Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26 (MP SET Result 2025-26): रिजल्ट (जारी), स्कोर देखें
    • लेख
    • एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26 (MP SET Result 2025-26): रिजल्ट (जारी), स्कोर देखें

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26 (MP SET Result 2025-26): रिजल्ट (जारी), स्कोर देखें

    Rajan KumarUpdated on 12 May 2026, 03:10 PM IST

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2025 परिणाम 11 मई को जारी कर दिया गया है। एमपी एसईटी में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एमपी एसईटी 2025 परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की पर मिली आप्त्तियों के निराकरण के बाद जारी सभी विषयों की फाइनल आंसर की के बाद एमपी राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें1778577836446

    This Story also Contains

    1. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां
    2. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
    4. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026: परिणाम में उपलब्ध विवरण
    5. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: कट-ऑफ अंक
    6. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025-26: परिणाम के बाद क्या होगा?
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26 (MP SET Result 2025-26): रिजल्ट (जारी), स्कोर देखें
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अप्रैल 2026 को राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी। आयोग ने 20 वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्रों (सेट A, B, C, D) की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित की है। इससे पहले 11 वैकल्पिक विषयों की आंसर की 13 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी।
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक

    आयोग (MPPSC) द्वारा एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 2 से 6 अप्रैल थी। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 10 मार्च को जारी की गई थी। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों पर विशेषज्ञ समिति के विचार के बाद प्रथम प्रश्न पत्र (शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति) और 11 वैकल्पिक विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी के बाद शेष 20 विषयों की आंसर की जारी की गई।
    1776160512748

    एमपी एसईटी की प्रोविजनल और अंतिम आंसर की के आधार पर एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट तैयार किया जाता है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के साथ इस पेज में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से स्कोरकार्ड देख भी सकेंगे।
    1773203081374

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई। परीक्षा संपन्न होने और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार अपने अंकों की जांच कर सकेंगे और पात्रता की स्थिति देख सकेंगे। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26 से जुड़ी ताजा अपडेट, डाउनलोड लिंक और परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पीएसटीएसटी 2025एमपी पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड 2025

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जानना बेहद आवश्यक है। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करने की तिथि, कटऑफ अंक, स्कोरकार्ड उपलब्ध होने की तिथि तथा पात्रता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। नीचे सारणी में संभावित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इन्दौर

    परीक्षा का नाम

    राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025

    परीक्षा की पद्धति

    ओ.एम.आर. आधारित ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    mppsc.mp.gov.in

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा तिथि

    1 मार्च 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र

    20 फरवरी 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की

    10 मार्च 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आंसर की आपत्ति लिंक

    2 से 6 अप्रैल 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा फाइनल आंसर की

    13 अप्रैल 2026 (11 विषयों का)
    15 अप्रैल 2026 (20 विषयों का)

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट तिथि

    11 मई 2026

    ये भी पढ़ें:-

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: कैसे डाउनलोड करें?

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 के परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, विषयवार प्रदर्शन, पात्रता स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से एमपी सेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

    1771823866923

    • होमपेज पर उपलब्ध “Result” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।

    1771823867030

    • “MP SET Result 2025-26” लिंक का चयन करें।

    1771823867118

    • स्क्रीन पर एमपी राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा।

    • परिणाम पीडीएफ पेज पर अभ्यर्थी Ctrl+F क्लिक करके पंजीकरण और नाम के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

    • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025–26 में सफल हुए उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में प्राप्तांक, विषयवार प्रदर्शन और पात्रता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है:

    • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर मौजूद “Result” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “MP SET Result 2025-26” या संबंधित स्कोरकार्ड लिंक का चयन करें।

    • लॉगिन पेज पर रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड PDF प्रारूप में प्रदर्शित होगा।

    • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    अभ्यर्थियों ने ये भी पढ़ां:- छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2025

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026: परिणाम में उपलब्ध विवरण

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दिए गए सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। परिणाम में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हो सकती हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • विषय का नाम

    • श्रेणी (UR/OBC/SC/ST आदि)

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा तिथि

    • परिणाम जारी होने की तिथि

    • प्राप्त अंक (पेपर 1 एवं पेपर 2)

    • कुल अंक एवं प्रतिशत

    • पात्रता स्थिति (Qualified/Not Qualified)

    • अन्य आवश्यक निर्देश

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2025-26: कट-ऑफ अंक

    एमपी सेट कट-ऑफ अंक परिणाम के साथ या अलग से श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • विषयवार प्रतिस्पर्धा

    • आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणियां

    • कट-ऑफ अंक के आधार पर ही अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित की जाएगी।

    उपयोगी लिंक

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025-26: परिणाम के बाद क्या होगा?

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2025-26 का परिणाम जारी होने के बाद योग्य घोषित अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य होगा। आयोग द्वारा श्रेणीवार कट-ऑफ के आधार पर पात्रता निर्धारित की जाएगी। सफल उम्मीदवार भविष्य में निकलने वाली भर्ती अधिसूचनाओं के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। परिणाम के बाद अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज सुरक्षित रखने और आधिकारिक वेबसाइट और इस पेज पर जारी निर्देशों व अपडेट पर नियमित नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी सेट रिजल्ट 2025-26 कैसे चेक करें?
    A:

    अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Result” सेक्शन में उपलब्ध एमपी सेट रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

    Q: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा रिजल्ट में क्या-क्या विवरण होते हैं?
    A:

    रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, श्रेणी, प्राप्त अंक, प्रतिशत और पात्रता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।

    Q: एमपी सेट कट-ऑफ कैसे निर्धारित होती है?
    A:

    कट-ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या और श्रेणीवार आरक्षण के आधार पर तय की जाती है।

    Q: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई करने के बाद क्या लाभ है?
    A:

    सफल उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसके आधार पर वे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    Q: एमपी सेट स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर या लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)