KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 (Rajasthan LDC recruitment 2026) : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा राजस्थान टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर एवं 26,28 और 29 दिसंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा टाइपिंग टेस्ट से संबंधित दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन दिशा निर्दशों को सभी चयनित उम्मीदवारों को जांच करनी चाहिए। प्राधिकरण द्वारा अंकण प्रणाली भी जारी की गई है।
This Story also Contains
राजस्थान एलडीसी स्किल टेस्ट के लिए मार्किंग स्कीम- 
बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जानकारी देते हुए पहले ही बताया गया था कि टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 20 से 30 दिसंबर तक किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा 7 अक्टूबर को एलडीसी स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया। उम्मीदवार अपना वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉगइन विवरण दर्ज करके राजस्थान एलडीसी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा 29 सितंबर को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई। इससे पहले राजस्थान एलडीसी रिजल्ट का प्रकाशन 28 सितंबर को कर दिया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा राजस्थान एलडीसी रिजल्ट का अनुमोदन पहले ही कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान एलडीसी लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे। राजस्थान एलडीसी परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। आंसर की 24 जुलाई को जारी की गई थी।
राजस्थान एलडीसी स्कोरकार्ड देखें
राजस्थान एलडीसी कटऑफ देखें
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर के प्रश्न का उत्तर देते हुए आलोक राज ने सूचना दी थी कि राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 का प्रकाशन 27 या 28 सितंबर को किया जा सकता है। इससे पहले भी बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा 21 सितंबर के बाद रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी। निकाय चुनावों के चलते राजस्थान एलडीसी रिजल्ट जारी होने में समय लगा।
इससे पहले आलोक राज के द्वारा ही जानकारी देते हुए बताया गया था कि राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 का प्रकाशन 21 अगस्त को जारी किया जा सकता है परंतु किसी कारणवश जारी नहीं हो पाया। बोर्ड द्वारा 24 जुलाई 2026 को राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। इस पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई बीत चुकी है। वहीं उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करने की तिथि 27 से 29 जुलाई तक दर्जा करा सकते थे। प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क 100 रुपए प्रति प्रश्न निर्धारित की गई है।
राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की लिंक पर जाएं
प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 का आयोजन 2 पालियों में 38 जिलों के लगभग 1800 परीक्षा केद्रों पर किया गया। बता दें कि राजस्थान एलडीसी एडमिट कार्ड 2026 1 जुलाई को जारी कर दिया गया था। राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 से संबंधित ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस लेख को फॉलो कर सकते हैं।
राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 के बाद 9 से 15 जुलाई तक एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन पत्र में सुधार का अंतिम अवसर दिया गया था। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी आवेदन सुधार विंडो बंद कर दिया गया।
राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा से पहले, परीक्षा में सम्मिलित न होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने की सुविधा भी दी गई थी। उम्मीदवार 28 मई से 30 मई तक अपने आवेदन वापस ले सकते थे। राजस्थान लिपिक वर्ग-II और कनिष्ठ सहायक पद के लिए भर्ती परीक्षा तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी।
ये भी देखें - राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा
आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन लिपिक वर्ग-II और कनिष्ठ सहायक आवेदन 15 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरएसएसबी एलडीसी आवेदन फॉर्म 2026 भर सकते थे।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन
आयोग द्वारा क्लर्क ग्रेड-II/जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए 12 जनवरी को आरएसएसबी एलडीसी नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार की सुविधा 14 से 16 फरवरी 2026 तक दी गई थी। हाल ही मेंआरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान एलडीसी भर्ती के अंतर्गत 5 लाख 93 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।
ये भी पढ़ें - राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा । राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन
आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 फरवरी तक कई भर्ती परीक्षा के लिए भरे गए आवेदनों की जानकारी भी दी थी। 10 फरवरी तक lab assistant भर्ती आवेदन के लिए करीब 410256 आवेदन आए हैं। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती आवदेन की संख्या एक लाख 56 हजार तक पहुंच गई है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। वहीं राजस्थान एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट के लिए 458557 आवेदन आए हैं।
राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 के बीच और 12वीं क्लास या सीईटी (12वीं लेवल) 2024 की परीक्षा पास होना चाहिए। आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,644 रिक्त पदों पर पात्र उम्मीदवारों की बहाली की जाएगी। आरएसएसबी ने लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी को राजस्थान लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती परीक्षा पद का नाम | लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक (Clerk Grade-II (LDC) and Junior Assistant) |
आयोजक निकाय | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड/ Rajasthan Staff Selection Board (आरएसएसबी) |
विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
रिक्तियों की संख्या | 10644 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास / सीईटी (10+2) उत्तीर्ण |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
चयन प्रक्रिया |
|
वेतन | लेवल 8 (23,700- 75,000 रुपये) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर आरएसएसबी एलडीसी भर्ती की तिथियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरएसएसबी लिपिक ग्रेड 2 और कनिष्ठ सहायक (RSSB LDC and Junior assistant) आवेदन तिथि, आवेदन सुधार, परीक्षा तिथि आदि की जानकारी ले सकते हैं-
इवेंट्स | डेट्स |
आरएसएसबी एलडीसी भर्ती अधिसूचना | 12 जनवरी 2026 |
आरएसएसबी एलडीसी कनिष्ठ सहायक आवेदन आरंभ | 15 जनवरी 2026 |
आरएसएसबी एलडीसी आवेदन अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2026 |
आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार | 14 से 16 फरवरी 2026 तक |
आरएसएसबी एलडीसी आवेदन सुधार अंतिम अवसर | 9 से 15 जुलाई 2026 तक |
आरएसएसबी एलडीसी आवेदन एडमिट कार्ड | 1 जुलाई 2026 से |
आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा तिथि | 5 जुलाई 2026 |
| राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 | 24 जुलाई 2026 तक |
| राजस्थान एलडीसी आंसर की आपत्ति 2026 (ऑनलाइन) | 26-28 जुलाई 2026 |
| राजस्थान एलडीसी आंसर की आपत्ति 2026 (ऑफलाइन) | 27-29 जुलाई 2026 |
| राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 | 28 सितंबर 2026 |
| फाइनल आंसर की | 29 सितंबर 2026 |
| राजस्थान एलडीसी टाइपिंग टेस्ट 2026 | 21-24,26,28,29 दिसंबर 2026 |
आरएसएसबी एलडीसी भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) सीनियर सेकेंडरी लेवल-2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट, एलडीसी आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवारों को 12वीं क्लास या सीईटी (12वीं लेवल) 2024 की परीक्षा पास होना चाहिए। उम्र की सीमा आम तौर पर 18 से 40 साल है (1 जनवरी, 2027 तक), जिसमें रिजर्व कैटेगरी के लिए छूट दी गई है।
उम्मीदवारों को ऑफिशियल एसएसओ पोर्टल के जरिए अप्लाई करना होता है। एप्लीकेशन सिर्फ़ राजस्थान सिंगल साइन-ऑन पोर्टल के जरिए ही जमा किए जाने चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद आवेदकों को पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स डालनी होंगी, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और आवेदन फीस जमा करनी होगी।
इसके साथ ही आवेदन के दौरान फोटो अपलोड करने और अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवार की लाइव फोटो अपलोड होगी। इसके लिए उम्मीदवार को कैमरे के सामने आकर पलक झपकाते हुए फोटो कैप्चर करना है।

