Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 - हॉल टिकट डाउनलोड लिंक @ctet.nic.in
    • लेख
    • सीटेट एडमिट कार्ड 2026 - हॉल टिकट डाउनलोड लिंक @ctet.nic.in

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 - हॉल टिकट डाउनलोड लिंक @ctet.nic.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 12 Mar 2026, 07:09 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 (CTET Admit Card 2026): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्राधिकरण द्वारा 5 फरवरी को सीटेट फरवरी सत्र के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ सीटेट हॉल टिकट (CTET Hall ticket in Hindi) की एक प्रति ले जाना अनिवार्य है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा (CTET Exam) 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई।
    सीटेट एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं | सीटेट 7 फरवरी 2026 शिफ्ट 2 पेपर 2 के बारे में जानेंं

    This Story also Contains

    1. सीटेट एडमिट कार्ड 2026: CTET प्रवेश पत्र 2026 की तिथि
    2. सीटेट एडमिट कार्ड 2026 फरवरी सत्र: सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड
    3. सीटेट एडमिट कार्ड 2026 फरवरी सत्र: परीक्षा कार्यक्रम
    4. सीटेट एडमिट कार्ड 2026: मुद्रित विवरण (details on CTET admit card 2026 in hindi)
    5. सीटेट एडमिट कार्ड 2026: पासवर्ड भूलने पर क्या करें? (CTET Admit Card 2026: What to do if you forget your password??)
    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 - हॉल टिकट डाउनलोड लिंक @ctet.nic.in
    सीटेट एडमिट कार्ड 2026

    लेटेस्ट अपडेट - सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 (cbse ctet answer key 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर 12 मार्च को जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीटेट परीक्षा आंसर की 2026 को लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने अपेक्षित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

    सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट 2026 में भाग लेने के लिए सीटेट एडमिट कार्ड 2026 एक अहम दस्तावेज है। एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीटेट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें:-सीटेट सिलेबस पीडीएफ देखें । सीटेट परीक्षा केंद्र

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026: CTET प्रवेश पत्र 2026 की तिथि

    CBSE ने सीटेट अधिसूचना के साथ ही घोषणा कर दी है कि CTET 2026 का प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इसलिए, सीटेट 2026 प्रवेश पत्र में उम्मीदवार CTET प्रवेश पत्र पर अपनी सटीक परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकेंगे।
    ये भी पढ़ें - सीटेट पात्रता मानदंड । सीटेट पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने CTET 2026 प्रवेश पत्र PDF में परीक्षा की तिथि और समय को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से पहले समय पर पहुंचें। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि CBSE किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शहर/केंद्र और परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं करेगा।

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 फरवरी सत्र: सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड

    सीटेट एडमिट कार्ड से पहले सीबीएसई द्वारा 23 जनवरी को सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी किया गया। सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने सीटेट परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सीटेट परीक्षा शहर के लिए योजना बना सकते हैं। CTET परीक्षा देश भर में 140 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है। CTET परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 फरवरी सत्र: कैसे डाउनलोड करें? (CTET Admit Card 2026: How to download? in Hindi)

    सीबीएसई सीटेट 2026 एडमिट कार्ड सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। सीटेट 2026 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

    • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • स्क्रीन पर Latest News में दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड: सीटेट फरवरी- 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • होम पेज पर नीचे कैंडिडेट एक्टिवटी में दिए गए लिंक की मदद से भी सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

    • लॉगइन विंडो में उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करना होगा।

    • आवश्यक जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • सीटेट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।

    • सीटेट 2026 हॉल टिकट पर दर्ज जानकारी को जांचें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026 फरवरी सत्र: परीक्षा कार्यक्रम

    सीटेट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सीटेट 2026 परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई है इसमें परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करने का समय भी सीटेट 2026 हॉल टिकट में उल्लिखित होता है-

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा समय सारणी (CTET Admit Card 2026: Examination Time Table in hindi)

