Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (Delhi Police Head Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (Delhi Police Head Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (Delhi Police Head Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 25 Feb 2026, 05:30 PM IST

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में रिक्तियों को संशोधित किया है। अब कुल 443 पद उपलब्ध हैं। पुरुषों के पद 370 से घटकर 297 और महिलाओं के पद 182 से घटकर 146 कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा आंसर की जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 15 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ था।

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025: अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्व तिथियां
    3. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण
    5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : उत्तर कुंजी
    7. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : कटऑफ अंक
    8. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : रिजल्ट कब आएगा?
    9. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : वेतन और जॉब प्रोफाइल क्या है?
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (Delhi Police Head Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड प्रक्रिया
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025

    1772020950802

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 14 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार, अपने परीक्षा तिथि तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड (Delhi Police Head Constable Admit Card 2025 PDF Download in hindi) कर सकते थे।
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की जारी- देखें सूचना
    1770351294332

    एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 5 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक सेल्फ स्लॉट का चयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।1764914179700
    प्राधिकरण ने 28 नवंबर को सूचना जारी कर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा तिथि की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 15 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल उम्मीदवार 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार बदलाव कर सकते थे। पहले एसएससी द्वारा आवेदन पत्र सुधार तिथि 23 से 25 अक्टूबर 2025 तय की गई थी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए आवेदन 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक भरी गई थी।
    ये भी पढ़ें:-

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते हैं। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल ए़डमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025: अवलोकन

    SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 552 443 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल

    कुल पद

    पुरुष- 370 297

    महिला- 182 146

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन

    24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्व तिथियां

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय से भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों से अपडेट रहे। हालांकि नीचे सारणी में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 से जुड़ी महत्वपूर्व तिथियां की जानकारी दी गई हैं। आप इसे देखें।

    इवेंट्स

    तिथियां

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन

    24 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    15 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन सुधार

    23 से 25 अक्टूबर 2025
    31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन शुल्क अंतिम तिथि

    16 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    14 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025

    15 से 22 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 2025

    5 फरवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा, जिसमें दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।

    • फिर नीचे लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें

    • आपके नाम से प्रोफाइल ओपन होगा।

    • प्रोफाइल में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड पर क्लिक करें

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 में विवरण

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की परीक्षा पाली

    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। एसएससी द्वारा एडमिट कार्ड पर परीक्षा दिवस को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश लिखे रहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसपर अंकित दिशा निर्देश को अवश्य पढ़ना चाहिए। नीचे कुछ परीक्षा निर्देश दिया गया है।

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    ये भी पढ़े

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : उत्तर कुंजी

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी (Delhi Police Head Constable Answer Key pdf in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और संभावित अंक का अनुमान लगाने में मदद करती है। आंसर की पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : कटऑफ अंक

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के कटऑफ अंक (Delhi Police Head Constable Exam Cut-Off Marks in hindi) परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए प्राप्त करने होते हैं। यह अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी चयन संभावनाओं को समझने के लिए कट-ऑफ अंक जरूर देखें।
    उपयोगी लेख:-

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : रिजल्ट कब आएगा?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम (Delhi Police Head Constable Result 2025 in hindi) परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन, परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। इस लेख में परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 : वेतन और जॉब प्रोफाइल क्या है?

    दिल्ली पुलिस द्वारा विभिन्न पदों के लिए वेतनमान तय किया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टबेल का वेतनमान वेतन वेतन स्तर-4 (रु. 25500-81100) (समूह ‘सी’) के बीच है इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।

    लोग ये भी पूछते हैं (People Also Ask)
    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025, SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा।

    3. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की परीक्षा कब होगी?

    एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में संभावित है।

    4. क्या मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं?

    नहीं, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

    5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    तुरंत एसएससी क्षेत्रीय कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 कहां जारी होगा?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 14 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से लॉगिन करके डाउनलोड करें।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 15 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित हुआ।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होंगे?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, केंद्र, दिशा-निर्देश आदि शामिल होते हैं।

    Q: क्या बिना दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड और वैध आईडी के दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)