Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन 2025 (RRB NTPC UG Application Form in Hindi) - आवेदन स्टेटस एक्टिव
    • लेख
    • आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन 2025 (RRB NTPC UG Application Form in Hindi) - आवेदन स्टेटस एक्टिव

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन 2025 (RRB NTPC UG Application Form in Hindi) - आवेदन स्टेटस एक्टिव

    Kunal solankiUpdated on 01 Jun 2026, 04:34 PM IST

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB ) की एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन का स्टेटस जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। बोर्ड द्वारा 6 फरवरी को सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत आवेदन की स्थिति जैसे अंतिम रुप से स्वीकृत, सशर्तों के साथ स्वीकृत , अस्वीकृत (कारणों के साथ) इत्यादि की जांच कर सकते हैं।
    1770441574185

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट 2025 अंडर-ग्रेजुएट लेवल
    2. आआरबी एनटीपीसी अ़ंडर-ग्रेजुएट परीक्षा पैटर्न 2025
    3. आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें ?
    4. आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 शुल्क कितना है?
    5. उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 पात्रता
    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन 2025 (RRB NTPC UG Application Form in Hindi) - आवेदन स्टेटस एक्टिव
    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन प्रक्रिया 2025 (RRB NTPC UG Application Form in Hindi)

    एनटीपीसी एप्लीकेशन स्टेटस से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट आवेदन करने की तिथि 28 अक्टूबर से 4 दिसंबर थी। आवेदकों के लिए 7 से 16 दिसंबर 2025 तक आरआरबी एनटीपीसी आवेदन सुधार विंडो की सुविधा दी गई थी। हालांकि, पहले आवेदन सुधार की तिथि 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक थी जिसे बाद में संशोधित कर नई तिथि जारी की गई। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।
    ये भी देखें - आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025

    बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल आवेदन तिथि, आवेदन सुधार तिथि में बदलाव किया गया था। इसकी सूचना नीचे देख सकते हैं।
    1764301512625


    रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएट (स्नातक) और अंडर ग्रेजुएट (पूूर्व स्ना) के कुल 8875 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें अंडर-ग्रेजुएट पदों पर 3058 रिक्तियों की घोषणा हुई है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय पदों के लिए आवेदन की तिथि 21 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय आवेदन भरने का मौका दिया गया। जल्द ही एनटीपीसी परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी।
    महत्वपूर्ण लेख:- आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा तिथि 2025

    बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए अलग-अलग आरआरबी एनटीपीसी पात्रता 2025 (RRB NTPC Eligibility 2025 in Hindi) मानदंड निर्धारित करता है। पात्र उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए 4 दिसंबर आवेदन का मौका दिया गया है। रेलवे में नौकरी इच्छुक उम्मीदवारों को इस लेख में आरआरबी अंडर ग्रेजुएट पद पर आवेदन से संबंधित जानकारी विस्तार से मिलेगी।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट 2025 अंडर-ग्रेजुएट लेवल

    उम्मीदवार निम्नलिखित तालिकाओं से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथियां 2025 और अंडर- ग्रेजुएट पदों के लिए अन्य प्रासंगिक तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    अंडर-ग्रेजुएट पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2025 तिथियां

    इवेंट्स

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट लेवल तिथि

    आवेदन पत्र की तिथि

    28 अक्टूबर - 27 नवंबर 4 दिसंबर

    आवेदन पत्र शुल्क की तिथि

    6 दिसंबर तक
    आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि7 से 16 दिसंबर 2025 तक

    आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025

    3 मई 2026

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 परीक्षा तिथि

    7,8 और 9 मई तथा 13 से 20 जून 2026 (संशोधित)

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 2 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 आपत्ति दर्ज करने की प्रारंभिक तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंतिम परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आआरबी एनटीपीसी अ़ंडर-ग्रेजुएट परीक्षा पैटर्न 2025

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (RRB NTPC UG Exam Pattern CBT 2025 in Hindi) के दो चरणों - सीबीटी 1 और सीबीटी 2 में आयोजित की जाएगी। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा (यदि लागू हो तो) का चरण शामिल हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सीबीटी 1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होती है। याद रहे की इस सीबीटी के दोनों ही चरणों की परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा इसका अर्थ ये है कि प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 सिलेबस में गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। नीचे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 (RRB NTPC Exam pattern 2025 in hindi) के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा अवधि
    प्रश्नों की संख्या (प्रत्येक 1 अंक)प्रश्नों की कुल संख्या
    सामान्य जागरुकतागणितसामान्य बुद्धि और रिजनींग
    90403030100

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सीबीटी 2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होती है। याद रहे कि सीबीटी 2 परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा इसका अर्थ ये है कि प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 सिलेबस (RRB NTPC CBT 2 syllabus in hindi) में गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। नीचे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 (RRB NTPC Exam pattern 2025 in hindi) के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा अवधि

    प्रश्नों की संख्या (प्रत्येक 1 अंक)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    सामान्य जागरुकता

    गणित

    सामान्य बुद्धि और रिजनींग

    90

    50

    35

    35

    120

    अन्य महत्वपूर्ण लेख:-

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें ?

    उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नया अकाउंट बनाना होगा (अगर पहले से अकाउंट बना है तो उसकी जांच करलें )। उसके बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल को दर्ज करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नीचे विस्तार से आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 (RRB NTPC UG Application 2025) भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
    • आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट लेवल वाले टैब पर क्लिक करें।

    1762091632162


    • सबसे ऊपर अप्लाई का टैब दिख रहा होगा उस पर क्लिक करें।
    • उसके बाद लॉग क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
    • उसके बाद पूछी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट कर दें।

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 शुल्क कितना है?

    उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 (RRB NTPC UG Application Fees in Hindi 2025) भरते वक्त आवेदन शुल्क देना अनिवार्य है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही आवदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है जो कि इस प्रकार है।

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 शुल्क

    श्रेणियां

    आवेदन शुल्क

    सामान्य

    500 रूपए

    पीडब्ल्यूडी, एससी, एसटी,ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक,

    250 रुपए

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट आवेदन पत्र 2025 पात्रता

    • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है या नेपाल का मून निवासी या भूटान का मूल निवासी, तिब्बती शरणार्थी (नियमानुसार )।

    • शैक्षिक योग्यता - 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंक।

    • उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी गई है।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता की जांच कर लें। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंडर ग्रेजुएट पदों पर परीक्षा कब आयोजित होगी ?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 7,8 और 9 मई तथा 13,14 और 16 से 21 जून को आयोजित की जाएगी।

    Q: आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंडर ग्रेजुएट के लिए आवेदन की तिथि क्या है?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 28 अक्टूबर से 4 दिसंबर 2025 तक भरे जा सकते थे।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Student,

    If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.

    Hello Dear Student,

    To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.

    You

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for