Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 जारी (MP Police Constable Band Result 2026)- इंटरव्यू शेड्यूल
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 जारी (MP Police Constable Band Result 2026)- इंटरव्यू शेड्यूल

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 जारी (MP Police Constable Band Result 2026)- इंटरव्यू शेड्यूल

    Rajan KumarUpdated on 13 Aug 2026, 04:52 PM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 जारी- मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए पात्र है। विभाग ने रिजल्ट के साथ साक्षात्कार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड साक्षात्कार का आयोजन 20 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in के माध्यम से साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट पीडीएफ लिंक
    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्डएमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया
    1786619620649

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026: एक नजर
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026: दर्ज विवरण
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 जारी (MP Police Constable Band Result 2026)- इंटरव्यू शेड्यूल
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में कुल 679 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस प्रक्रिया में चयन स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और शारिरीक मापदंड के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 रिजल्ट लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026: एक नजर

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी में दी गई है, जिससे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया, रिजल्ट जारी होने की स्थिति और अन्य विवरण एक नजर में समझ सकते हैं।

    इवेंट

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग- एमपी पुलिस बैंड

    कुल पद

    679 पद

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18 से 38 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • कौशल परीक्षण

    • बैंड प्रदर्शन परीक्षण

    • साक्षात्कार

    • भौतिक मापन परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    लिखित परीक्षा

    लिखित परीक्षा नहीं होगी

    आधिकारिक पोर्टल

    mponline.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

    05 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026
    30 अप्रैल 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट एडमिट कार्ड

    12 जून से 10 सितंबर 2026 तक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट रिजल्ट

    13 अगस्त 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड इंटरव्यू

    20 से 23 अगस्त 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 का रिजल्ट चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों कौशल परीक्षण, बैंड प्रदर्शन परीक्षण, साक्षात्कार, भौतिक मापन परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के सफल आयोजन के बाद जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इन सभी चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा किया होगा, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

    रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर ऑनलाइन पीडीएफ मोड में जारी होगा, जहां उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट में उम्मीदवार की चयन स्थिति, प्राप्त अंक (यदि लागू हो) और आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम नियुक्ति से पहले दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर/नाम के माध्यम से सूची में अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया का पालन करें:

    डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जाएं।
      1777462368819

    • What's New सेक्शन में “एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
      1777462368845

    • रिजल्ट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च (Ctrl + F) करें।

    • अपना परिणाम जांचें और भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड/प्रिंट कर लें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-राजस्थान पुलिस भर्ती 2025राजस्थान पुलिस कांस्टेबल

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्ट 2026: दर्ज विवरण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) रिजल्ट 2026 जारी होने पर उसमें उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।

    रिजल्ट में दर्ज विवरण:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्मतिथि (DOB)

    • परीक्षा/स्किल टेस्ट का नाम

    • श्रेणी (Category)

    • प्राप्त अंक (यदि लागू हो)

    • चयन/अयोग्यता की स्थिति

    • आगे की प्रक्रिया से संबंधित निर्देश

    Upcoming Competition Exams