Careers360 Logo
ask-icon
share
    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 (CG PSC Recruitment 2026 in hindi)- अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न
    • लेख
    • छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 (CG PSC Recruitment 2026 in hindi)- अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 (CG PSC Recruitment 2026 in hindi)- अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 02:08 PM IST

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2026 (SSE) के लिए विस्तृत अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। अधिसूचना के साथ ही आयोग आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों तथा भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी भी प्रकाशित करेगा। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे राज्य सेवा परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य आवश्यक निर्देशों की सही जानकारी प्राप्त हो सके।

    This Story also Contains

    1. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. सीजीपीएससी भर्ती 2026 - रिक्तियां
    4. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड
    5. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - चयन प्रक्रिया
    6. छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा पैटर्न 2026
    7. छत्तीसगढ़ पीएससी सिलेबस 2026
    8. छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?
    9. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती परीक्षा केंद्र 2026
    10. छत्तीसगढ़ पीएससी प्रश्न पत्र 2026
    11. छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की 2026
    12. छत्तीसगढ़ पीएससी परिणाम 2026
    13. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - वेतन
    14. छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?
    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 (CG PSC Recruitment 2026 in hindi)- अधिसूचना, आवेदन, सिलेबस, पैटर्न
    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026

    CGPSC SSE 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए CGPSC एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा राज्य की प्रमुख और अत्यंत प्रतिस्पर्धी भर्ती परीक्षाओं में शामिल है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2026 की भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य शासन के विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य पदों के लिए योग्य और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन करना है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination), मुख्य परीक्षा (Main Examination) तथा साक्षात्कार (Interview/Personality Test) शामिल होते हैं। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में भाग लेने के पात्र होते हैं। अंतिम चयन उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाता है।
    ये भी पढ़ें

    छत्तीसगढ़ पीसीएस (CGPSC) 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस लेख में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। यहां उम्मीदवार विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus), परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern), चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, एडमिट कार्ड, परिणाम, कट-ऑफ तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी जानकारियों के लिए अभ्यर्थी लेख विस्तार से पढ़िए।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - अवलोकन

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को समझना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की प्रमुख विशेषताओं, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा स्तर, आवेदन मोड, महत्वपूर्ण तिथियों तथा अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 का अवलोकन दिया गया है।छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती 2025-26- महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (CGPSC SSE) 2026

    आयोजन संस्था

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

    भर्ती का स्तर

    राज्य स्तरीय

    परीक्षा का उद्देश्य

    राज्य शासन के विभिन्न ग्रुप ‘ए’, ग्रुप ‘बी’ एवं अन्य अधिसूचित पदों पर भर्ती

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    psc.cg.gov.in

    पात्रता

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री

    आयु सीमा

    21 से 30 वर्ष आयोग के नियमानुसार अतिरिक्त छूट

    चयन प्रक्रिया

    प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार

    प्रारंभिक परीक्षा का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

    मुख्य परीक्षा का प्रकार

    वर्णनात्मक (Descriptive Type)

    परीक्षा का माध्यम

    हिंदी एवं अंग्रेजी

    नौकरी का स्थान

    छत्तीसगढ़

    ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी होने तथा परिणाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन तिथियों की जानकारी होने से उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं और किसी भी महत्वपूर्ण अवसर को चूकने से बच सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में CGPSC भर्ती 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियों का विवरण दिया गया है।

    सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा तिथियां 2026

    घटनाएं

    तिथियां

    CGPSC Notification 2026 जारी होने की तिथि

    नवबंर 2026 (संभावित)

    सीजीपीएससी ऑनलाइन आवेदन 2026 शुरू

    सूचित किया जाएगा

    CGPSC Preliminary Examination 2026 के लिए आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी आवेदन सुधार तिथि

    सूचित किया जाएगा

    शुल्क के साथ आवेदन सुधार तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2026 आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन में संशोधन

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    सीजीपीएससी साक्षात्कार

    सूचिक किया जाएगा

    सीजीपीएससी परिणाम 2026

    सूचित किया जाएगा

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    सीजीपीएससी भर्ती 2026 - रिक्तियां

