Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 (RRB Technician Syllabus 2026)- ग्रेड I, III सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, पीडीएफ लिंक
    • लेख
    • आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 (RRB Technician Syllabus 2026)- ग्रेड I, III सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, पीडीएफ लिंक

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 (RRB Technician Syllabus 2026)- ग्रेड I, III सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, पीडीएफ लिंक

    Rajan KumarUpdated on 01 Jul 2026, 04:04 PM IST

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 और आरआरबी तकनीशियन परीक्षा पैटर्न आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को नवीनतम सिलेबस के अनुसार नियमित अध्ययन, मॉक टेस्ट एवं पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए। इस लेख आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 पीडीएफ लिंक दिया गया है।
    आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026, 6565 रिक्तियां...पढ़ें
    लेटेस्ट अपडेट - रेलवे भर्ती बोर्ड ने 30 जून 2026 को आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। आरआरबी तकनीशियन आवेदन पत्र भरने के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती ग्रेड 1 और आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन (RRB Technician Grade 3 appication) कर सकते हैं।

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 (RRB Technician Syllabus 2026)- ग्रेड I, III सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, पीडीएफ लिंक
    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 में गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान तथा बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल किए गए हैं। तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए कंप्यूटर एवं इंजीनियरिंग विषयों को विशेष महत्व दिया गया है, जबकि तकनीशियन ग्रेड-III के लिए कक्षा 10 स्तर के विज्ञान एवं गणित पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026, परीक्षा पैटर्न, पीडीएफ लिंक से संबंधित जानकारी के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन के लिए क्लिक करें

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026: अवलोकन

    RRB Technician Syllabus 2026 in hindi रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 का अवलोकन सारणी में दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

    भर्ती का नाम

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026

    पद का नाम

    तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न

    कुल अंक

    100 अंक

    परीक्षा अवधि

    90 मिनट

    नेगेटिव मार्किंग

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक

    प्रमुख विषय

    गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान

    तकनीशियन ग्रेड-I विषय

    बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग, कंप्यूटर ज्ञान

    तकनीशियन ग्रेड-III विषय

    सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग

    चयन प्रक्रिया

    CBT, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrbapply.gov.in

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 और पैटर्न का महत्व

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026 (RRB Technician Syllabus 2026 in hindi) और परीक्षा पैटर्न अभ्यर्थियों की तैयारी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं तकनीशियन ग्रेड-III परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम सिलेबस एवं परीक्षा संरचना की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। सिलेबस के माध्यम से अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किन विषयों और टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि परीक्षा पैटर्न से प्रश्नों की संख्या, अंक वितरण, समय सीमा और नेगेटिव मार्किंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

    आरआरबी तकनीशियन परीक्षा (RRB Technician Exam in hindi) में गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान तथा बेसिक इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल किए जाते हैं। यदि अभ्यर्थी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करते हैं, तो वे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक फोकस कर सकते हैं तथा समय प्रबंधन बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा, मॉक टेस्ट एवं पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने में भी परीक्षा पैटर्न की जानकारी काफी सहायक होती है। सही रणनीति और सिलेबस आधारित अध्ययन से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

    RRB JE 2026 आंसर की डायरेक्ट लिंक

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 : CBT परीक्षा पैटर्न

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल (Pay Level-5) तथा तकनीशियन ग्रेड-III (Pay Level-2) पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न के अनुसार आयोजित होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे तथा प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दोनों पदों के लिए परीक्षा अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। मल्टी-शिफ्ट परीक्षा होने की स्थिति में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया भी लागू की जाएगी। नीचे दोनों पदों का परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

    टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल (Pay Level-5) परीक्षा पैटर्न

    तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए परीक्षा में तकनीकी एवं कंप्यूटर विषयों को विशेष महत्व दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे।

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    सामान्य जागरूकता

    10

    10

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    15

    15

    कंप्यूटर एवं अनुप्रयोग

    20

    20

    गणित

    20

    20

    बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग

    35

    35

    कुल

    100

    100

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

    • परीक्षा ऑनलाइन (CBT Mode) आयोजित होगी

    • मल्टी-शिफ्ट परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू होगा

    • बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग विषय का वेटेज सबसे अधिक रहेगा

