मध्य प्रदेश जेल प्रहरी आंसर की 2026 (MP jail prahari answer key 2026) - एमपी जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की 22 जून 2026 को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यदि किसी आंसर से असंतुष्ट हैं तो 25 जून तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर दिए ऑब्जेक्शन ट्रैकर लॉगइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क भुगतान कर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा वन रक्षक भर्ती परीक्षा के साथ 20 जून को समाप्त हुई। प्राधिकरण द्वारा परीक्षा समापन के 2 दिन के अंदर एमपी जेल प्रहरी आंसर की 2026 ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई। उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी एमपी जेल प्रहरी आंसर की 2026 डाउनलोड (mp jail warder answer key 2026) कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं सहायक अधीक्षक परीक्षा आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
This Story also Contains
पहले एमपी जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 19 जून तक होनी थी, लेकिन 7 जून को द्वितीय पाली में आयोजित एमपी वन रक्षक परीक्षा 2026 तकनीकी समस्या के कारण स्थगित कर दी गई है। इस दिन की परीक्षा अब 20 जून को प्रथम पाली (10 से 12 बजे) को आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, एमपीईएसबी द्वारा परीक्षा का आयोजन 4 जून 2026 से किया जा रहा है।
प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में एमपी जेल प्रहरी आंसर की जारी की जाती है। पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वे निर्धािरत समय के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंत में प्राधिकरण द्वारा फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
एमपी जेल प्रहरी और वन रक्षक सिलेबस देखें
हालांकि पहले यह परीक्षा 25 मई से होनी थी जिसे स्थगित कर नई तिथि जारी की गई थी। परीक्षा के लिए वन रक्षक और एमपी जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 27 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी जेल प्रहरी एमडिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के बाद पहले, एमपी जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट प्राथमिक उत्तर कुंजी (Primary Answer Key) जारी की जाएगी। इस आंसर की के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति (Objection) होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद मंडल द्वारा एमपी जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट अंतिम आंसर की जारी की जाती है। आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
वन विभाग के वन रक्षक और जेल विभाग के अंतर्गत जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 28 फरवरी से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एमपी जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2026 की मुख्य तिथियां देख सकते हैं।
इवेट्स | तिथियां |
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू | 28 फरवरी 2026 |
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती आवेदन अंतिम तिथि |
|
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी आवेदन सुधार |
|
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी एवं अधीक्षक एडमिट कार्ड | 27 मई 2026 |
जेल प्रहरी एवं अधीक्षक भर्ती परीक्षा |
|
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी आंसर की | 22 जून 2026 (प्रोविजनल आंसर की) |
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
एमपी जेल प्रहरी आंसर की 2026 (MP Jail Prahari Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। एमपी जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर जाएं।
अब Qestion Objection/ Respond Sheet टैब पर क्लिक करें।

अब एमपी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के सामने CLICK HERE पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद यदि लॉगइन विवरण दर्ज करने का विकल्प है तो दर्ज करें अन्यथा आंसर की पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगी।
एमपी जेल प्रहरी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (MP Forest Guard Answer Key PDF Download) करें।
प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में एमपी जेल प्रहरी मॉडल आंसर की 2026 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा एमपी जेल वार्डर अंतिम आंसर की 2026 (MP Jail Prahari Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। jail prahari फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही एमपी जेल प्रहरी रिजल्ट 2026 (MP jail warder Result 2026) जारी किया जा सकता है।
एमपी जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक परीक्षा आंसर की 2026 (mp jail warder asst jail Superintendent answer key 2026) जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।