Careers360 Logo
ask-icon
share
    उत्तराखंड पटवारी फाइनल आसंर की 2026 जारी (UKSSSC patwari Final answer key 2026 Out)- लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • उत्तराखंड पटवारी फाइनल आसंर की 2026 जारी (UKSSSC patwari Final answer key 2026 Out)- लिंक, प्रक्रिया

    उत्तराखंड पटवारी फाइनल आसंर की 2026 जारी (UKSSSC patwari Final answer key 2026 Out)- लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 22 Jul 2026, 10:11 AM IST

    उत्तराखंड पटवारी आसंर की 2026- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 जुलाई को उत्तराखंड पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों की लिखित परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। प्राधिकरण ने संशोधित आंसर की से 4 प्रश्नों को डिलीट किया है। प्रोविजनल आंसर की 16 जून 2026 को जारी की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से उत्तराखंड पटवारी फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए फाइनल आंसर की डाउनलोड लिंक (UKSSSC patwari answer key 2026 download link) का सीधा लिंक लेख में उपलब्ध कराया गया है। फाइनल आंसर की के साथ उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा रिजल्ट भी जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया था।
    उत्तराखंड पटवारी फाइनल आसंर की 2026 डाउनलोड लिंक
    महत्वपूर्ण लेख: उत्तराखंड पटवारी एडमिट कार्ड 2026
    1784695063553

    This Story also Contains

    1. उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 – अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां
    2. उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
    3. उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
    4. उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल फाइनल आंसर की 2026
    5. उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल रिजल्ट 2026
    उत्तराखंड पटवारी फाइनल आसंर की 2026 जारी (UKSSSC patwari Final answer key 2026 Out)- लिंक, प्रक्रिया
    उत्तराखंड पटवारी आसंर की 2026

    uksssc recruitment 2026 के अनुसार, अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया था। उम्मीदवार 17 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन लॉगिन विवरण के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे, इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क निर्धारित की गई थी।
    उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल आंसर की आपत्ति लिंक । उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल आंसर की लिंक
    1781675864257

    उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 (UKSSSC patwari answer key 2026) के माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। आंसर की में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर उपलब्ध होंगे, जिससे अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाने में सहायता मिलेगी। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। यूके पटवारी आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जारी था।
    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी भर्ती 2026

    आयोग द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की जारी की गई है। इसके आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की जारी होने के बाद सभी उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें तथा नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। uksssc vacancy 2026 स्नातक स्तरीय परीक्षा के तहत 416 (पटवारी- 119 पद, लेखपाल- 61 पद) पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड पटवारी आसंर की 2026 लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 – अवलोकन व महत्वपूर्ण तिथियां

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की परीक्षा संपन्न होने के बाद जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां एवं अन्य आवश्यक जानकारियां नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती संगठन


    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)

    पद का नाम


    पटवारी, लेखपाल सहित ग्रुप सी के अन्य पद

    कुल पदों की संख्या (uksssc vacancy 2026)

    416 (पटवारी- 119 पद, लेखपाल- 61 पद)

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट

    विज्ञापन जारी होने की तिथि (uksssc recruitment 2026)

    09 अप्रैल 2025

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    15 अप्रैल से 15 मई 2025

    उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल लिखित परीक्षा की तिथि

    14 जून 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    08 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आंसर की (UKSSSC patwari answer key 2026)

    16 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति

    17 से 21 जून 2026

    उत्तराखंड पटवारी परीक्षा फाइनल आंसर की

    21 जुलाई 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    sssc.uk.gov.in

    ये भी पढ़ें:-

    उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    उत्तराखंड पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आसंर की जारी कर दी गई है और UKSSSC patwari answer key 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध "Answer Key" या "Patwari/Lekhpal Answer Key 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • संबंधित भर्ती परीक्षा की आंसर की लिंक का चयन करें।

    • स्क्रीन पर उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल आंसर की 2026 प्रदर्शित हो जाएगी।

    • आंसर की में दिए गए उत्तरों का अपने उत्तरों से मिलान करें और संभावित स्कोर का आकलन करें।

    • यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो आयोग द्वारा जारी आपत्ति लिंक के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    ये भी पढ़े:-

    उत्तराखंड पटवारी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर की (UKSSSC patwari answer key 2026) पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाता है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर संदेह है, तो वह निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। आयोग द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाती है, जिसके आधार पर परिणाम तैयार होता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध "Patwari/Lekhpal Answer Key Objection 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • uksssc login में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।

    • आपत्ति के समर्थन में उचित तथ्य, तर्क या प्रमाण (दस्तावेज/संदर्भ) अपलोड करें।

    • यदि आयोग द्वारा आपत्ति शुल्क निर्धारित किया गया हो, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरणों की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

    • सफलतापूर्वक आपत्ति दर्ज होने के बाद उसकी रसीद या पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    • आयोग द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित अथवा अंतिम आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल फाइनल आंसर की 2026

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। फाइनल आंसर की में केवल सत्यापित और संशोधित उत्तर शामिल होंगे तथा इसके जारी होने के बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अपने उत्तरों का पुनः मिलान करें और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्टकांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026

    उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल रिजल्ट 2026

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पटवारी, लेखपाल एवं अन्य ग्रुप-सी पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम अंतिम आंसर की जारी होने के बाद घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना उत्तराखंड पटवारी/लेखपाल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के प्राप्त अंक, मेरिट स्थिति एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जारी होने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

    Upcoming Competition Exams