    तकनीशियन ग्रेड-III (Pay Level-2) परीक्षा पैटर्न

    आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग पर अधिक फोकस किया गया है। यह परीक्षा भी कुल 100 अंकों की होगी।

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    गणित

    25

    25

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    25

    25

    सामान्य विज्ञान

    40

    40

    सामान्य जागरूकता

    10

    10

    कुल

    100

    100

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग

    • सामान्य विज्ञान विषय से सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाएंगे

    • परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी

    आरआरबी संबंधित अन्य लेख देखें:

    न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks)

    आरआरबी द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अगले चरण में जाने के लिए कम से कम निर्धारित अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

    श्रेणी

    न्यूनतम अंक

    UR / EWS

    40%

    OBC

    30%

    SC

    30%

    ST

    25%

    PwBD अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 2% की छूट प्रदान की जाएगी।

    आरआरबी टेक्नीशियन CBT के बाद चयन प्रक्रिया

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण आयोजित होंगे।

    चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण

    1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
      यह भर्ती प्रक्रिया का पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - DV)
      CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    3. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination - ME)
      अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। केवल चिकित्सकीय रूप से फिट अभ्यर्थियों को ही अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    चयन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    • CBT के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    • समान अंक होने की स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

    • अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा।

    • Railway Recruitment Board केवल चयनित उम्मीदवारों के नाम की अनुशंसा करता है, जबकि अंतिम नियुक्ति संबंधित रेलवे प्रशासन द्वारा दी जाती है।

    • अभ्यर्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित मॉक टेस्ट एवं पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए।

    आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र देखें

    आरआरबी टेक्नीशियन सिलेबस 2026 – विषयवार पाठ्यक्रम

    Railway Recruitment Board द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए परीक्षा सिलेबस जारी किया जाएगा। यह सिलेबस तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड-III पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। परीक्षा में उम्मीदवारों की गणितीय क्षमता, तार्किक समझ, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर दक्षता और तकनीकी समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले नवीनतम RRB Technician Syllabus 2026 को विस्तार से समझ लेना चाहिए। नीचे दोनों पदों के लिए विषयवार विस्तृत सिलेबस दिया गया है।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल सिलेबस 2026 (Pay Level-5)

    विषय

    टॉपिक

    सब-टॉपिक

    सामान्य जागरूकता

    करेंट अफेयर्स

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार, सरकारी योजनाएं, बजट, आर्थिक सर्वेक्षण, खेल प्रतियोगिताएं, पुरस्कार एवं सम्मान

    इतिहास

    सिंधु सभ्यता, मौर्य एवं गुप्त साम्राज्य, मुगल काल, ब्रिटिश शासन, स्वतंत्रता संग्राम

