Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक 2026 (Rajasthan Forester Answer Key Link)- फाइनल आंसर की (जारी)
    • लेख
    • राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक 2026 (Rajasthan Forester Answer Key Link)- फाइनल आंसर की (जारी)

    राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक 2026 (Rajasthan Forester Answer Key Link)- फाइनल आंसर की (जारी)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 Aug 2026, 06:12 PM IST

    राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 18 अगस्त को वनपाल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने 20 जुलाई को राजस्थान वनपाल परीक्षा प्राथमिक आंसर की जारी कर 24 से 28 जुलाई तक आपत्ति मांगी थी। प्राधिकरण ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था। ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 24 से 28 जुलाई तक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा, जयपुर कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा कर सकते थे।
    राजस्थान वनपाल फाइनल आंसर की डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    1787056747810

    This Story also Contains

    1. राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां
    2. आरएसएसबी वनपाल आंसर की डाउनलोड कैसे करें (How to download RSSB Forester answer key)
    3. आरएसएसबी वनपाल आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. आरएसएसबी वनपाल आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
    5. राजस्थान वनपाल फाइनल आंसर की 2026 (Rajasthan Vanpal final Answer Key 2026)
    राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक 2026 (Rajasthan Forester Answer Key Link)- फाइनल आंसर की (जारी)
    राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक 2026

    वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 24 से 26 जुलाई 2026 तक अपनी चुनौती ऑनलाइन दर्ज कर सकते थे। राजस्थान वनपाल आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने के बाद फाइनल राजस्थान वनपाल आंसर की गई है।
    राजस्थान वनपाल आंसर की 2026 आपत्ति लिंक
    1784703863776

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान वनपाल परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर आंसर की पर निर्धारित तिथि तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड ने पीडीएफ प्रारूप में राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की जारी की है। राजस्थान वनपाल परीक्षा 28 जून 2026 को संपन्न हुई थी। राजस्थान वनपाल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में देख सकते हैं।
    राजस्थान वनपाल परीक्षा प्राथमिक आंसर की 2026 पीडीएफ
    1784537907388
    बता दें परीक्षा के बाद से उम्मीदवार राजस्थान वनपाल आंसर की लिंक, vanpal answer key release date, वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी कब आएगी… जैसे प्रश्न इंटरनेट पर पूछ रहे थे। अब बोर्ड ने प्राथमिक आंसर की जारी कर इन सवालों पर विराम लगा दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान वनपाल परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक तौर पर वनपाल आंसर की (Rajasthan Vanpal answer key) पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
    राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की (Rajasthan forester answer key)

    बोर्ड द्वारा दो चरणों में आंसर की जारी की जाती है। पहले प्रोविजनल आंसर की लिंक जारी कर उम्मीदवारों से आपत्ति मांगी जाती है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड अंतिम राजस्थान वनपाल उत्तर कुंजी (Rajasthan forester Answer Key final) जारी की जाती है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, वनपाल भर्ती परीक्षा में करीब 3.7 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बोर्ड ने 5 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए 259 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। ऑनलाइन वनपाल भर्ती आवेदन तिथि 6 जनवरी से 11 फरवरी 2026 थी।

    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां

    राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा के जरिए राजस्थान के वन विभाग में 785 पद भरे जाएंगे। बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान वनपाल लिखित परीक्षा की आंसर की जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए मुख्य तिथियों पर नजर डाल लेनी चाहिए।

    राजस्थान वनपाल इवेंट्स

    तिथियां

    वनपाल आवेदन आरंभ

    6 जनवरी 2026

    वनपाल आवेदन अंतिम तिथि

    11 फरवरी 2026

    वनपाल आवेदन सुधार तिथि

    14 फरवरी 2026 तक

    वनपाल सिटी स्लिप

    22 जून 2026

    वनपाल एडमिट कार्ड

    24 जून 2026 जारी

    वनपाल भर्ती परीक्षा

    28 जून 2026

    राजस्थान वनपाल आवेदन संशोधन तिथि (पुन:)