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से राज्य शासन के विभिन्न विभागों में अनेक प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रशासनिक, राजस्व, पुलिस, वित्तीय तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्त किया जाएगा। भर्ती के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा, छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा, राज्य वित्त सेवा, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, सहायक निदेशक, नायब तहसीलदार एवं अन्य समकक्ष पद शामिल हो सकते हैं। पदों की संख्या और श्रेणीवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले रिक्तियों से संबंधित नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।

    संभावित पदों की सूची

    पद का नाम

    छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा अधिकारी

    छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा अधिकारी

    राज्य वित्त सेवा अधिकारी

    जिला आबकारी अधिकारी

    सहायक संचालक

    सहायक निदेशक

    जिला पंजीयक

    मुख्य नगर पालिका अधिकारी

    नायब तहसीलदार

    सहकारी निरीक्षक / विस्तार अधिकारी

    श्रम अधिकारी

    वाणिज्यिक कर निरीक्षक

    खाद्य अधिकारी

    बाल विकास परियोजना अधिकारी

    अन्य अधिसूचित पद

    नोट: पदों की वास्तविक संख्या, आरक्षण विवरण एवं श्रेणीवार रिक्तियां आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निर्धारित की जाएंगी। उम्मीदवारों को नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करना चाहिए।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा। पात्रता शर्तें उम्मीदवार की राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा आरक्षण संबंधी प्रावधानों के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते हैं। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसका आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है। नीचे CGPSC भर्ती 2026 के लिए प्रमुख पात्रता मानदंडों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

    CGPSC 2026 राष्ट्रीयता (Nationality)

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। आयोग केवल उन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करेगा जो भारत की नागरिकता रखते हैं और निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

    राष्ट्रीयता

    मानदंड

    विवरण

    राष्ट्रीयता

    उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए

    महत्वपूर्ण लेख

    CGPSC 2026 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के ऐसे विद्यार्थी, जिनका परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित तिथि तक घोषित हो जाता है, वे भी अधिसूचना में दिए गए प्रावधानों के अनुसार आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    मानदंड

    विवरण

    न्यूनतम योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री

    विश्वविद्यालय की मान्यता

    यूजीसी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त

    अंतिम वर्ष के विद्यार्थी

    अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार पात्र हो सकते हैं

    CGPSC 2026 आयु सीमा (Age Limit)

    CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आयु सीमा आयोग द्वारा अधिसूचना में निर्धारित की जाएगी। सामान्यतः उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अंतर हो सकता है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को राज्य शासन के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

    आयु सीमा

    श्रेणी

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    21 वर्ष

    अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग)

    अधिसूचना के अनुसार

    छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को छूट

    शासन के नियमों के अनुसार

    SC/ST/OBC

    नियमानुसार आयु में छूट

    महिला उम्मीदवार

    नियमानुसार आयु में छूट

    अन्य आरक्षित वर्ग

    शासन के प्रावधानों के अनुसार छूट

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।

    • न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

    • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

    • अंतिम पात्रता, आयु गणना की तिथि एवं अन्य शर्तें CGPSC 2026 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मान्य होंगी।

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्टएमपी अस्पताल सहायक आंसर की

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - चयन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। यह पूरी प्रक्रिया उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता, विषय ज्ञान, लेखन कौशल और व्यक्तित्व का समग्र मूल्यांकन करती है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके किया जाता है। प्रत्येक चरण में सफलता प्राप्त करना अगले चरण में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है।

    1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

    सीजीसीएससी प्रारंभिक परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्क्रीनिंग चरण होता है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं, जो मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि परीक्षण पर आधारित होते हैं। यह परीक्षा केवल अर्हता (qualifying) प्रकृति की होती है, जिसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करना होता है। इस चरण में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाते। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में समय प्रबंधन और सटीक उत्तर देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह चरण आगे की चयन प्रक्रिया की नींव रखता है।

    2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)

    मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का दूसरा और निर्णायक चरण होता है, जिसमें उम्मीदवारों की वास्तविक शैक्षणिक और विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। यह परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार की होती है और इसमें कई विषयों जैसे भाषा, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और प्रशासन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इस चरण में अभ्यर्थियों के लेखन कौशल, विचारों की स्पष्टता और विषय की गहराई को परखा जाता है। मुख्य परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल होते हैं, इसलिए यह चरण चयन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    3. साक्षात्कार (Interview / Personality Test)

