Careers360 Logo
ask-icon
share
    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 (GIMS Noida Staff Nurse Vacancy 2026)- आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न
    • लेख
    • जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 (GIMS Noida Staff Nurse Vacancy 2026)- आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 (GIMS Noida Staff Nurse Vacancy 2026)- आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 01 Oct 2026, 04:14 PM IST

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 - गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) (ग्रेटर नोएडा) द्वारा जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 (विस्तारित) है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। जीआईएमएस स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी जीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 आवेदन लिंक इस लेख में दिया गया है।
    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स अप्लाई लिंक डायरेक्ट
    1788862729322

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 अभियान के तहत जीआईएमएस नोएडा नर्सिंग विभाग में नियमित आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से 100 स्टाफ नर्स पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य अभ्यर्थी जीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती के तहत चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा।

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 अधिसूचना 9 अगस्त 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें चाहिए। जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 विस्तृत अधिसूचना PDF, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 - अवलोकन

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के तहत गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने नर्सिंग विभाग में 100 स्टाफ नर्स पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संस्था

    गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा

    पद का नाम

    स्टाफ नर्स

    कुल पद

    100

    विज्ञापन संख्या

    GIMS/2026/Manpower/NT-03/10

    आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    • बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन

    • स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल)

    नौकरी का स्थान

    ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

    आधिकारिक वेबसाइट

    gims.ac.in

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती ऑफिशियल अधिसूचना 2026 पीडीएफ लिंक

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन से लेकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तिथि की जानकारी होना जरूरी होता है। भर्ती से संबंधित प्रमुख तिथियां नीचे दी गई सारणी में देखें।

    कार्यक्रम

    महत्वपूर्ण तिथि

    भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि

    09 अगस्त 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    10 अगस्त 2026

    जीआईएमएस स्टाफ नर्स ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (GIMS staff nurse application Last date)

    07 सितंबर 2026
    7 अक्टूबर 2026 (संशोधित)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 परीक्षा तिथि (GIMS Staff Nurse Vacancy 2026 Exam Date)

    सूचित किया जाएगा

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (GIMS Noida Staff Nurse online Form 2026)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों का उपयोग करना जरूरी है। नीचे जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देखें।

    GIMS Noida Staff Nurse Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

    • जीआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर जाएं

    • होमपेज पर Recruitment सेक्शन खोलें।

    • भर्ती सूची में “Detailed Advertisement Staff Nurse” लिंक पर क्लिक करें।

    • पात्र अभ्यर्थी Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क विवरण और अन्य मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

    • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें।

    • आवेदन जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म/रसीद का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स आवेदन शुल्क 2026

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। नीचे आवेदन शुल्क विवरण देखें।

    1788862729393

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती पात्रता मानदंड 2026 (GIMS Noida Staff Nurse Recruitment Eligibility Criteria 2026)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। स्टाफ नर्स पद के लिए आवश्यक प्रमुख पात्रता (GIMS Noida Staff Nurse Recruitment Eligibility 2026) नीचे देखें।

    शैक्षणिक योग्यता

    योग्यता

    विवरण

    बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing)

    राज्य चिकित्सा संकाय अथवा इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. Nursing (4 वर्षीय पाठ्यक्रम)

    Post Basic B.Sc. Nursing

    B.Sc. Nursing (Post Basic), 2 वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण

    जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)

    संयुक्त प्रांत नर्स तथा धात्री परिषद में पंजीकरण के योग्य जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा

    पंजीकरण

    संबंधित नर्सिंग परिषद में रजिस्टर्ड होना आवश्यक

    अनुभव

    रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव

    आयु सीमा

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को निम्नानुसार होनी चाहिए।

    आयु मानदंड

    आयु

    न्यूनतम आयु

    21 वर्ष

    अधिकतम आयु

    40 वर्ष

    आरक्षित वर्गों तथा निर्धारित अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के लागू नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    1788862729480

    आरक्षण या आयु में छूट का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध जाति/आरक्षण प्रमाण-पत्र होना चाहिए। प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में और आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होना आवश्यक है।

    जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती चयन प्रक्रिया 2026 (GIMS Staff Nurse Recruitment Selection Process 2026)

    जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहले CBT परीक्षा में मेरिट, इसके बाद बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    चयन प्रक्रिया

    • CBT में मेरिट: उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    • बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन: CBT में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव, जाति/आरक्षण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी।

    • स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Examination): दस्तावेज सत्यापन में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 (GIMS Noida Staff Nurse Vacancy 2026)- एंट्रो

    GIMS Noida Staff Nurse Vacancy 2026 के तहत गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। महिला, सैन्य, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता सेनानीयों के लिए पद आरक्षित है। नीचे GIMS Noida Staff Nurse Vacancy 2026 विवरण देखें।

    1788862729539

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स सीबीटी एग्जाम पैटर्न 2026 (GIMS Noida Staff Nurse CBT Exam Pattern 2026)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 की चयन परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग भी हैं। जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स परीक्षा पैटर्न (GIMS Noida Staff Nurse Exam Pattern) नीचे दिया गया है।