    10 से 16 जुलाई 2026

    वनपाल भर्ती परीक्षा आंसर की

    20 जुलाई 2026

    वनपाल भर्ती परीक्षा आंसर की आपत्ति

    24 से 26 जुलाई (ऑनलाइन)
    24 से 28 जुलाई (ऑफलाइन)

    वनपाल भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की

    18 अगस्त 2026

    आरएसएसबी वनपाल आंसर की डाउनलोड कैसे करें (How to download RSSB Forester answer key)

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए आंसर की लिंक पर क्लिक करें

    • एक नया पेज https://sso.rajasthan.gov.in/ खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प होगा इसे भरें

    • लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर Rajasthan Forester Vacancy 2026 पर जाएं।

    • आंसर की लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें।

    • स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी, प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

    आरएसएसबी वनपाल आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वनपाल (Forester) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की मास्टर प्रश्न पत्र एवं प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह बोर्ड द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    आरएसएसबी वनपाल आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध Question Objection लिंक पर क्लिक करें।

    • अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें।

    • संबंधित भर्ती Forester Direct Recruitment 2026 का चयन करें।

    • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।

    • अपने दावे के समर्थन में प्रमाण (मान्यता प्राप्त पुस्तक/स्रोत) का विवरण अपलोड करें।

    • प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹100 का ऑनलाइन शुल्क जमा करें।

    • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

    दस्तावेज़ तैयार करने की प्रक्रिया

    • संबंधित प्रश्न और उत्तर की जांच करें।

    • प्रमाण के रूप में NCERT, RBSE या अन्य मान्यता प्राप्त पुस्तकों का चयन करें।

    • पुस्तक का नाम, लेखक, संस्करण, प्रकाशक और संबंधित पृष्ठ संख्या नोट करें।

    • यदि स्रोत NCERT/RBSE के अलावा किसी अन्य पुस्तक का है, तो Publisher/Board विकल्प की जगह Others चुनकर पुस्तक का पूरा विवरण तैयार रखें।

    • सभी प्रमाण स्पष्ट और पठनीय (Readable) होने चाहिए, ताकि उन्हें ऑनलाइन आपलोड किया जा सके।

    आरएसएसबी वनपाल आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    यदि अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से राजस्थान वनपाल प्राथमिक आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • सबसे पहले संबंधित प्रश्न और उसके उत्तर की जांच करें तथा जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चिन्हित करें।

    • अपने दावे के समर्थन में NCERT, RBSE या अन्य मान्यता प्राप्त पुस्तक से प्रमाण तैयार करें। प्रमाण में पुस्तक का नाम, लेखक, संस्करण, प्रकाशक और संबंधित पृष्ठ संख्या का उल्लेख करें।

    • निर्धारित प्रारूप (यदि लागू हो) में प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग-अलग आपत्ति का विवरण भरें।

    • प्रति प्रश्न ₹100 का निर्धारित आपत्ति शुल्क जमा करें।

    • आपत्ति पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण संलग्न करें।

    • तैयार आवेदन को 24 जुलाई से 28 जुलाई 2026 के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा, जयपुर कार्यालय के स्वागत कक्ष में व्यक्तिगत रूप से जमा करें।

    • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रसीद/प्राप्ति पर्ची को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    महत्वपूर्ण: बोर्ड के अनुसार, ऑफलाइन आपत्तियां केवल 24 से 28 जुलाई 2026 तक ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद जमा किए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 24 से 26 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

    राजस्थान वनपाल फाइनल आंसर की 2026 (Rajasthan Vanpal final Answer Key 2026)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों से मिली सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद राजस्थान वनपाल फ़ाइनल आंसर की 2026 जारी करेगा। अगर प्रोविज़नल आंसर की में कोई बदलाव किया जाता है, तो अपडेट किए गए जवाब फ़ाइनल PDF में शामिल किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने फ़ाइनल मार्क्स का अंदाज़ा लगाने के लिए राजस्थान वनपाल फाइनल आंसर की का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)