आरएसएसबी एलडीसी आवेदन पत्र राज्य के अधिकृत/निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज https://sso.rajasthan.gov.in/ खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का विकल्प होगा। नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर LDC Junior assistant Vacancy 2026 पर जाएं।
आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
अब आवेदन पत्र जमा करें और दोबारा जांच जरूर कर लें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रखनी चाहिए।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
जारी अधिसूचना के अनुसार, जनरल कैटेगरी और ओबीसी/एमबीसी की क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹600 तय की गई है। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹400 तय की गई है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन सुधार के लिए आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद 3 दिन तक आरएसएसबी आवेदन सुधार का मौका दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है। इसके बाद, आरएसएसबी एलडीसी एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की सुविधा 16 फरवरी तक दी गई है।
हालांकि इसके बाद भी अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो आवेदन सुधार के लिए एक अंतिम अवसर परीक्षा तिथि से एक माह पूर्व 7 दिन के लिए दिया जाना था लेकिन अब यह परीक्षा के एक हफ्ते बाद 9-15 जुलाई, 2026 तक दिया जाएगा।

आरएसएसबी चयन प्रक्रिया के अनुसार भर्ती प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में होगी। दोनों में उम्मीदवारों को आरएसएसबी एलडीसी कटऑफ या उससे अधिक अंक लाना आवश्यक है। भर्ती में नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होता है। इसके बाद फाइनल परिणाम जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राजस्थान लिपिक ग्रेड-2 और कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा दो फेज में होगी। पहले फेज के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। इसमें पहला पत्र सामान्य ज्ञान,दैनिक विज्ञान और गणित विषय का और दूसरा आरएसएसबी एलडीसी प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के लिए होगा। दोनों प्रश्न पत्र 100 अंक के होंगे और परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी। वहीं फेज 2 में टाइपिंग टेस्ट का आयोजन होता है।

आरएसएसबी एलडीसी परीक्षा तिथि से करीब एक सप्ताह पहले ऑनलाइन आरएसएसबी एलडीसी एडमिट कार्ड 2026 एसएसओ लॉगइन और रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाता है।

आरएसएसबी द्वारा राजस्थान एलडीसी आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। राजस्थान एलडीसी आंसर की लिंक 2026 सक्रिय होने के बाद इस पेज पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। एलडीसी आंसर की से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं इसके साथ ही अपने संभावित अकों का आकलन भी कर सकते हैं। राजस्थान एलडीसी आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की और राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की।
rssb द्वारा राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026(Rajasthan LDC Result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की 2026 के साथ ही एलडीसी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार अपना लॉग इन विवरण दर्ज करके राजस्थान एलडीसी रिजल्ट एवं स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.