    विवरण

    परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    कुल प्रश्न

    100

    कुल अंक

    100 अंक

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    प्रत्येक प्रश्न

    1 अंक

    प्रश्नपत्र की भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी

    प्रश्न प्रकार

    80% (सैद्धांतिक ज्ञान)

    20% (प्रायोगिक ज्ञान)

    गलत उत्तर पर अंक

    0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग

    सेक्शन-वाइज प्रश्न

    • सेक्शन ए से 60 प्रश्न

    • सेक्शन बी से 25 प्रश्न

    • सेक्शन सी से 15 प्रश्न

    सेक्शन का विवरण सिलेबस में दिया गया है।

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स सिलेबस 2026 (GIMS Noida Staff Nurse Syllabus 2026 in hindi)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में नर्सिंग से संबंधित विभिन्न विषयों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र को तीन सेक्शन में विभाजित किया गया है। सेक्शन A में 60, सेक्शन B में 25 और सेक्शन C में 15 प्रश्न होंगे। जीआईएमएस स्टाफ नर्स सिलेबस (GIMS Staff Nurse Syllabus 2026 in hindi) सारणी में नीचे दिया गया है।

    GIMS Staff Nurse Syllabus 2026 in hindi तालिका

    सेक्शन

    प्रश्न

    विषय

    विस्तृत पाठ्यक्रम/मुख्य टॉपिक

    सेक्शन A


    60

    मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग

    मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, मानसिक विकार, मनोरोगी की देखभाल, उपचार एवं पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

    नर्सिंग की मूल बातें

    नर्सिंग की मूल अवधारणाएं, रोगी की देखभाल, नर्सिंग प्रक्रियाएं, जीवन रक्षक उपाय, रोगी की सुरक्षा एवं आराम

    नर्सिंग फाउंडेशन-I एवं II

    नर्सिंग प्रक्रिया, रोगी की शारीरिक आवश्यकताएं, व्यक्तिगत स्वच्छता, औषधि प्रशासन, संक्रमण से बचाव एवं विभिन्न नर्सिंग प्रक्रियाएं

    प्राथमिक चिकित्सा, एसीएलएस एवं बीसीएलएस

    आपातकालीन प्राथमिक उपचार, हृदय संबंधी आपात स्थिति, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, उन्नत एवं बुनियादी जीवन रक्षक सहायता

    अनुप्रयुक्त सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं संक्रमण नियंत्रण

    सूक्ष्मजीव, संक्रमण के प्रकार, संक्रमण का प्रसार, नसबंदी, कीटाणुशोधन, अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम

    बाल स्वास्थ्य नर्सिंग एवं नवजात देखभाल

    बच्चों की वृद्धि एवं विकास, सामान्य बाल रोग, बीमार बच्चे की नर्सिंग देखभाल, नवजात की देखभाल एवं सामान्य नवजात समस्याएं

    नर्सिंग प्रबंधन एवं नेतृत्व

    नर्सिंग प्रबंधन, नेतृत्व के सिद्धांत, स्टाफ प्रबंधन, कार्य विभाजन, पर्यवेक्षण, संचार एवं टीमवर्क

    अनुप्रयुक्त समाजशास्त्र

    समाज एवं संस्कृति, परिवार, सामाजिक संस्थाएं, सामाजिक परिवर्तन, स्वास्थ्य पर सामाजिक कारकों का प्रभाव

    चिकित्सा एवं शल्य नर्सिंग

    विभिन्न चिकित्सा एवं शल्य रोगों की पहचान, उपचार, रोगी की नर्सिंग देखभाल, ऑपरेशन पूर्व एवं बाद की देखभाल

    औषध विज्ञान-I एवं II

    औषधियों के प्रकार, औषधि की क्रिया, मात्रा, दुष्प्रभाव, औषधि प्रशासन एवं विभिन्न रोगों में प्रयुक्त प्रमुख दवाएं

    विकृति विज्ञान-I एवं II

    रोगों के कारण, रोग प्रक्रिया, कोशिकीय परिवर्तन, विभिन्न रोगों की विकृति एवं संबंधित जांच

    सेक्शन B


    25

    अनुप्रयुक्त शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं जैव रसायन

    मानव शरीर की संरचना, विभिन्न अंग-तंत्रों के कार्य, कोशिकीय प्रक्रियाएं एवं शरीर में होने वाली प्रमुख जैव-रासायनिक क्रियाएं

    पोषण एवं आहार विज्ञान

    संतुलित आहार, पोषक तत्व, कुपोषण, चिकित्सीय आहार, विभिन्न रोगों में आहार संबंधी आवश्यकताएं

    अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान

    मानव व्यवहार, व्यक्तित्व, सीखना, प्रेरणा, भावनाएं, तनाव एवं रोगी के व्यवहार से संबंधित मनोवैज्ञानिक पहलू

