Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 Out) - डीवी शेड्यूल, फाइनल रिजल्ट
    • लेख
    • उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 Out) - डीवी शेड्यूल, फाइनल रिजल्ट

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 Out) - डीवी शेड्यूल, फाइनल रिजल्ट

    Rajan KumarUpdated on 18 Sep 2026, 12:40 PM IST

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी डीवी शेड्यूल के अनुसार, यूके पटवारी, लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड पटवारी डीवी शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। उत्तराखंड पटवारी डीवी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आयोग ने उत्तराखंड पटवारी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा (PMT और PET) परीक्षा का आयोजन 6 और 7 अगस्त, 2026 को किया गया।
    उत्तराखंड पटवारी डीवी शेड्यूल पीडीएफ लिंक
    1789714874441

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
    3. उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. उत्तराखंड पटवारी कटऑफ 2026
    5. उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया
    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 जारी (UKSSSC Patwari Result 2026 Out) - डीवी शेड्यूल, फाइनल रिजल्ट
    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026

    यूके पटवारी/लेखपाल लिखित परीक्षा का रिजल्ट 21 जुलाई 2026 को जारी किया गया। आयोग ने उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी की।
    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक
    1784694493194

    बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा यूके पटवारी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा (PMT और PET) के लिए एडमिट कार्ड 1 अगस्त 2026 को जारी किया गया। उत्तराखंड पटवारी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा (PMT और PET) परीक्षा 6 और 7 अगस्त, 2026 को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य थानों रोड से एप्रोच रोड़ पर संपन्न हुआ।
    1785990916515

    आयोग ने 16 जून 2026 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जबकि अभ्यर्थियों को 17 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। आयोग प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार कर जारी कर दिया गया है। इसके आधार पर ही उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 घोषित किया गया है।
    महत्वपूर्ण लेख: उत्तराखंड पटवारी आसंर की 2026उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ अंक श्रेणीवार और पदवार अलग-अलग जारी कर दिया गया है। कटऑफ का निर्धारण परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों, अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें और केवल आयोग की वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें। उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, कटऑफ एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    1784694493254

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026- अवलोकन व तिथियां

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित करेगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, रिजल्ट से संबंधित अपडेट, कटऑफ तथा अन्य आवश्यक जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती संगठन


    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

    पद का नाम


    पटवारी, लेखपाल सहित ग्रुप सी के अन्य पद

    कुल पदों की संख्या (uksssc vacancy 2026)

    416 (पटवारी- 119 पद, लेखपाल- 61 पद)

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट

    विज्ञापन जारी होने की तिथि (uksssc recruitment 2026)

    09 अप्रैल 2025

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    15 अप्रैल से 15 मई 2025

    उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल लिखित परीक्षा की तिथि

    14 जून 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    08 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आंसर की (UKSSSC patwari answer key 2026)

    16 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति

    17 से 21 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा फाइनल आंसर की

    21 जुलाई 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026

    21 जुलाई 2026

    उत्तराखंड पटवारी शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा
    6 और 7 अगस्त 2026
    उत्तराखंड पटवारी दस्तावेज सत्यापन तिथि
    22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    sssc.uk.gov.in

    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की सहायता से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “Result” या “Result & Recommendation” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “Patwari/Lekhpal Recruitment Examination 2026 Result” लिंक का चयन करें।

    • रिजल्ट PDF पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • रोल नंबर की मदद से पीडीएफ अपना स्थान ढूंढे

    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने परिणाम में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें। रिजल्ट में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या (Registration Number)

    • पिता/अभिभावक का नाम

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा का नाम

    • पद का नाम (पटवारी/लेखपाल)

    • प्राप्त अंक (Marks Obtained)

    • कुल अंक

    • योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified)

    • श्रेणीवार कटऑफ अंक

    • मेरिट सूची में स्थान (यदि लागू हो)

    • चयन/अगले चरण के लिए पात्रता की स्थिति

    • आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश

    ये भी पढ़ें:-

    उत्तराखंड पटवारी कटऑफ 2026

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की कटऑफ परिणाम के साथ जारी कर दिया गया है।कटऑफ वह न्यूनतम अंक होता है, जिसे प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाते हैं। आयोग श्रेणीवार (General, OBC, SC, ST, EWS) कटऑफ अंक जारी किया गया है। कटऑफ का निर्धारण विभिन्न कारकों जैसे कुल रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या, प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर तथा उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
    1784694493289

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    उत्तराखंड पटवारी रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची और कटऑफ के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को आगे की औपचारिकताओं के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सभी नोटिफिकेशन और निर्देशों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। रिजल्ट के बाद निम्नलिखित प्रक्रियाएं आयोजित की जा सकती हैं।

    • मेरिट सूची का प्रकाशन

    • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

    • शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच

    • श्रेणी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन

    • पात्रता एवं आयु संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन

    • मेडिकल परीक्षण (यदि लागू हो)

    • अंतिम चयन सूची जारी होना

    • नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी होना

    • संबंधित विभाग में पदस्थापन/जॉइनिंग प्रक्रिया

    ये भी पढ़े:-

    Upcoming Competition Exams