Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade DV Result 2026): जानें पूरा कार्यक्रम
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade DV Result 2026): जानें पूरा कार्यक्रम

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade DV Result 2026): जानें पूरा कार्यक्रम

    Kunal solankiUpdated on 24 Feb 2026, 10:32 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन स्क्रूटनी फॉर्म (DV Scrutiny Form Schedule in hindi) की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 2 मार्च तक डीवी स्क्रूटनी फॉर्म भर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 थी। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी को जारी किया गया था। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 प्रक्रिया पूरा होने के बाद बोर्ड द्वारा दस्तावेज सत्यापन तिथि की घोषणा की जाएगी। इस लेख में उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade DV Result 2026) संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया था।
    1771909471952

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade DV Result 2026): जानें पूरा कार्यक्रम
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026- एक नजर

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan 4th Grade Recruitment) के अतंर्गत कोई तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी छूट न जाए इसके लिए नीचे दी गई तालिका में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 ((Rajasthan 4th Grade DV Result 2026) की जानकारी दी गई है।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026- एक नजर

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    रिक्तियां

    53,749

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च से 19 अप्रैल 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

    12 सितंबर 2025

    Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

    17 अक्टूबर 2025

    Chaturth shreni result 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म

    9 से 23 फरवरी 2026
    2 मार्च 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी नौकरी 2026बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026आगाामी सरकारी परीक्षाएं

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के अंतर्गत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया(Document Verification Process) से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें शैक्षणिक, आयु, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    • मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

    • सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026: डीवी स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

    उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म (Rajasthan 4th grade Scrutiny Form 2026) भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    1. महत्वपूर्ण तिथियां

    • स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि:
      09 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026
      2 मार्च 2026 तक

    • इसके बाद कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय पर फॉर्म भरना अनिवार्य है।

    2. आधिकारिक वेबसाइट

    स्क्रूटनी फॉर्म केवल SSO पोर्टल से भरा जाएगा:
    http://sso.rajasthan.gov.in

    3. लॉगिन प्रक्रिया

    1. वेबसाइट खोलें

    2. SSO ID / User Name और Password डालकर लॉगिन करें

    3. डैशबोर्ड में संबंधित भर्ती लिंक चुनें
      “Chaturth Shreni Recruitment 2024 – Detailed Form Cum Scrutiny Form”

    4. स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

    फॉर्म को ध्यानपूर्वक निम्न चरणों में भरें:

    व्यक्तिगत जानकारी

    • नाम (10वीं के प्रमाण पत्र अनुसार)

    • पिता / माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • श्रेणी (GEN / SC / ST / OBC / EWS)

    • उपश्रेणी (यदि लागू हो – दिव्यांग, विधवा, भूतपूर्व सैनिक आदि)

    शैक्षणिक योग्यता

    • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का विवरण

    • बोर्ड / संस्था का नाम

    • उत्तीर्ण वर्ष

    • रोल नंबर

    पता विवरण

    • स्थायी पता

    • वर्तमान पता

    5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना

    निम्न दस्तावेज़ स्कैन कर सही फॉर्मेट में अपलोड करें:

    • 10वीं की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • EWS / OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र

    • निवास प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    • दिव्यांग / विधवा / भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    6. फॉर्म सत्यापन और सबमिट

    1. भरी गई सभी जानकारी दोबारा जांचें

    2. गलत जानकारी होने पर DV में अभ्यर्थिता निरस्त हो सकती है

    3. Final Submit बटन पर क्लिक करें

    4. सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट / PDF सुरक्षित रखें

    7. महत्वपूर्ण निर्देश

    • स्क्रूटनी फॉर्म भरने के बाद कोई सुधार का मौका नहीं मिलेगा

    • दस्तावेज़ सत्यापन (DV) की तिथि, स्थान और दिशा-निर्देश
      बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026: अंतिम रिजल्ट

    बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2026 में निजी स्कोर जानने के लिए उम्मीदावरों को एसएसओ आईडी से लॉगइन करना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए कुल 53,749 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म कब से भरा जाएगा?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 9 से 2 मार्च 2026 तक भरा जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)