उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 12 जुलाई को सफलतापूर्वक किया गया। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा एडमिट कार्ड 8 जुलाई को जारी कर दिया गया था। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। इससे पहले, आयोग द्वारा सहायक बोरिंग तकनीशियन एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान कर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवार नीचे दिए डायरोक्ट लिंक से सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।
सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (समाप्त)
This Story also Contains
आयोग द्वारा 2 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होनी प्रस्तावित है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 (UP Assistant Boring Technician Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है इन सभी की जानकारी प्राप्त करन के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026.
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन आवेदन 2026 | 15 अप्रैल- 5 मई 2026 |
यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड | 8 जुलाई 2026 |
उत्तर प्रदेश सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2026 | 12 जुलाई 2026 |
आयोग द्वारा यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 (UP Assistant Boring Technician Admit card) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही UP Assistant Boring Technician admit card download link सक्रिय होता है। जब भी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2026 सक्रिय होगा उम्मीदवार निम्नलिखत चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
अब परीक्षा का नाम यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 खोजें ।

लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर लाॉगइन विवरण संबंधित जानकारी दर्ज करें।
विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें साथ ही प्रिंट आउट भी लें।
उम्मीदवारों को यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित तिथियों की जानकारी दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा तिथि 12 जुलाई तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की नियमित रुप से जांच करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी न छूटे। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी यूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार की जन्मतिथि
पिता का नाम
उम्मीदवार का फोटो
आवेदक के हस्ताक्षर
उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)
उम्मीदवार का रोल नंबर.
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र का स्थान
परीक्षा की तिथि और समय
परीक्षा दिवस निर्देश
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।