Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 (UPSC IAS Admit Card 2027)- हॉल टिकट लिंक @upsc.gov.in
    • लेख
    • यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 (UPSC IAS Admit Card 2027)- हॉल टिकट लिंक @upsc.gov.in

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 (UPSC IAS Admit Card 2027)- हॉल टिकट लिंक @upsc.gov.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 27 Oct 2026, 05:00 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 (UPSC IAS Admit Card 2027 in hindi) - संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 (UPSC IAS admit card 2027 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया। यूपीएससी परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग से यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड जारी करता है। यूपीएससी आईएएस 2027 प्रारंभिक परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा से करीब 10 दिन पहले यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होगा।  यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद और प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी आईएएस मेन्स एडमिट कार्ड (civil services mains admit card in hindi) जारी किया जाता है। 
    ये भी देखें - यूपीएससी आईएएस पात्रता मानदंड

    This Story also Contains

    1. यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड - अवलोकन (UPSC IAS admit card – Overview)
    2. यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 जारी करने की तारीख (UPSC IAS Admit Card 2027 Release Dates)
    3. यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download the UPSC IAS Admit Card 2027)
    4. यूपीएससी 2027 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
    5. महत्वपूर्ण प्रश्न:
    6. यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 पर मुद्रित विवरण
    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 (UPSC IAS Admit Card 2027)- हॉल टिकट लिंक @upsc.gov.in
    यूपीएससी एडमिट कार्ड

    यूपीएससी आईएएस 2027 अधिसूचना जनवरी 2027 में जारी होगी। यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी आवेदन तिथि 13 जनवरी से 2 फरवरी तक निर्धारित है। आवेदन प्रक्रिया के बाद प्रारंभिक परीक्षा तिथि से पहले यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी होगा। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से आयोजित की जाएगी। 
    पिछले वर्ष की यूपीएससी मेन्स परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।

    यूपीएससी द्वारा आईएएस परीक्षा के प्रत्येक (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) चरण के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किया जाता है। आईएएस 2027 हॉल टिकट (IAS 2027 Hall Ticket in hindi) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूपीएससी सीएसई 2027 पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।  
    आईएएस ई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    यूपीएससी आईएएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। परीक्षा के दिन यूपीएससी सीएसई 2027 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए एक मूल वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना होगा। यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर डाउनलोड किया जा सकता है।
    यूपीएससी आईएएस रिजल्ट देखें

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परिणाम (upsc cse prelims admit card in hindi) की घोषणा के बाद शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी आईएएसमेन्स एडमिट कार्ड (upsc cse prelims admit card in hindi) जारी किया जाता है।

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड - अवलोकन (UPSC IAS admit card – Overview)

    परीक्षा का नाम

    सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination)

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

    यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट

    upsc.gov.in या (upsc.gov.in admit card)

    लोकप्रिय नाम

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा

    यूपीएससी आईएएस एग्जाम डेट 2027 (UPSC IAS Exam date 2027)

    प्रारंभिक परीक्षा 23 मई, 2027

    मुख्य परीक्षा-20 अगस्त 2027 से

    आईएएस एडमिट कार्ड जारी करने का तरीका

    ऑनलाइन

    यूपीएससी आईएएस हॉल टिकट प्रारूप

    पीडीएफ

    उपयोगी लिंक्स

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 जारी करने की तारीख (UPSC IAS Admit Card 2027 Release Dates)

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा तिथि और सिविल सर्विस एडमिट कार्ड (civil services admit card in hindi) जारी करने की तारीखों की जानकारी आदिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भी यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड और अन्य मुख्य इवेंट्स की तिथियों को देख सकते हैं।

    यूपीएससी आईएएस 2027 एडमिट कार्ड रिलीज डेट

    यूपीएससी आईएएस इवेंट

    यूपीएससी आईएएस 2027 डेट्स

    यूपीएससी आईएएस 2026 डेट

    यूपीएससी आईएएस अधिसूचना

    जनवरी 2027

    4 फरवरी 2026

    यूपीएससी आईएएस आवेदन की तिथि 

    13 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक

    4 से  
    24 फरवरी 2026
    27 फरवरी 2026

    यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (UPSC prelims admit card)

    मई 2027

    15 मई 2026

    आईएएस प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    23 मई 2027

    24 मई, 2026

    यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2027 (UPSC CSE mains admit card 2027)

    अगस्त 2027

    14 अगस्त 2026

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा तिथि

    20 अगस्त 2027 से

    21 अगस्त से 30 अगस्त 2026

    यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा प्रश्नपत्र आपत्ति तिथिसूचित किया जाएगा31 अगस्त से 4 सितंबर 2026

    यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू कॉल लेटर

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download the UPSC IAS Admit Card 2027)

    यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड (civil services admit card in hindi) ऑनलाइन जारी किया जाता है। एडमिटकार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपनी पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2027 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2027 हॉल टिकट डाउनलोड (upsc admit card download in hindi) करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं और यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2027 लिंक पर क्लिक करें।

    • अगले पेज पर, आईएएस 2027 प्रवेश पत्र लॉगिन पृष्ठ के लिए 'यहां क्लिक करें' टैब पर क्लिक करें

    • आईएएस एडमिट कार्ड 2027 के लिए निर्देश पृष्ठ स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। निर्देशों को ध्यान से पढ़कर चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

    • दो विकल्प होंगे सिविल सेवा परीक्षा पंजीकरण संख्या और रोल नंबर। लॉगिन के लिए उनमें से किसी एक को चुनें।

    • सुरक्षा कोड के साथ पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • यूपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र 2027 का प्रिंट आउट लें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रख लें।

    यूपीएससी 2027 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • परीक्षा केंद्र के अंदर यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड के साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट और एक्सेसरी ले जाने की अनुमति नहीं है।

    • यूपीएससी सीएसई परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को उचित अधिकारियों द्वारा जारी किया गया एक वैध मूल फोटो आईडी प्रमाण ले जाना चाहिए।

    • आईएएस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईएएस परीक्षा के लिए देर से होने से बचने के लिए यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुंचें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    यदि मैं अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भूल गया तो मुझे क्या करना चाहिए (What should i do if i forgot my registration no and password)?

    उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें, संघ लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड रिकवर करने के लिए सुविधा प्रदान की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसान चरणों में अपनी पंजीकरण संख्या तथा पासवर्ड रिकवर कर सकते है।

    यह भी पढ़ें: यूपीएससी के लिए मॉक टेस्ट सीरीज

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 - हॉल टिकट के चरण

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2027 के सभी तीन चरणों के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाते हैं। जो उम्मीदवार सिविल सेवा 2027 परीक्षा के पहले चरण को उत्तीर्ण करते हैं, वे परीक्षा के अगले चरण के लिए उपस्थित होने के पात्र होते हैं। यूपीएससी आईएएस 2027 एडमिट कार्ड के विभिन्न चरणों का उल्लेख नीचे किया गया है-

    1. यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2027

    2. यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2027

    3. आईएएस 2027 साक्षात्कार के लिए ई-समन

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 पर मुद्रित विवरण

    आईएएस परीक्षा 2027 के लिए उपस्थित होने के लिए आवश्यक सभी प्रासंगिक और अपेक्षित विवरण यूपीएससी आईएएस प्रवेश पत्र पर मुद्रित होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा कॉल लेटर पर छपे सभी विवरणों की जांच करें, यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 पर छपे विवरण में कोई विसंगति होने पर उम्मीदवारों को इसे ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। यूपीएससी सीएसई 2027 एडमिट कार्ड (UPSC CSE 2027 admit card) पर निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं-

    यूपीएससी आईएएस 2027 एडमिट कार्ड विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा स्थल

    • आवेदक का फोटो

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवारों के हस्ताक्षर

    • यूपीएससी परीक्षा दिवस दिशानिर्देश आदि।

    यह भी देखें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा कैसे क्रैक करें: रुझान विश्लेषण, कटऑफ, तैयारी के टिप्स और रणनीति

    क्या होगा अगर UPSC IAS एडमिट कार्ड 2027 में विसंगति है?

    यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए जैसा कि आईएएस एडमिट कार्ड 2027 में उल्लेख किया गया है। संबंधित अधिकारियों से कॉल या ई-मेल द्वारा आवेदक संपर्क कर सकते हैं। उन्हें इसे जल्द से जल्द ठीक करा लेना चाहिए और यूपीएससी आईएएस 2027 परीक्षा के दिन पेश आने वाली किसी और समस्या से बचना चाहिए।

    यूपीएसी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 के साथ कौन से दस्तावेज ले जाने हैं?

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र 2027 के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाने की आवश्यकता होती है। वैध फोटो आईडी की सूची नीचे दी गई है -

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • वोटर आईडी कार्ड

    • पैन कार्ड

    • आधार कार्ड, आदि।

    अगर पंजीकरण आईडी भूल जाएं तो यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें?

    यदि कोई उम्मीदवार अपना पंजीकरण आईडी भूल जाता है, तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे पुनः प्राप्त कर सकते हैं:

    • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • Forgot Registration ID (पंजीकरण आईडी भूल गए) लिंक पर क्लिक करें।

    • उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज कर सबमिट करें।

    • यूपीएससी आईएएस 2027 पंजीकरण आईडी उम्मीदवारों को उनके आधिकारिक ईमेल पते और मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

    • उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या यूपीएससी द्वारा यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी मेल की जाती है?
    A:

    नहीं, यूपीएससी द्वारा यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी मेल नहीं की जाती है।

    Q: यूपीएससी आईएएस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
    A:

    यूपीएससी आईएएस के लिए वांछित न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

    Q: यूपीएससी आईएएस आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र का शुल्क 100 रुपये होता है।

    Q: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कहां जारी होगा?
    A:

    यूपीएसएससी द्वारा यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स, मुख्य और साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड यूपीएससी की वेबसाइट या इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: आईएएस अधिसूचना कब और कहां जारी होती है?
    A:

    यूपीएससी आईएएस अधिसूचना प्रतिवर्ष आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।

    Q: मैं यूपीएससी आईएएस एडमिट कार्ड फॉर्म कहां से डाउनलोड कर सकता हूं?
    A:

    यूपीएससी सिविल सेवा प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऊपर लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से या यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: upsc admit card official website क्या है?
    A:

    संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    UPSC CMS Interview Date

    12 Oct'26 - 17 Dec'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose

    Hello Aspirant,

    If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.

    However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,

    Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you

    Hello there!

    That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.

    You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided

    Hey there,

    Copy-paste answer:

    Choosing between becoming an IAS officer or a doctor depends on your interests, skills, and career goals. If you are passionate about public administration, policymaking, and serving society through governance, IAS can be a great choice. If you enjoy science, helping patients, and working in the