Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 जारी (CG staff nurse result 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड लिंक
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 जारी (CG staff nurse result 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड लिंक

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 जारी (CG staff nurse result 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2025, 02:41 PM IST

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 (CG staff nurse result 2025 in Hindi) - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया गया है। 78 अंकों के साथ बिंदू राजवाड़े ने टॉप किया है। सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टॉफ नर्स स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट चेक करने के लिए आवेदक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा टेक्स्ट की जानकारी सबमिट करनी होगी। स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट और स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की जारी किया गया है। सीजी व्यापम स्टाफ नर्स 2025 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।
    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक
    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 कंबाइंड स्कोर लिस्ट
    1760431046108

    This Story also Contains

    1. सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां
    2. छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें (How to download CG staff nurse exam result in Hindi?)
    3. छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम में दर्ज विवरण
    4. छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 (CG Staff Nurse Exam Answer key 2025 in Hindi)
    5. छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    6. छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम के बाद क्या?
    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 जारी (CG staff nurse result 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड लिंक
    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम 2025 (CG staff nurse result 2025 in Hindi)- रिलीज डेट, लिंक

    सीजी स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की (CG staff nurse model answer key in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर 26 सितंबर को जारी की गई थी। मॉडल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर थी। स्टाफ नर्स भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से सीजी व्यापम स्टाफ नर्स रिजल्ट (CG vyapam staff nurse result in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय पर वे छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 ( CG vyapam staff nurse result in Hindi) से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त कर पाएं।
    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा- आवेदन, परीक्षा, चयन की प्रक्रिया जानें

    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स भर्ती के लिए सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी किया गया था। सीजी स्टाफ नर्स लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट सूची का प्रकाशन होगा। छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम की तिथि, आंसर की डाउनलोड के चरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    सीजी स्टाफ नर्स आधिकारिक अधिसूचना

    13 अगस्त 2025

    ऑनलाइन सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025

    13 अगस्त 2025

    सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025 अंतिम तिथि

    3 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स आवेदन त्रुटि सुधार

    4-6 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025

    15 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025

    21 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025 आंसर की26 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025

    14 अक्टूबर 2025

    ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे डाउनलोड करें (How to download CG staff nurse exam result in Hindi?)

    प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइटपर जारी किया जाएगा। सीजी व्यापम स्टाफ नर्स परिणाम (CG vyapam staff nurse result in hindi) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं

    • होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें

    • नया टैब खुलेगा जहां हाल में आयोजित परीक्षा परिणामों की जानकारी होगी, वहां स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा रिजल्ट की सूचना देखें और उस पर क्लिक करें।

    • एक बार फिर नया टैब खुलेगा । यह प्रोफाइल लॉगइन के लिए होगा।

    सीजी स्टॉफ नर्स रिजल्ट 2025 विंडो-

    1758200892011

    • उम्मीदवार को यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगइन पर क्लिक करना है।

    • लॉगइन होते ही छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में खुल जाएगा।

    • उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर आगे के संदर्भ के लिए सुरक्षित कर लें और इसकी एक प्रति प्रिंट कर लें।

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम में दर्ज विवरण

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी होता है। स्टाफ नर्स रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं -

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • उम्मीदवार का नाम

    • कुल अंक

    • प्राप्त अंक

    • योग्यता स्थिति

    इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025 आंसर की

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 (CG Staff Nurse Exam Answer key 2025 in Hindi)

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 26 सितंबर 2025 को जारी की गई। आंसर की से उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाता है। पहले चरण में मॉडल आंसर की और उसके बाद दूसरे चरण में अंतिम आंसर की जारी की जाती है। उम्मीदवारों को मॉडल आंसर की जारी होने के बाद निर्धारित तिथि 3 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 से जुड़ी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,
    • होमपेज पर उपलब्ध “मॉडल आंसर” टैब पर क्लिक करें,
    • सीजी व्यापम प्रोफाइल पर लॉगइन करें,
    • अब स्क्रीन पर आंसर की नजर आने लग जाएगी उसे उम्मीदवार डाउनलोड भी कर पाएंगे।

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम के बाद क्या?

    सीजी व्यापम द्वारा जारी स्टाफ नर्स भर्ती रिजल्ट के बाद सीजी स्टाफ नर्स लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा। इस चरण के बाद सीजी स्टाफ नर्स मेरिट सूची जारी की जाएगी और पद पर ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: स्टाफ नर्स की ड्यूटी क्या है?
    A:

    स्टाफ नर्स अस्पताल में प्रथम श्रेणी की पेशेवर नर्स होती है। वह एक कुशल नर्स होती है, जो मरीज़ों को बिस्तर के पास विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करती है और ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू आदि जैसे विशेष क्षेत्रों में विशेष तकनीकी कार्य करती हैं।

    Q: सीजी स्टाप नर्स फाइनल आंसर की कब जारी होगी?
    A:

    सीजी स्टाप नर्स फाइनल आंसर की 14 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Q: छत्तीसगढ़ स्टॉफ नर्स का रिजल्ट कैसे चेक करें?
    A:

    छत्तीसगढ़ स्टॉफ नर्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    Q: सीजी स्टाफ नर्स का रिजल्ट कब आएगा?
    A:

    सीजी स्टाप नर्स रिजल्ट 14 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)