Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 (Bihar Police SI Result 2026) - फाइनल रिजल्ट (जल्द), मुख्य रिजल्ट (जारी), कटऑफ
    • लेख
    • बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 (Bihar Police SI Result 2026) - फाइनल रिजल्ट (जल्द), मुख्य रिजल्ट (जारी), कटऑफ

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 (Bihar Police SI Result 2026) - फाइनल रिजल्ट (जल्द), मुख्य रिजल्ट (जारी), कटऑफ

    Rajan KumarUpdated on 06 Jul 2026, 04:40 PM IST

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 (Bihar Police SI Result 2026): बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई (पुलिस अवर निरीक्षक) शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार पुलिस एसआई मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एसआई मेन्स एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
    बिहार पुलिस एसआई मेन्स रिजल्ट देखें1783335594573

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 - एक नजर
    2. बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
    3. बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026: परिणाम में क्या जानकारी होगी?
    4. बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026: परिणाम के बाद क्या होगा?
    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 (Bihar Police SI Result 2026) - फाइनल रिजल्ट (जल्द), मुख्य रिजल्ट (जारी), कटऑफ
    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026

    आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई भर्ती मुख्य परीक्षा का कटऑफ अंक भी एसआई मेन्स रिजल्ट के साथ जारी किया गया है। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा कटऑफ के अनुसार, सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एसआई कटऑफ अंक 134.00 रहा।
    1783335820070

    आयोग (BPSSC) द्वारा 16 मार्च 2026 को बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। बीपीएसएससी द्वारा परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से मेधा क्रम और आरक्षण के आधार पर 20 गुणा उम्मीदवारों का चयन किया गया था। वहीं मुख्य परीक्षा के माध्यम से 6 गुणा उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के अगले चरणे में हुआ है।
    ये भी पढ़ें:- बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2026

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया गया था। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती के अंतर्गत मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई। एडमिट कार्ड 12 मई 2026 को जारी किया गया। इससे पहले आयोग ने अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया था।
    1777549869850

    बहुस्तरीय परीक्षा होने के कारण मूल्यांकन नॉर्मलाइजेशन (Percentile) पद्धति से किया गया है। आयोग के अनुसार 7,26,231 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें कुल 4,48,899 अभ्यर्थी मुख्य लिखित परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों का रौल नंबर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस एसआई परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक रिजल्ट डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
    1773651064374Bihar Police SI Result 2026 OUT

    प्राधिकरण द्वारा बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी किया गया है। पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा कटऑफ में आए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। आयोग द्वारा बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि भी जारी की गई थी, जिसके अनुसार, बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होने की संभावना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।1773651673672

    BPSSC SI PT Result 2026 : प्रीलिम्स का रिजल्ट, आकड़े देखें

    बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स रिजल्ट डाटा

    • बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत उम्मीदवार - 10,36,702
    • बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों की संख्या - 7,26,231
    • बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में कदाचार और अन्य कारणों से अयोग्य उम्मीदवारों की संख्या - 29272
    • बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों के उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन- 6,96,959
    • बिहार पुलिस एसआई भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए उम्मीदवारों की संख्या - 4,48,899

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 18 और 21 जनवरी 2026 को हुआ था। प्राधिकरण द्वारा बिहार पुलिस एसआई प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की पर मिली आपत्तियों पर सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी और उसी के आधार पर बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा।

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। प्रारंभिक बिहार पुलिस एसआई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 दिसंबर को जारी किया गया था। उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे।

    रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ अंक भी श्रेणीवार जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बिहार पुलिस एसआई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 से जुड़ी जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 - एक नजर

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा बिहार में दारोगा पद पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाता है। भर्ती परीक्षा का पहला चरण बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा है। परीक्षा के विभिन्न चरणों, आवेदन का माध्यम, आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी नीचे तालिका में देखें।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती प्रक्रिया आयोजक

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी)

    पद का नाम

    पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    परीक्षा का तरीका

    लिखित (ओएमआर मोड)

    रिक्तियों की संख्या

    1799

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://bpssc.bihar.gov.in

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन

    26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    30 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    18 और 21 जनवरी 2025

    बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परिणाम

    16 मार्च 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    अप्रैल 2026
    27 मई 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा परिणाम

    19 जून 2026

    बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षण

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस एसआई फाइनल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2026 का रिजल्ट बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दी गई रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया से आसानी बिहार एसआई रिजल्ट देख सकते हैं।

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    How to Check Bihar Police Daroga PT Result 2026 के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर Result-Ref.:Advt. No.-05/2025: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar' लिंक पर क्लिक करें।

    • “बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें

    • पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी

    • Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें

    • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026: परिणाम में क्या जानकारी होगी?

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 पीडीएफ में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:

    • परीक्षा का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • श्रेणी (Category)

    • चयन की स्थिति

    • अगले चरण के लिए पात्रता

    बिहार पुलिस एसआई 2026 रिजल्ट : कट-ऑफ अंक

    बिहार पुलिस एसआई कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही bpssc द्वारा श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियां

    • श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    जो उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु

    • रिजल्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा

    • रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा

    • कट-ऑफ से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल नहीं होंगे

    • रिजल्ट पीडीएफ को दस्तावेज़ सत्यापन तक सुरक्षित रखें

    ये भी पढ़े

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026: परिणाम के बाद क्या होगा?

    बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगी। रिजल्ट केवल लिखित परीक्षा का परिणाम होता है, इसके बाद चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं होती। जो अभ्यर्थी निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें भर्ती के अगले चरणों के लिए बुलाया जाता है। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT), दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकता है। इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अगली प्रक्रियाओं की तैयारी पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है।

    Upcoming Competition Exams