Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 (UP Assistant Boring Technician Application 2026): सुधार विंडो समाप्त
    • लेख
    • यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 (UP Assistant Boring Technician Application 2026): सुधार विंडो समाप्त

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 (UP Assistant Boring Technician Application 2026): सुधार विंडो समाप्त

    Kunal solankiUpdated on 13 May 2026, 09:38 AM IST

    उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के लिए आवेदन संशोधन प्रक्रिया 12 मई को समाप्त कर दी गई। बता दें कि यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के लिए आवेदन पत्र (up Assistant Boring Technician Application form 2026) 15 अप्रैल से जारी थे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 12 मई थी। प्राधिकरण द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करके उत्तर प्रदेश सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन सुधार डायरेक्ट लिंक
    1776311545986

    This Story also Contains

    1. यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन 2026: पात्रता मानदंड
    3. यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 कैसे करें?
    4. यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन शुल्क 2026
    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 (UP Assistant Boring Technician Application 2026): सुधार विंडो समाप्त
    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन पत्र 2026

    ये भी देखें- यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन सिलेबस

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन पत्र भरने से पहले यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन पात्रता मानदंड की जांच आवश्य करें। उत्तर प्रदेश सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    अन्य उपयोगी लिंक

    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026

    15 अप्रैल 2026

    उत्तर प्रदेश सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन अंतिम तिथि

    5 मई 2026

    आवेदन पत्र में संशोधन तिथि

    12 मई 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    यूपी सहायक तकनीशियन मुख्य परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    UPSSSC द्वारा जारी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती अधिसूचना में यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन पात्रता मानदंड (up assistant boring technician eligibility 2026) की जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए। जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से हाई स्कूल उत्तीर्ण या उसके समकक्ष होना चाहिए। इसके साथ ही राजकीय प्राविधिक केन्द्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र,लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक पाठ्यक्रम में प्रमाण पत्र या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र अभ्यर्थी के पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित किसी व्यवसाय में सेवायोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया न्यूनतमदो वर्ष के पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र याराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वारा दिया गया तीन वर्ष का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमात्र-पत्र अभ्यर्थी के होना आवश्यक है:

    • मशीन मिस्त्री (मशीनिष्ट)

    • फिटर

    • वायरमैन

    • टर्नर

    इसके साथ ही केवल वही उम्मीदवार यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होने यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test 2025) दिया हो और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड निर्गित किया गया हो। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा।

    यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 कैसे करें?

    उत्तर प्रदेश सहायक तकनीशियन बोरिंग वैकेंसी 2026 (UPSSSC Boring Technician Boring Vacancy 2026) के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से यूपी सहायक तकनीशियन बोरिंग आवेदन फार्म (UP Boring Technician Application Form 2026) भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया (Application Process) को विस्तार से समझने के लिए और आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 - आवेदन करने के चरण:-

    • सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।

    • अब परीक्षा का नाम यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 04/2026 खोजें ।


    1773728526515


    • लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।

    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और up sahayak boring technician application form 2026 का प्रिंट आउट जरूर लें।

    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन शुल्क 2026

    प्राधिकरण द्वारा यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन शुल्क 2026 (UP Assistant Boring Technician Application Fee 2026) निर्धारित किया जाता है। बिना आवेदन शुल्क के भुगतान के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन के स्तर पर 25 रुपए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क निर्धारित किया गया है।

    1773831667883

    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov. पर जाएं।
    • अब परीक्षा का नाम यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 04/2026 खोजें ।
    • अब एप्लीकेशन सेगमेंट में मोडिफाइड कैंडिडेट डिटेल पर क्लिक करें।

    1778040747794


    • अब लॉगइन विवरण दर्ज करें।
    • आवश्यकतानुसार अपनी डिटेल को एडिट करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन तिथियां क्या हैं?
    A:

    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 5 मई तक चली।

    Q: यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन आवेदन कैसे करें?
    A:

    यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए उपर्युक्त लेख को पढें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)