    भारतीय राजनीति

    संविधान, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, न्यायपालिका

    भूगोल

    भारत एवं विश्व भूगोल, नदियां, पर्वत, जलवायु, कृषि

    अर्थव्यवस्था

    RBI, बैंकिंग, मुद्रा, GDP, कर प्रणाली, आर्थिक योजनाएं

    विज्ञान एवं तकनीक

    अंतरिक्ष कार्यक्रम, रक्षा तकनीक, कंप्यूटर तकनीक, AI, रोबोटिक्स

    पर्यावरण

    प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    एनालॉजी

    शब्द, संख्या एवं चित्र समानता

    कोडिंग-डिकोडिंग

    Letter Coding, Number Coding

    श्रृंखला

    संख्या श्रृंखला, वर्ण श्रृंखला, Missing Series

    वर्गीकरण

    Odd One Out

    दिशा ज्ञान

    दिशा एवं दूरी आधारित प्रश्न

    रक्त संबंध

    Family Tree आधारित प्रश्न

    वेन डायग्राम

    Logical Set Questions

    कैलेंडर एवं घड़ी

    दिन, तिथि, समय आधारित प्रश्न

    कथन एवं निष्कर्ष

    Logical Reasoning

    डेटा इंटरप्रिटेशन

    तालिका एवं ग्राफ विश्लेषण

    कंप्यूटर ज्ञान

    कंप्यूटर बेसिक्स

    कंप्यूटर पीढ़ियां, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर

    इनपुट-आउटपुट डिवाइस

    Keyboard, Mouse, Monitor, Printer, Scanner

    ऑपरेटिंग सिस्टम

    Windows, Linux, File Management

    MS Office

    MS Word, Excel, PowerPoint, Shortcut Keys

    इंटरनेट

    Web Browser, Search Engine, Email, URL

    नेटवर्किंग

    LAN, WAN, IP Address, Modem

    साइबर सुरक्षा

    वायरस, मालवेयर, एंटीवायरस, फायरवॉल

    डेटाबेस

    DBMS की मूल बातें

    गणित

    संख्या पद्धति

    LCM, HCF, दशमलव, भिन्न

    प्रतिशत

    प्रतिशत वृद्धि एवं कमी

    लाभ-हानि

    Discount, Marked Price

    समय एवं कार्य

    पाइप एवं टंकी

    समय-दूरी

    ट्रेन, नाव एवं धारा

    औसत

    मिश्रण एवं एलिगेशन

    अनुपात

    Ratio एवं Proportion

    बीजगणित

    रेखीय समीकरण, बहुपद

    त्रिकोणमिति

    Sin, Cos, Tan, ऊँचाई एवं दूरी

    ज्यामिति

    त्रिभुज, वृत्त, चतुर्भुज

    क्षेत्रमिति

    क्षेत्रफल एवं आयतन

    सांख्यिकी

    Mean, Median, Mode

    प्रायिकता

    Probability आधारित प्रश्न

    बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग

    भौतिकी

    बल, गति, ऊर्जा, कार्य, ध्वनि, प्रकाश

    विद्युत

    धारा, वोल्टेज, प्रतिरोध, ओम का नियम

    चुंबकत्व

    Magnetic Effect एवं Electromagnet

    इलेक्ट्रॉनिक्स

    डायोड, ट्रांजिस्टर, रेक्टिफायर

    मापन प्रणाली

    SI Unit, Vernier Caliper, Screw Gauge

    इंजीनियरिंग ड्राइंग

    Symbols एवं Diagram

    ऊष्मागतिकी

    Heat एवं Temperature

    वर्कशॉप कैलकुलेशन

    बेसिक इंजीनियरिंग कैलकुलेशन

    आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-III सिलेबस 2026 (Pay Level-2)

    विषय

    टॉपिक

    सब-टॉपिक

    गणित

    संख्या पद्धति

    HCF, LCM, दशमलव, भिन्न

    प्रतिशत

    प्रतिशत लाभ एवं हानि

    लाभ-हानि

    व्यापारिक गणित

    समय एवं कार्य

    कार्य क्षमता

    समय-दूरी

    Speed एवं Distance

    ब्याज

    साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज

    औसत

    Average एवं मिश्रण

    अनुपात

    समानुपात एवं साझेदारी

    ज्यामिति

    त्रिभुज, वृत्त, क्षेत्रमिति

    बीजगणित

    समीकरण एवं पहचान

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

    एनालॉजी

    Verbal एवं Non-Verbal

    कोडिंग-डिकोडिंग

    Alphabet एवं Number Coding

    श्रृंखला

    Number एवं Alphabet Series

    वर्गीकरण

    Odd Figure एवं Odd Word

    दिशा ज्ञान

    Distance एवं Direction

    रक्त संबंध

    Family Relation

    वेन डायग्राम

    Set आधारित प्रश्न

    तार्किक तर्क

    Statement एवं Conclusion

    सामान्य विज्ञान

    भौतिकी

    बल, गति, गुरुत्वाकर्षण, ऊर्जा

    रसायन विज्ञान

    अम्ल, क्षार, लवण, धातु-अधातु

    जीव विज्ञान

    कोशिका, मानव शरीर, पाचन तंत्र

    पर्यावरण विज्ञान

    पारिस्थितिकी एवं प्रदूषण

    सामान्य जागरूकता

    करेंट अफेयर्स

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

    खेल

    प्रमुख खिलाड़ी एवं प्रतियोगिताएं

    राजनीति

    भारतीय संविधान एवं सरकार

    संस्कृति

    भारतीय कला, नृत्य एवं संस्कृति

    विज्ञान एवं तकनीक

    नई खोजें एवं आविष्कार

    महत्वपूर्ण दिवस

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस

    ये भी पढ़ें :

