एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 जारी: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड के अगले चरण साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त को जारी कर दिया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड साक्षात्कार 20 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले स्किल टेस्ट का आयोजन 5 फेज तक संपन्न हुआ। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड परीक्षा 2026 फेज 5 का आयोजन 23 जुलाई से 6 अगस्त तक किया गया। वहीं चतुर्थ चरण के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड परीक्षा 2026 का आयोजन 16 जुलाई से जारी है जो कि 22 जुलाई तक किया गया। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपबल्ध कराया गया है।
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का सीधा लिंक
This Story also Contains
बता दें कि तृतीय चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए थे। तृतीय चरण के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड परीक्षा का आयोजन 9 से 15 जुलाई तक किया गया। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउलनोड कर सकते हैं।
विभाग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियोंं की सूची भी जारी की है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे जारी सूची में अपना आवेदन क्रमांक जांच लें। यदि आवेदन क्रमांक सूची में उपलब्ध है, तो उनका ई-प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। इससे पहले विभाग ने 2 से 8 जुलाई तक आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 परीक्षा/स्किल टेस्ट के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 जारी किया था। सुविधा के लिए अभ्यर्थियोंं की सूची डायरेक्ट लिंक इसे लेख में दिया गया है।
9 से 15 जुलाई 2026 तक परीक्षा के लिए सूची पीडीएफ लिंक
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड स्किल टेस्ट के लिए सूची पीडीएफ
एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 परीक्षा/स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट iforms.mponline.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड स्किल टेस्ट की तिथि एवं उससे संबंधित आवश्यक जानकारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड लिंक इस पेज पर दिया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड परीक्षा/स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 12 जून से 10 सितंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दर्ज होते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। साथ ही, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा, तभी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 से 30 अप्रैल 2026 (विस्तारित) तक भरा गया। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी 30 अप्रैल 2026 कर दी गई थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब नई निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। विभाग द्वारा स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन लिंक
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों का चयन केवल स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 एडमिट कार्ड, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में कुल 679 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस प्रक्रिया में चयन स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और शारिरीक मापदंड के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं है। प्रत्यके चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से पूरी तरह अवगत होना चाहिए। तैयारी को आसान बनाने और योजना बनाने के लिए नीचे सारणी में सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।
इवेंट | विवरण |
भर्ती का नाम | MP Police Constable (Band) Bharti 2026 |
परीक्षा संचालक | मध्य प्रदेश पुलिस विभाग- एमपी पुलिस बैंड |
कुल पद | 679 पद |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आयु सीमा | 18 से 38 वर्ष |
चयन प्रक्रिया |
|
लिखित परीक्षा | लिखित परीक्षा नहीं होगी |
आधिकारिक पोर्टल | mponline.gov.in iforms.mponline.gov.in |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 05 अप्रैल 2026 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
|
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट तिथि | 2 से 8 जुलाई 2026 (फेज 1) |
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट एडमिट कार्ड | 12 जून 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड साक्षात्कार एडमिट कार्ड | 13 अगस्त 2026 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड साक्षात्कार तिथि | 20 से 23 अगस्त 2026 |
महत्वपूर्ण लेख:- कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 । एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 जारी
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होने वाला यह एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है।
सबसे पहले Madhya Pradesh Police की आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जाएं।
अब “Admit Card / Hall Ticket” सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी है, बिना इसके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Madhya Pradesh Police द्वारा जारी एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार की महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें दर्ज विवरण इस प्रकार होंगे:
उम्मीदवार का नाम और फोटो
रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर
परीक्षा/स्किल टेस्ट केंद्र का नाम व पता
परीक्षा की तारीख और समय
उम्मीदवार की श्रेणी (Category)
महत्वपूर्ण निर्देश और पहचान विवरण
लोगों ने इसे भी पढ़ा:
Madhya Pradesh Police द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड के साथ दिए गए परीक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परीक्षा दिशानिर्देश:
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ लाएं
एक वैध फोटो आईडी (आधार/वोटर आईडी) जरूर रखें
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स प्रतिबंधित हैं
निर्देशों का पालन न करने पर प्रवेश रद्द हो सकता है