Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 25 Feb 2026, 05:46 PM IST

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 7 से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया। इस परीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 4 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपने प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025: अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्व तिथियां
    3. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण
    5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : उत्तर कुंजी
    7. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : कट ऑफ अंक
    8. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : रिजल्ट
    9. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : वेतन और जॉब प्रोफाइल क्या है?
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 (SSC Delhi Police Vacancy 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025

    लेटेस्ट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती में रिक्तियों को संशोधित किया है। संशोधन के बाद पुरुषों के पद 341 से घटकर 306 और महिलाओं के पद 168 से घटकर 150 कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का देख कर सकते हैं।
    1772021686355

    अपडेट:- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 5 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    1770351695690

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और इस पेज पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें। एसएससी द्वारा 5 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन की सुविधा की गई थी।
    1767763747609

    अपडेट:-एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट उत्तर पश्चिमी क्षेत्र चंडीगढ़ से आई सूचना के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है। सूचना के मुताबिक परीक्षा की नई तिथि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। हालांकि आयोग ने एक ही सेंटर पर परीक्षा स्थगन की जानकारी दी है।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन सुधार की तिथि 5 से 7 नवंबर 2025 थी। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए आवेदन करने की तिथि 29 सितंबर से 20 अक्टूबर 2025 तक थी।
    ये भी देखें - दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल

    एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल ए़डमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025: अवलोकन

    SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल

    कुल पद

    • पुरुष- 341 306

    • महिला- 168 150

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन

    29 सितंबर से 20 अक्टूबर 2025

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, टंकन परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2025:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्व तिथियां

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय से भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों से अपडेट रहे। हालांकि नीचे सारणी में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2025 से जुड़ी महत्वपूर्व तिथियां की जानकारी दी गई हैं। आप इसे देखें।

    इवेंट्स

    तिथियां

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन

    29 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन अंतिम तिथि

    20 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन सुधार

    27 से 29 अक्टूबर 2025
    5 से 7 नवंबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आवेदन शुल्क अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड

    4 फरवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 2025

    7 से 12 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल आंसर की 2025

    5 फरवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा, जिसमें दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।

    • फिर नीचे लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें

    • आपके नाम से प्रोफाइल ओपन होगा।

    • प्रोफाइल में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड पर क्लिक करें

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की परीक्षा पाली

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    अन्य लेख:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एसएससी द्वारा एडमिट कार्ड पर परीक्षा दिवस को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश लिखे रहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसपर अंकित दिशा निर्देश को अवश्य पढ़ना चाहिए। नीचे कुछ परीक्षा निर्देश दिया गया है।

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : उत्तर कुंजी

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की उत्तर कुंजी (Delhi Police Head Constable Ministerial Answer Key pdf in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और संभावित अंक का अनुमान लगाने में मदद करती है। आंसर की पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : कट ऑफ अंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा के कट-ऑफ अंक (Delhi Police Head Constable Ministerial Exam Cut-Off Marks in hindi) परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए प्राप्त करने होते हैं। यह अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी चयन संभावनाओं को समझने के लिए कट-ऑफ अंक जरूर देखें।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : रिजल्ट

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 2025 का परिणाम (Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2025 in hindi) परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन, परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। इस लेख में परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
    ये भी पढ़े:-

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 : वेतन और जॉब प्रोफाइल क्या है?

    दिल्ली पुलिस द्वारा विभिन्न पदों के लिए वेतनमान तय किया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टबेल का वेतनमान वेतन वेतन स्तर-4 (रु. 25500-81100) (समूह ‘सी’) के बीच है इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।

    लोग ये भी पूछते हैं (People Also Ask)

    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025, SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करें।

    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा।

    3. क्या मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं?

    नहीं, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

    4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    तुरंत एसएससी क्षेत्रीय कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 2025 कहां जारी होगा?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड 4 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से लॉगिन करके डाउनलोड करें।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा 7 से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होंगे?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, केंद्र, दिशा-निर्देश आदि शामिल होते हैं।

    Q: क्या बिना दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी के दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)