Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 (Bihar Police Constable Operator Bharti 2026): रिजल्ट जारी
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 (Bihar Police Constable Operator Bharti 2026): रिजल्ट जारी

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 (Bihar Police Constable Operator Bharti 2026): रिजल्ट जारी

    Kunal solankiUpdated on 18 Aug 2026, 05:43 PM IST

    केंद्रिय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC), बिहार द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर लिखित परीक्षा का रिजल्ट 18 अगस्त को जारी कर दिया गया है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 4965 उम्मीदवारों को चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही पीईटी परीक्षा तिथि की जानकारी दी जाएगी।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    1787054995605

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026- एक नजर
    2. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    4. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026- सिलेबस
    5. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न
    6. सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 (csbc police constable operator admit card 2026)
    7. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा तिथि 2026
    8. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (bihar police constable operator recruitment 2026) - परीक्षा केंद्र
    9. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक रिजल्ट 2026
    10. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 (Bihar Police Constable Operator Bharti 2026): रिजल्ट जारी
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026


    प्राधिकरण द्वारा कांस्टेबल ऑपरेटर लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जून को सफलतापूर्वक किया गया। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा पुलिस कांस्टेबलऑपरेटर एडमिट कार्ड 22 जून को जारी कर दिया गया था। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर सिटी स्लिप 15 जून को जारी किया गया था।सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा 2026 की तिथि में बदलाव किया गया था। प्राधिकरण द्वारा 26 मई को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा (bihar constable exam) अब 28 जून को आयोजित की गई। पहले ये 21 जून को आयोजि की जानी थी। नीट यूजी परीक्षा के आयोजन के कारण ये निर्णय लिया गया था।
    सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर ई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    1781580868777
    जानकारी के लिए बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा 2026 एक पाली में 12 से 2 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे से 11 बजे तक तय किया गया है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 28 जून तक इसे डाउनलोड कर सकते थे। वहीं उम्मीदवार 15 जून से एग्जाम सिटी सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते थे।
    1779856754851

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर लिखित परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जानी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना 8 जून को दी जानी थी और कांस्टेबल ऑपरेटर ई-एडमिट कार्ड 15 जून से जारी किया जाना था। सीएसबीसी द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही लेवल पर प्रचालक (ऑपरेटर) के 993 पदों पर भर्ती की अधिसूचना 1 मार्च 2026 को जारी की गई थी। कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 (bihar police constable operator bharti 2026) के लिए आवेदन की तिथि 1 से 31 मार्च थी।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड लिंक
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर डायरेक्ट लिंक
    1779271233235

    प्राधिकरण द्वारा हाल ही में बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए किए गए आवेदन पत्र रद्द करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार 28,309 आवेदन ऐसे हैं जो पूर्ण रूप से सबमिट नहीं हुए हैं वहीं 7,152 आवेदन पत्र उम्मीदवारों द्वारा स्वंय ही रद्द किए गए हैं।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन सूची देखें
    1778644185994


    सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती अधिसूचना 2026 (csbc police constable Operator Vacancy 2026) के अनुसार बिहार पुलिस प्रचालक आवेदन प्रक्रिया (Bihar police Constable Operator Application 2026) को पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 31 मार्च तक कर सकते थे।

    अन्य उपयोगी लिंक

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026- एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    केंद्रिय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC), बिहार

    परीक्षा का नाम

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    02/2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    csbc.bihar.gov.in

    कुल पद

    993

    आवेदन शुल्क

    100 रुपए

    आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट

    पुलिस कांस्टेबल प्रचालक चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • पीईटी

    • दस्तावेज सत्यापन

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर आवेदन 2026

    1- 31 मार्च 2026

    पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026

    15 जून 2026
    22-28 जून 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा 2026

    21 जून 2026
    28 जून 2026

    बिहार पुलिस ऑपरेटर लिखित परीक्षा परिणाम

    18 अगस्त 2026

    सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पीईटी टेस्ट

    सूचित किया जाएगा

    सीएसबीसी प्रचालक पीईटी टेस्ट रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर (Bihar police constable operator) के पद पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रचालक पदों पर भर्ती एक अच्छा अवसर है। बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के तहत आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक पात्रता मानदंड 2026 (Bihar Police Constable Operator Eligibility 2026) के अंतर्गत उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (विज्ञान) अथवा समकक्ष में भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में न्यूनतम पचास प्रतिशत (50%) अंक के साथ उत्तीर्णता तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम पैंतालीस प्रतिशत (45%) अंक के साथ उत्तीर्णता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    csbc police constable operator bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया

    bihar police constable operator Recruitment 2026 में आवेदन पत्र 2026 (Bihar Police Constable Operator Application 2026) भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखत स्टेप्स का पालन करना होगा।

    • सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • उसके बाद होम पेज पर जाएं।

    • अब Apply Online for the Post of Constable Operator (Advt. No. 02/2026) लिंक पर क्लिक करें।

    • उसके बाद नई स्क्रिन खुलेगी वहां पंजीकरण करके आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें।


    1771995088786




    • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026- सिलेबस

    प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना में बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर सिलेबस 2026 (Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026) की जानकारी विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी की सहायता से भी बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक भर्ती सिलेबस की संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती सिलेबस

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    सामान्य ज्ञान, समसामयिक मुद्दे

    25

    भौतिक

    25

    गणित

    25

    रसायन

    25

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026: एग्जाम पैटर्न

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम पैटर्न 2026 (bihar police constable operator exam pattern 2026) के अंतर्गत लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट (OMR Sheet) पर आधारित होगी। ओएमआर शीट/उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसमें से एक प्रति अदृश्य कार्बन प्रति के रूप में परिषद के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित होने के पश्चात एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाएगी।

    सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 (csbc police constable operator admit card 2026)

    उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा तिथि 2026

    Bihar Police Constable Exam Date की घोषणा प्राधिकरण द्वारा अपनी आधारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। Bihar Police Exam Date से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख को निरंतर पढ़ सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर वैकेंसी 2026 (bihar police constable operator recruitment 2026) - परीक्षा केंद्र

    उम्मीदवारों की बिहार पुलिस ऑपरेटर परीक्षा केंद्र (bihar police constable exam centre) की सटीक जानकारी एडमिट पर प्राप्त होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केद्र पर परीक्षा समय से करीब 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार परीक्षा केद्र पर अपने साथ वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि आवश्य ले जाएं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक रिजल्ट 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर रिजल्ट 2026 (Bihar Police Constable Operator Result 2026) ऑनलाइन जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होता है।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया

    बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Vacancy) के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर चयन प्रक्रिया 2026 (Bihar Police Constable Operator Selection Process 2026) में तीन चरण होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा , दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा। जानकारी के लिए बता दें कि जो अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर अधिसूचना कहां से डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार अधिसूचना प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से साथ ही उपर्युक्त लेख में भी बिहार पुलिस कांस्टेब ऑपरेटर भर्ती अधिसचूना डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया गया है।

    Q: बिहार पुलिस में प्रचालक के पदों पर कुल कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    बिहार पुलिस में प्राचलक के पदों पर कुल 993 रिक्तियां हैं।

    Q: बिहार पुलिस प्रचालक के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Q: क्या बिहार पुलिस ऑपरेटर पदों के लिए पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है?
    A:

    हां, प्राधिकरण द्वारा तय किए गए मानदंडो को पूरा करना अनिवार्य है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)