    परीक्षा तिथि

    7 फरवरी 2026


    8 फरवरी 2026


    कार्यक्रम

    पेपर-1 समय

    पेपर-2 समय

    पेपर 1 - समय

    पेपर 2 - समय

    सीटेट परीक्षा केंद्र में प्रवेश की शुरुआत

    7:30 बजे

    12:30 बजे

    7:30 बजे

    12:30 बजे

    सीटेट एडमिट कार्ड की जांच

    09: 00 बजे से 09:15 बजे तक

    01:30 बजे से 01:45 बजे

    09: 00 बजे से 09:15 बजे तक

    01:30 बजे से 01:45 बजे

    गेट बंद होने का समय

    9:15 बजे

    01:45 बजे

    9:15 बजे

    01:45 बजे

    सीटेट प्रश्न पुस्तिका का वितरण

    09:25 बजे

    01:55 बजे

    09:25 बजे

    01:55 बजे

    प्रश्न पुस्तिका की मुहर उत्तर पुस्तिका निकालने हेतु तोड़ी/खोली जाएगी

    09:25 बजे

    02:25 बजे

    09:25 बजे

    02:25 बजे

    सीटेट परीक्षा की शुरुआत

    09:30 बजे

    02:30 बजे

    09:30 बजे

    02:30 बजे

    सीटेट परीक्षा का समापन

    12:00 बजे

    05:00 बजे

    12:00 बजे

    05:00 बजे

    ये भी पढ़ें: सीटेट 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026: मुद्रित विवरण (details on CTET admit card 2026 in hindi)

    सीटेट 2026 एडमिट कार्ड पर विभिन्न विवरण छपे होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटेट हॉल टिकट पर छपे सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और यदि सीटेट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण में कोई त्रुटि नजर आती है, तो उम्मीदवारों को उक्त त्रुटि में सुधार करने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। सीटेट एडमिट कार्ड 2025 पर दर्ज विवरण की सूची नीचे दी गई है -

    • उम्मीदवार का नाम

    • क्रमांक संख्या

    • आवेदन संख्या

    • जन्मतिथि

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • लिंग

    • श्रेणी

    • चुना गया पेपर

    • परीक्षा का माध्यम (भाषा)

    • सीटेट परीक्षा केंद्र

    • उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर

    • पिता का नाम

    • कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देश

    • सीटेट परीक्षा दिवस से संबंधित दिशानिर्देश और अन्य जानकारी

    सीटेट के अन्य महत्वपूर्ण लेख :

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट एडमिट कार्ड 2026: पासवर्ड भूलने पर क्या करें? (CTET Admit Card 2026: What to do if you forget your password??)

    सीटेट 2026 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आवेदक को अनिवार्य रूप से आवेदन संख्या पता होना चाहिए अन्यथा वे इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। यदि आवेदक सीटेट आवेदन संख्या या फिर पासवर्ड भूल जाते हैं, तो वे निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए इसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं -

    • सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं।

    • लॉगइन के टैब पर क्लिक करें।

    • अब इसके बाद "forgot application number" या "forgot password" के लिंक पर क्लिक करें।

    • पूछी गई जानकारी भरें।

    • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • आपका पासवर्ड या सीटेट आवेदन संख्या पुनः उत्पन्न हो जाएगा।

    • नया पासवर्ड या आवेदन संख्या उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल पर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को नए पासवर्ड या नए आवेदन संख्या से एक बार फिर लॉगइन करना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीटेट 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    सीटेट फरवरी सत्र 2026 का एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

    Q: सीटेट एडमिट कार्ड कहाँ डाउनलोड किया जा सकता है?
    A:

    सीटेट एडमिट कार्ड को उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?
    A:

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आवेदन संख्या, जन्मतिथि की जरुरत होगी।

    Q: अगर आवेदन संख्या या पासवर्ड भूल जाएँ तो क्या करें?
    A:

    वेबसाइट पर "Forgot Application Number" या "Forgot Password" लिंक पर क्लिक करके जानकारी भरकर पुनः प्राप्त किया जा सकता है।

    Q: एडमिट कार्ड पर कौन-कौन सी जानकारी होती है?
    A:

    सीटेट एडमिट कार्ड उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र, फोटो और हस्ताक्षर, पिता का नाम, चयनित पेपर और परीक्षा दिवस निर्देश।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year