Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक आउट- डाउनलोड @iforms.mponline.gov.in, परीक्षा तिथि जानें
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक आउट- डाउनलोड @iforms.mponline.gov.in, परीक्षा तिथि जानें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक आउट- डाउनलोड @iforms.mponline.gov.in, परीक्षा तिथि जानें

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 05:01 PM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक आउट: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 परीक्षा/स्किल टेस्ट के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना MP Police Constable Band Admit Card 2026 Download कर सकते हैं। अभ्यर्थी एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर जाकर अपने यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी 12 जून 2026 से 10 सितंबर 2026 तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड स्किल टेस्ट की तिथि एवं उससे संबंधित आवश्यक जानकारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक (MP Police Constable Band Admit Card 2026 Download Link) इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का सीधा लिंक
    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड रिजल्टकांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026
    अपडेट: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा 2 से 8 जुलाई तक आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 परीक्षा/स्किल टेस्ट के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 2 से 8 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होगी, वे अपने प्रोफाइल में लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियोंं की सूची भी जारी की है। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे जारी सूची में अपना आवेदन क्रमांक जांच लें। यदि आवेदन क्रमांक सूची में उपलब्ध है, तो उनका ई-प्रवेश पत्र जारी हो चुका है।
    1782558692625

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक: एक नजर
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण:
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 जारी: दिशा निर्देश
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक आउट- डाउनलोड @iforms.mponline.gov.in, परीक्षा तिथि जानें
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक आउट- डाउनलोड @iforms.mponline.gov.in, प्रक्रिया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन केवल स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं।
    ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 लिंक: एक नजर

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के तहत कुल 679 पदों पर भर्ती की जा रही है। चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और शारीरिक मापदंड शामिल हैं, जबकि कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। भर्ती के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों और अपडेट की जानकारी रखनी चाहिए। नीचे दी गई सारणी में भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती का नाम

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग- एमपी पुलिस बैंड

    कुल पद

    679 पद

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18 से 38 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • कौशल परीक्षण

    • बैंड प्रदर्शन परीक्षण

    • साक्षात्कार

    • भौतिक मापन परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    लिखित परीक्षा

    लिखित परीक्षा नहीं होगी

    आधिकारिक पोर्टल

    mponline.gov.in

    iforms.mponline.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

    05 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026
    30 अप्रैल 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट तिथि

    2 से 8 जुलाई 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट एडमिट कार्ड

    12 जून 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट एडमिट कार्ड तिथि

    12 जून से 10 सितंबर 2026 तक

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 जारी

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Admit Card / Hall Ticket” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

    • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें और डाउनलोड करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    • एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी दी गई है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण:

    Madhya Pradesh Police द्वारा जारी किए गए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। यह विवरण परीक्षा में पहचान और सत्यापन के लिए आवश्यक होता है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी:

    • उम्मीदवार का नाम और फोटो

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर

    • परीक्षा/स्किल टेस्ट केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • उम्मीदवार की श्रेणी (Category)

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश और पहचान विवरण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड 2026 जारी: दिशा निर्देश

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

    परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश:

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

    • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) भी साथ रखें।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले रिपोर्ट करें, देर से आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

    • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

    • किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच आदि ले जाना वर्जित है।

    • परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी अनुचित गतिविधि से बचें।

    • एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की पहले से जांच कर लें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड टेस्ट के बाद की प्रक्रिया: एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 में प्रारंभिक टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होता है। इन चरणों में विभिन्न प्रकार के परीक्षण और सत्यापन शामिल होते हैं, जो अभ्यर्थी की योग्यता, कौशल और शारीरिक मानकों का आकलन करते हैं। सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, जिसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

    • कौशल परीक्षण

    • बैंड प्रदर्शन परीक्षण

    • साक्षात्कार

    • भौतिक मापन परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)