Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 ( Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026): प्रक्रिया शुरू
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 ( Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026): प्रक्रिया शुरू

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 ( Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026): प्रक्रिया शुरू

    Kunal solankiUpdated on 11 May 2026, 08:44 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड द्वारा विस्तृत शेड्यूल जारी किया गया था। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर मंडलवार (Division-wise) चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई थी,, जिसमें दस्तावेज सत्यापन के लिए योग्य उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से कार्य विभागीय निदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय के माध्यम से मंडल स्तर पर शुरू की गई थी। यह प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संचालित की गई और मंडलवार 16 से 24 अप्रैल 2026 तक पूरी की गई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है।
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लिंक पार्ट 1 | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लिंक पार्ट2

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 ( Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026):  प्रक्रिया शुरू
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 जारी; Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026

    अब संबंधित डिवीजनों द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर भी प्रदान किया जा रहा है, जो किसी कारणवश पहले दस्तावेज सत्यापन में शामिल नहीं हो सके थे। अभ्यर्थी इस पेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित उम्मीदवारों की सूची आसानी से देख सकते हैं।

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जोधपुर, अजमेर और कोटा द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया। मंडल द्वारा अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना को डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    17784692998061778469277941

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, भरतपुर, बीकानेर और पाली द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना को डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    1778305821816

    अपडेट: कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) अजमेर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। इससे पहले पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इस दौरान जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें अब एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थियों को 5 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोपदड़ा, अजमेर में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
    1777706932708

    अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए कोटा डिवीजन ने आखिर मौका दिया है। कोटा डिवीजन संबंधित अभ्यर्थी 30 अप्रैल 1 मई 2026 तक कोटा स्थित Mahatma Gandhi Government School English Medium Multipurpose Gumanpura में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कोटा डिवीजन में पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू किया गया था। इसके बाद 20 से 22 अप्रैल तक फिर बुलाया गया था। अब आखिरी मौका 1 मई तक दिया गया है।
    1777440137613

    दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बीच प्राधिकरण द्वारा अजमेर संभाग के चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट 14 अप्रैल से 30 मई तक होगा।
    1775826580305
    अपडेट:- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षण 23 मार्च से 2 जून 2026 तक पीबीएम संबद्ध अस्पताल, बीकानेर में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम सूची पीडीएफ
    1774240734644

    बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। जारी सूची में उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, DV के लिए जॉइनिंग ऑफिस मंडल, गृह जिला शामिल है। उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट education.rajasthan.gov.in तथा बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चयनित सूची के अनुसार संबंधित मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम को देख सकते हैं।

    इससे पहले कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर, की तरफ से राजस्थान फोर्थ ग्रेड यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल (Rajasthan 4th Grade DV Schedule 2026) जारी किया गया था। इसके अनुसार कार्यालय निदेशक की तरफ से 9 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक कुल 9 चरणों में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन पूरा किया जाना था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया था।
    कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा- चतुर्थ श्रेणी डीवी शेड्यूल डाउनलोक लिंक
    1771324942913

    लेटेस्ट अपडेट - आरएसएसबी द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए स्क्रूटनी फार्म की भर कर जमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 2 मार्च कर दिया गया है। पहले उम्मीदवार 23 फरवरी तक स्क्रूटनी फार्म भरकर जमा करा सकते थे।
    1771907854463

    विभाग द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लेख में उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।राजस्थान 4th ग्रेड दस्तावेज सत्यापन 2025-25चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 देखें

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 के अंतर्गत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें शैक्षणिक, आयु, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    • मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

    • सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया जाता है, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।

    • दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर आमंत्रित किया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

    • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

    • जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र (10वीं की अंकतालिका या अन्य मान्य दस्तावेज) प्रस्तुत करना होगा।

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।

    • निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

    • यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    • दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।

    • बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाती है। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • परीक्षा का एडमिट कार्ड

    • हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)

    • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

    • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

    Upcoming Competition Exams