    साक्षात्कार चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण होता है, जिसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, व्यवहार, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाता है। यह चरण केवल ज्ञान तक सीमित नहीं होता, बल्कि उम्मीदवार की सोचने-समझने की क्षमता, सामाजिक समझ और नेतृत्व गुणों की भी जांच करता है। साक्षात्कार में विशेषज्ञों के पैनल द्वारा प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका उद्देश्य उम्मीदवार की वास्तविक प्रशासनिक योग्यता को समझना होता है। इस चरण के अंक भी अंतिम मेरिट में जोड़े जाते हैं और अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - आवेदन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण दिए गए हैं—

    आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

    • उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

    • नया पंजीकरण करें (New Registration): होमपेज पर दिए गए CGPSC SSE 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

    • लॉगिन करें: पंजीकरण के बाद प्राप्त यूज़र आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म भरें: व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क विवरण आदि सावधानीपूर्वक भरें।

    • दस्तावेज अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें: ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से शुल्क जमा करें।

    • फॉर्म की समीक्षा करें: सबमिट करने से पहले भरे गए सभी विवरणों की जांच करें।

    • फाइनल सबमिट करें: आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और पुष्टि प्राप्त करें।

    • प्रिंट आउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

    इसे भी पढ़े:-

    छत्तीसगढ़ पीएससी आवेदन शुल्क 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क का अंतिम विवरण आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क से संबंधित नवीनतम जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी। संभावित शुल्क संरचना नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

    CGPSC State Service Examination 2026: आवेदन शुल्क

    वर्ग

    शुल्क

    छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) निवासी

    300 रुपये

    अन्य सभी वर्ग

    400 रुपये

    विलंब आवेदन सुधार शुल्क

    500 रुपये


    छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा पैटर्न 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। परीक्षा पैटर्न में परीक्षा के चरण, प्रश्नों की प्रकृति, समयावधि और अंकन प्रणाली की जानकारी दी जाती है। आयोग द्वारा जारी नई अधिसूचना में परीक्षा पैटर्न में बदलाव भी संभव है। सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा सामान्यतः तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है।

    सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

    प्रारंभिक परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा का पहला चरण है। इसमें दो प्रश्नपत्र शामिल होते हैं, जो वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग प्रकृति की होती है।

    प्रश्नपत्र

    विषय

    अंक

    अवधि

    पेपर-1

    सामान्य अध्ययन

    200 अंक

    2 घंटे

    पेपर-2

    योग्यता परीक्षण (Aptitude Test)

    200 अंक

    2 घंटे

    मुख्य बिंदु:

    • दोनों प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होगा।

    • परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू हो सकता है।

    • प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते हैं।

    सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

    प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति की होती है।

    पेपर

    विषय

    अंक

    अवधि

    पेपर-1

    भाषा

    200 अंक

    3 घंटे

    पेपर-2

    निबंध

    200 अंक

    3 घंटे

    पेपर-3

    इतिहास, संविधान एवं लोक प्रशासन

    200 अंक

    3 घंटे

    पेपर-4

    विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण

    200 अंक

    3 घंटे

    पेपर-5

    अर्थशास्त्र एवं भूगोल

    200 अंक

    3 घंटे

    पेपर-6

    गणित एवं तार्किक क्षमता

    200 अंक

    3 घंटे

    पेपर-7

    दर्शनशास्त्र एवं समाजशास्त्र

    200 अंक

    3 घंटे

    कुल

    1400 अंक

    सीजीपीएससी व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) 2026

    मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चरण यानी व्यक्तित्व परीक्षण (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवार की मानसिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, संवाद कौशल और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाता है।

    चरण

    अंक

    व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)

    150 अंक

    नोट: साक्षात्कार में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल किए जाते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न से संबंधित अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए CGPSC की अधिसूचना का अवलोकन करना चाहिए।

    छत्तीसगढ़ पीएससी सिलेबस 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2026 का विस्तृत सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। सिलेबस में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित विषयों एवं टॉपिक्स की जानकारी दी जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए नवीनतम सिलेबस का अध्ययन करना चाहिए। नीचे प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के महत्वपूर्ण विषयों का सारांश एक ही सारणी में प्रस्तुत किया गया है।

    परीक्षा/पेपर

    विषय

    सिलेबस

    प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-1)

    सामान्य अध्ययन

    भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय संविधान एवं शासन व्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी विकास, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं

    प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-1)

    छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

    छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन, प्रशासनिक संरचना, कला, संस्कृति एवं साहित्य, राज्य की अर्थव्यवस्था एवं योजनाएं, राज्य स्तरीय समसामयिक घटनाएं

    प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-2)

    सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षा (CSAT)

    समझ एवं विश्लेषण क्षमता, गणितीय दक्षता, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, मानसिक योग्यता, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, संचार कौशल एवं डेटा व्याख्या

    मुख्य परीक्षा (पेपर-1)

    भाषा

    छत्तीसगढ़ी भाषा, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य संस्कृत

    मुख्य परीक्षा (पेपर-2)

    निबंध

    राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय समसामयिक मुद्दों, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक विषयों पर निबंध लेखन

    मुख्य परीक्षा (पेपर-3)

    इतिहास, संविधान एवं लोक प्रशासन

    भारतीय इतिहास, छत्तीसगढ़ का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था एवं लोक प्रशासन

    मुख्य परीक्षा (पेपर-4)

    विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण

    जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं सतत विकास

    मुख्य परीक्षा (पेपर-5)

    अर्थशास्त्र एवं भूगोल

    भारतीय अर्थव्यवस्था, नियोजन, छत्तीसगढ़ का भूगोल, कृषि, उद्योग, वन, प्राकृतिक संसाधन एवं राज्य की अर्थव्यवस्था

    मुख्य परीक्षा (पेपर-6)

    गणित एवं तार्किक क्षमता

    परिमेय संख्याएं, निर्देशांक ज्यामिति, डेटा विश्लेषण, बाइनरी प्रणाली, गणितीय संक्रियाएं, तार्किक तर्क एवं विश्लेषण

    मुख्य परीक्षा (पेपर-7)

    दर्शनशास्त्र एवं समाजशास्त्र

    भारतीय दर्शन, योग, समाजशास्त्र की अवधारणाएं, छत्तीसगढ़ की जनजातियां, कला, संस्कृति एवं सामाजिक संरचना

    नोट: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2026 के सिलेबस में आयोग द्वारा संशोधन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी के लिए अधिसूचना का अवलोकन करना चाहिए।

    छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?

    सीजीपीएससी 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। सीजीपीएससी का आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होता है। सीजीपीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सीजीपीएससी 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा स्थल का विवरण, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि शामिल होंगे। परीक्षा दिवस के दिन परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि मूल प्रारूप में साथ ले जाना होगा।

    ये भी पढ़ें:

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती परीक्षा केंद्र 2026

    CGPSC Exam Center वे स्थान होते हैं जहां सीजीपीएससी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके परीक्षा केंद्र का पूर्ण पता प्रवेश पत्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों को अनुशासन का पालन करना होगा, और वहां किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी।

    क्रमांक

    जिला / क्षेत्र

    Prelims कोड

    Mains कोड

    1

    सरगुजा (अम्बिकापुर)

    01

    01

    2

    कोरबा

    12

    -

    3

    बीजापुर

    23

    -

    4

    कोरिया (बैजनाथपुर)

    02

    -

    5

    महासमुंद

    13

    -

    6

    बिलासपुर

    03

    02

    7

    धमतरी

    04

    -

    8

    दुर्ग

    05

    03

    9

    दंतेवाड़ा

    06

    -

    10

    बस्तर (जगदलपुर)

