Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 जारी: डीवी फाइनल लिस्ट, पीडीएफ डाउनलोड लिंक, शेड्यूल
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 जारी: डीवी फाइनल लिस्ट, पीडीएफ डाउनलोड लिंक, शेड्यूल

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 जारी: डीवी फाइनल लिस्ट, पीडीएफ डाउनलोड लिंक, शेड्यूल

    Rajan KumarUpdated on 23 Mar 2026, 10:21 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा स्क्रूटनी फॉर्म की प्रक्रिया के बाद राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form Result 2026 in hindi) जारी कर दी गई है। जिसके आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की फाइनल सूची प्रकाशित की गई है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। जारी सूची में उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, DV के लिए जॉइनिंग ऑफिस मंडल, गृह जिला शामिल है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2 मार्च 2026 (संशोधित तिथि) तक भरा गया। पहले इसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देखें।
    लोगों ने यह भी पढ़ा:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 । दस्तावेज सत्यापन कब होगा? राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड
    1773031465331

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026- एक नजर
    2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट क्यों जारी किया जाएगा?
    4. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025-26: अब तक की पूरी प्रक्रिया
    5. आगे क्या होगा?
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 जारी: डीवी फाइनल लिस्ट, पीडीएफ डाउनलोड लिंक, शेड्यूल
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते थे। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए स्क्रूटनी फॉर्म लिस्ट रिजल्ट के रूप में जारी किया जाएगा। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
    ये भी पढ़ें:- दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूलराजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म
    1773031438097

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026- एक नजर

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan 4th Grade Recruitment) के अतंर्गत महत्वपूर्ण जानकारी व तिथियां नीचे तालिका में दी गई है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी देखें।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च से 19 अप्रैल 2025

    Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    Chaturth shreni result 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म

    9 से 23 फरवरी 2026
    2 मार्च 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट

    8 मार्च 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

    11 मार्च 2026 से

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी नौकरी 2026बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026आगाामी सरकारी परीक्षाएं

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के तहत स्क्रूटनी फॉर्म प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 रिजल्ट (Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026 Result in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरा है, वे अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा:

    रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “रिजल्ट” या “न्यूज/नोटिफिकेशन” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट 2026” लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ/लॉगिन पेज खुल जाएगा।

    • यदि पीडीएफ जारी हुई है तो उसमें अपना रोल नंबर/नाम खोजें।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    • रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के नाम/रोल नंबर शामिल होंगे, जिन्हें आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए फाइनल सूची में स्थान दिया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्टसंशोधित आंसर की पीडीएफ

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट क्यों जारी किया जाएगा?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के अंतर्गत स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट इसलिए जारी किया जाएगा, ताकि दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया से पहले अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित की जा सके। स्क्रूटनी फॉर्म के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण श्रेणी एवं अन्य आवश्यक विवरणों की जांच की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाती है। स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट जारी होने से यह स्पष्ट हो जाता है कि किन उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025-26: अब तक की पूरी प्रक्रिया

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025-26 प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन से लेकर लिखित परीक्षा, आंसर की, रिजल्ट, स्कोरकार्ड, ओएमआर शीट, स्क्रूटनी फॉर्म और दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल तक कई महत्वपूर्ण चरण पूरे हो चुके हैं। नीचे अब तक की प्रमुख अपडेट्स प्वाइंट वाइज दी गई हैं।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट: महत्वपूर्ण प्वाइंट्स

    • रिक्तियों में बढ़ोतरी:
      प्रारंभिक 52,453 पदों को बढ़ाकर 53,749 कर दिया गया (48,199 गैर-टीएसपी और 5,550 टीएसपी क्षेत्र)।

    • आवेदन प्रक्रिया:
      ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए गए।

    • लिखित परीक्षा का आयोजन:
      परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई।

    • प्रारंभिक आंसर की जारी:
      17 अक्टूबर 2025 को आंसर की जारी की गई।
      ऑफलाइन आपत्ति: 3 से 6 नवंबर 2025
      ऑनलाइन आपत्ति: 6 से 8 दिसंबर 2025

    • फाइनल आंसर की जारी:
      21 जनवरी 2026 को फाइनल आंसर की जारी हुई।
      10 फरवरी 2026 को संशोधित फाइनल आंसर की जारी की गई।

    • रिजल्ट जारी:
      16 जनवरी 2026 को परिणाम जारी।
      6 फरवरी 2026 को संशोधित रिजल्ट जारी किया गया।

    • कटऑफ जारी:
      पहले कटऑफ मार्क्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से जारी किए गए। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया गया।

    • स्कोरकार्ड जारी:
      26 जनवरी 2026 को उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी किया गया।

    • OMR शीट जारी:
      5 फरवरी 2026 को OMR शीट अपलोड की गई।
      पारदर्शिता बढ़ाने के लिए OMR में लगी ब्लैक पट्टी हटाई गई।

    • डीवी स्क्रूटनी फॉर्म:
      9 फरवरी 2026 से ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म शुरू।
      अंतिम तिथि 23 फरवरी से बढ़ाकर 2 मार्च 2026 की गई।

    • दस्तावेज सत्यापन (DV) शेड्यूल जारी:
      9 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक 8 चरणों में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
      यह शेड्यूल कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा जारी किया गया।

    • अयोग्यता संबंधित सूचना:
      10 से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने वाले 26,436 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया।

    • न्यायालय में लंबित मामले:
      कुछ रोल नंबरों का परिणाम उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिकाओं के कारण रोका गया है।

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज सूचीराजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र

    आगे क्या होगा?

    • स्क्रूटनी फॉर्म प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    • पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट के लिए हमारे पेज के साथ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म क्या है?
    A:

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी स्क्रूटनी फॉर्म वह ऑनलाइन प्रपत्र है, जिसे लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) से पहले भरना होता है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक, श्रेणी, आयु व अन्य आवश्यक जानकारी की पुष्टि करते हैं।

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट क्यों जारी किया जाएगा?
    A:

    स्क्रूटनी फॉर्म की जांच पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के लिए स्क्रूटनी फॉर्म रिजल्ट जारी किया जाता है। इसी के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)