answer Key in hindi) पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। आरपीएससी आरएएस आंसर की पीडीएफ की जांच करके उम्मीदवार अपने अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं। आवेदक उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित कटऑफ अंकों की गणना भी कर सकते हैं। आंसर की में किसी प्रकार की विसंगति के मामले में, आवेदकों को आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी जाएगी। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, आरपीएससी फाइनल आंसर की जारी करेगा।

    आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2026 (RPSC RAS 2026 Result)

    राजस्थान लोक सेवा आयोग सभी चरणों के लिए अलग से आरएएस परीक्षा 2026 का रिजल्ट (RPSC RAS 2026 Result in hindi) जारी करेगा। परीक्षा के समापन के कुछ दिनों बाद रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया जाता है। आरपीएससी आरएएस रिजल्ट पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जैसे विवरण होंगे। उम्मीदवार रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपने आरपीएससी आरएएस स्कोरकार्ड की भी जांच कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।

    आरपीएससी आरएएस कट ऑफ 2026 (RPSC RAS 2026 Cutoff in hindi)

    आरपीएससी आरएएस कट ऑफ 2026 (RPSC RAS 2026 Cutoff) प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए अलग से जारी की जाती है। परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी पीडीएफ फॉर्मेट में आरपीएससी आरएएस कट ऑफ श्रेणी वार (RPSC RAS cutoff category-wise in hindi) जारी करेंगे। कटऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों की परीक्षा में उपस्थिति पर आधारित होते हैं। आरपीएससी आरएएस की फाइनल कट ऑफ को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर जारी किया जाएगा।

    आरपीएससी आरएएस परीक्षा केंद्र 2026 (RPSC RAS 2026 Exam centers in hindi)

    राजस्थान लोक सेवा आयोग आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करता है। उम्मीदवार हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण देख सकते हैं। किसी भी मामले में, उम्मीदवारों को एक बार उन्हें आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र को बदलने की अनुमति नहीं दी जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरएएस प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा तिथि (ras mains exam date) क्या है?
    A:

    आरएएस प्रीलिम्स औऱ मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा की जाएगी।

    Q: आरएएस फॉर्म की अंतिम तिथि (ras form last date) क्या है?
    A:

    आरएएस फॉर्म की अंतिम तिथि (ras form last date) आधिकारिक अधिसूचना में जारी की जाएगी।

    Q: आरपीएससी आरएएस अधिसूचना (rpsc ras notification) कब जारी होगी?
    A:

    आरपीएससी आरएएस अधिसूचना (rpsc ras notification) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)