    07

    04

    11

    जांजगीर-चांपा

    08

    -

    12

    जशपुर

    09

    -

    13

    कबीरधाम

    10

    -

    14

    उत्तर बस्तर कांकेर

    11

    -

    15

    रायपुर

    14

    05

    16

    रायगढ़

    15

    -

    17

    राजनांदगांव

    16

    -

    18

    बलौदाबाजार-भाटापारा

    17

    -

    19

    बलरामपुर-रामानुजगंज

    18

    -

    20

    सूरजपुर

    19

    -

    21

    गरियाबंद

    20

    -

    22

    नारायणपुर

    21

    -

    23

    कोंडागांव

    22

    -

    24

    सुकमा

    24

    -

    25

    बेमेतरा

    25

    -

    26

    बालोद

    26

    -

    27

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

    27

    -

    28

    मुंगेली

    28

    -

    29

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    29

    -

    30

    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

    30

    -

    31

    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    31

    -

    32

    सिहावा

    32

    -

    33

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    33

    -

    हत्वपूर्ण लेख:-

    छत्तीसगढ़ पीएससी प्रश्न पत्र 2026

    सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें। इससे उन्हें परीक्षा के प्रश्नों की प्रकृति, कठिनाई स्तर, तथा प्रश्नपत्र के प्रारूप की स्पष्ट जानकारी मिलती है। पिछले प्रश्नपत्रों को हल करने से अभ्यर्थी न केवल अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं, बल्कि समय प्रबंधन और उत्तर लेखन कौशल में भी सुधार कर सकते हैं। हालांकि, सीजीपीएससी आयोग आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी नहीं करता, फिर भी विभिन्न कोचिंग संस्थान और शैक्षणिक प्लेटफ़ॉर्म परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अनौपचारिक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराते हैं, जो अभ्यास के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ पीएससी आंसर की 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने के अगले दिन या कुछ दिनों बाद CGPSC उत्तर कुंजी 2025 जारी किया जाता है। छत्तीसगढ़ पीसीएस लिखित परीक्षा दो चरणों में होती है - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दोनों ही ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती हैं। CGPSC प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा क्योंकि यह वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होती है। छत्तीसगढ़ पीसीएस पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा ताकि उम्मीदवार प्रश्न पत्र में किसी भी विसंगति की स्थिति में आपत्ति दर्ज करा सकें। आपत्तियों का समाधान होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

    छत्तीसगढ़ पीएससी परिणाम 2026

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा परीक्षा परिणाम चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन जारी किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
    छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2026 देखें

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 - वेतन

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा निर्धारित वेतन संरचना का विवरण जाता है। प्रत्येक पद के अनुसार वेतनमान, भत्ते और अन्य लाभ अलग-अलग होते हैं, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप तय किए जाते हैं। CGPSC के अंतर्गत नियुक्त अधिकारियों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

    ग्रुप ए पोस्ट

    वेतनमान

    उप जिला मजिस्ट्रेट

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    पुलिस उपाधीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    अकाउंटिंग अधिकारी

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    अधीक्षक जिला जेल

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    जिला सेनानी, नगर सेवा

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएँ

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवाएँ

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर 56,100 रुपये

    ग्रुप बी पद

    वाणिज्यिक कर निरीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 9 पर 36,100 रुपये

    आबकारी उप-निरीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 पर 28,700 रुपये

    उप पंजीयक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 पर 28,700 रुपये

    सहायक जेल अधीक्षक

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 पर 28,700 रुपये

    वाणिज्यिक कर अधिकारी

    वेतन मैट्रिक्स में स्तर 6 पर 25,300 रुपये

    छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सुव्यवस्थित अध्ययन योजना और सही रणनीति के साथ तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होते हैं, इसलिए प्रत्येक चरण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी करना आवश्यक है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स दिए गए हैं।

    तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स:

    • परीक्षा की शुरुआत करने से पहले नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का गहन अध्ययन करें।

    • दैनिक अध्ययन के लिए एक प्रभावी टाइम-टेबल बनाएं और उसका नियमित रूप से पालन करें।

    • सामान्य अध्ययन के साथ छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें।

    • राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समसामयिक घटनाओं के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र एवं करेंट अफेयर्स का अध्ययन करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को समझें।

    • नियमित रूप से मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन में सुधार हो सके।

    • मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर लेखन (Answer Writing) का नियमित अभ्यास करें।

    • कठिन विषयों के संक्षिप्त नोट्स तैयार करें और समय-समय पर उनका पुनरावलोकन करें।

    • गणित, तार्किक क्षमता और CSAT विषयों का नियमित अभ्यास करें।

    • साक्षात्कार चरण के लिए व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और समसामयिक मुद्दों की समझ विकसित करें।

    • पढ़ाई के साथ पर्याप्त विश्राम और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। विस्तृत शैक्षणिक पात्रता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।

    Q: क्या सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाते हैं?
    A:

    नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग परीक्षा होती है। इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाते, बल्कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन करने हेतु उपयोग किए जाते हैं।

    Q: सीजीपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
    A:

    आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे प्रभावी तरीका क्या है?
    A:

    अभ्यर्थियों को नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार अध्ययन करना चाहिए, नियमित मॉक टेस्ट देना चाहिए तथा समसामयिक घटनाओं और छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)