    आरआरबी तकनीशियन सिलेबस 2026: तैयारी टिप्स

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सही रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए प्रत्येक विषय पर संतुलित पकड़ बनाना जरूरी है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स दिए गए हैं, जो उम्मीदवारों को बेहतर स्कोर प्राप्त करने में मदद करेंगे।

    आरआरबी टेक्नीशियन 2026 तैयारी टिप्स

    • नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें: तैयारी शुरू करने से पहले पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ध्यान से पढ़ें, ताकि महत्वपूर्ण विषयों की सही पहचान हो सके। इस लेख में विस्तार से दिया गया है।

    • विषयवार अध्ययन योजना बनाएं: गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और तकनीकी विषयों के लिए अलग-अलग टाइम टेबल तैयार करें।

    • गणित एवं रीजनिंग की नियमित प्रैक्टिस करें: प्रतिदिन प्रश्न हल करने से स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होती हैं।

    • तकनीकी विषयों के बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत करें: विशेषकर तकनीशियन ग्रेड-I के उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत और इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों पर ध्यान देना चाहिए।

    • करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान पढ़ें: रोजाना समाचार पत्र, मासिक करेंट अफेयर्स मैगजीन और ऑनलाइन अपडेट पढ़ें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: इससे परीक्षा के प्रश्नों का स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक समझने में मदद मिलती है।

    • ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट देने से समय प्रबंधन और परीक्षा रणनीति बेहतर होती है।

    • कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें: जिन विषयों में कठिनाई हो, उन पर अतिरिक्त समय देकर कॉन्सेप्ट क्लियर करें।

    • शॉर्ट नोट्स तैयार करें: महत्वपूर्ण सूत्र, ट्रिक्स और तकनीकी बिंदुओं के नोट्स बनाएं, ताकि रिवीजन आसान हो सके।

    • समय प्रबंधन पर ध्यान दें: परीक्षा के दौरान प्रत्येक सेक्शन के लिए निश्चित समय निर्धारित करने की आदत डालें।

    • नियमित रिवीजन करें
      पढ़े हुए विषयों का साप्ताहिक और मासिक रिवीजन करने से याददाश्त मजबूत होती है।

    • स्वास्थ्य और एकाग्रता बनाए रखें

    • पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और तनाव से बचने के लिए नियमित ब्रेक लेते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल होंगे?
    A:

    आरआरबी तकनीशियन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, कंप्यूटर ज्ञान तथा बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल किए जाएंगे। पद के अनुसार विषयों का स्तर अलग-अलग रहेगा।

    Q: आरआरबी तकनीशियन परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी होगी?
    A:

    आरआरबी तकनीशियन CBT परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए, जिनके बारे में वे पूरी तरह सुनिश्चित हों।

    Q: आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III सिलेबस में क्या अंतर है?
    A:

    तकनीशियन ग्रेड-I सिग्नल सिलेबस में कंप्यूटर ज्ञान एवं बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग विषयों को अधिक महत्व दिया गया है, जबकि ग्रेड-III में सामान्य विज्ञान, गणित और रीजनिंग आधारित प्रश्न अधिक पूछे जाते हैं।

    Q: आरआरबी तकनीशियन परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?
    A:

    उम्मीदवारों को नवीनतम सिलेबस के अनुसार अध्ययन करना चाहिए, नियमित मॉक टेस्ट देना चाहिए, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने चाहिए तथा कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देकर समय प्रबंधन के साथ तैयारी करनी चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe