राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 24 जून को राजस्थान वनपाल परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी एसएसओ आईडी लॉगइन करके वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। बोर्ड ने 22 जून को राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते थे। राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की गई।
राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
राजस्थान वनपाल सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक
सूचना के अनुसार, 22 जून से उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एडमिट कार्ड 24 जून को जारी कर दिया गया है। राजस्थान वनपाल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही इसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंट इस लेख में भी उपलब्ध करा दिया गया है।
प्राधिकरण द्वारा आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल (Rajasthan Recruitment Portal) के माध्यम से या राजस्थान एसएसओ लॉगइन से वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वनपाल प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय समेत अन्य जानकारी होती है।
इसे भी देखें - आगामी सरकारी नौकरी 2026 । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026 । आगाामी सरकारी परीक्षाएं
This Story also Contains
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा वनपाल सीधी भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने (Withdraw) के लिए 14 से 16 मई 2026 तक का अंतिम अवसर दिया गया था। जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते हैं या परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते। उम्मीदवार SSO पोर्टल पर लॉगिन कर Recruitment Portal के “My Recruitment” सेक्शन में जाकर आवेदन Withdraw कर सकते थे।
राजस्थान वनपाल भर्ती एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan Vanpal Bharti Admit Card 2026) कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 28 जून 2026 को एक पारी में किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा के लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं, जिसकी सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी। नीचे सभी परीक्षा केंद्रों की सूची सारणी के रूप में दी गई है।
परीक्षा केंद्र |
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक, उदयपुर |
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदावरों के लिए संबंधित परीक्षा से जुड़ी सभी तिथियों की जानकारी होना अनिवार्य होता है। उम्मीदवारों की सहूलियत को देखते हुए राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 (Rajasthan Forester Vacancy 2026) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी तालिका में दी गई है।
राजस्थान वनपाल इवेंट्स | तिथियां |
वनपाल आवेदन आरंभ | 6 जनवरी 2026 |
वनपाल आवेदन अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| वनपाल परीक्षा सिटी स्लिप | 22 जून 2026 |
वनपाल एडमिट कार्ड | 24 जून 2026 |
वनपाल भर्ती परीक्षा | 28 जून 2026 |
राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड (Rajasthan Forester Admit Card Download) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
अब Admit Card टैब पर क्लिक करें।
अब परीक्षा के नाम राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के सामने GET Admit Card पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद लॉग इन विवरण दर्ज करें
स्क्रीन पर अब Rajasthan Forester Admit Card Pdf प्रारुप में प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरुर लें।
नोट: उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ आईडी से लॉगइन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार की जन्मतिथि
पिता का नाम
उम्मीदवार का फोटो
आवेदक के हस्ताक्षर
उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)
उम्मीदवार का रोल नंबर.
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र का स्थान
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
उम्मीदवारों को राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (Rajasthan Forester Admit Card Download 2026) करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र के साथ वैध आईडी कार्ड भी ले जाएं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें। कोई त्रुटि होती है तो प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करें।