    फोरेंसिक नर्सिंग

    चिकित्सकीय-कानूनी मामले, चोटें, विषाक्तता, साक्ष्य का संरक्षण, दस्तावेजीकरण एवं नर्स की कानूनी जिम्मेदारियां

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रयुक्त मानक उपचार प्रोटोकॉल

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम, उपचार संबंधी मानक प्रोटोकॉल तथा स्वास्थ्य सेवाओं में नर्स की भूमिका

    नर्सिंग अनुसंधान एवं सांख्यिकी

    अनुसंधान की मूल अवधारणाएं, अनुसंधान प्रक्रिया, आंकड़ों का संग्रह एवं विश्लेषण, नमूना चयन तथा सांख्यिकी की मूल बातें

    वृद्धावस्था नर्सिंग

    वृद्धावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, सामान्य वृद्धावस्था संबंधी रोग, वृद्ध रोगी की देखभाल एवं पुनर्वास

    सेक्शन C


    15


    मूलभूत विज्ञान

    विज्ञान की मूल अवधारणाएं तथा नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोगी आधारभूत वैज्ञानिक ज्ञान

    संचारात्मक अंग्रेजी

    सामान्य अंग्रेजी, शब्दावली, व्याकरण, वाक्य निर्माण तथा स्वास्थ्य सेवा में प्रभावी संचार

    सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग

    सामुदायिक स्वास्थ्य की अवधारणा, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोगों की रोकथाम

    पर्यावरणीय स्वच्छता

    स्वच्छ जल, वायु एवं भोजन, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वस्थ पर्यावरण

    व्यावसायिकता, व्यावसायिक मूल्य एवं नैतिकता

    नर्सिंग के पेशेवर मूल्य, आचार-संहिता, नैतिक सिद्धांत, रोगी के अधिकार, गोपनीयता एवं जैव-नैतिकता

    स्वास्थ्य/नर्सिंग सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

    स्वास्थ्य सूचना प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, नर्सिंग में सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं

    प्रसूति एवं स्त्री रोग

    गर्भावस्था, प्रसव एवं प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात देखभाल, गर्भावस्था की जटिलताएं तथा सामान्य स्त्री रोग संबंधी समस्याएं

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (GIMS Noida Staff Nurse Previous Year Question Papers)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (GIMS Noida Staff Nurse Previous Year Question Papers) उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन प्रश्नपत्रों को हल करने से अभ्यर्थियों को प्रश्नों के स्तर, पूछे जाने वाले विषयों और नर्सिंग से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अंदाजा मिलता है। उम्मीदवार तैयारी के दौरान पुराने GIMS प्रश्नपत्रों के साथ-साथ B.Sc. Nursing और GNM आधारित MCQ, मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग, बाल स्वास्थ्य नर्सिंग और सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग के प्रश्नों का नियमित अभ्यास कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें:

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ सीबीटी एडमिट कार्ड 2026 (GIMS Noida Staff CBT Admit Card 2026)

    जीआईएमएस नोएडा सीबीटी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय और आवश्यक दिशा-निर्देश जैसी जानकारी दी जाती है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित पहचान-पत्र भी ले जाना चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच लेना चाहिए।

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ आंसर की 2026

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स वैकेंसी 2026 आयोजित होने के बाद उम्मीदवारों को आंसर की का इंतजार होता है। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। वहीं आपत्ति होने पर उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा के भीतर प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे।

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ रिजल्ट 2026 (GIMS Noida Staff Result 2026)

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ सीबीटी परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। सीबीटी परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कटऑफ अथवा पात्रता संबंधी विवरण दिए जाते हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

    उपयोगी लिंक

    जीआईएमएस नोएडा स्टाफ सैलरी 2026 (GIMS Noida Staff Salary 2026)

    जीआईएमएस नोएडा में स्टाफ नर्स पद पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी वेतनमान के अनुसार आकर्षक वेतन निर्धारित की गई है। बेसिक वेतन के अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य अनुमन्य भत्ते भी मिल सकते हैं। सैलरी विवरण नीचे दिया गया है।
    1788862729604

    वेतन का विवरण

    जानकारी

    पद

    स्टाफ नर्स

    वेतन स्तर

    लेवल-7

    ग्रेड पे

    4,600

    बेसिक पे

    44,900 प्रति माह

    महंगाई भत्ता (DA)

    नियमानुसार

    मकान किराया भत्ता (HRA)

    नियमानुसार

    अन्य भत्ते

    संस्थान/सरकारी नियमों के अनुसार

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही संबंधित नर्सिंग परिषद में पंजीकरण और निर्धारित अनुभव आवश्यक है।

    Q: जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती में चयन कैसे होगा?
    A:

    उम्मीदवारों का चयन सीबीटी में मेरिट, बायोमेट्रिक एवं दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

    Q: जीआईएमएस स्टाफ नर्स पद का वेतन कितना है?
    A:

    स्टाफ नर्स पद लेवल-7 के अंतर्गत आता है। इसका बेसिक पे 44,900 प्रति माह है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्ते मिलेंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)