Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026 (UP pharmacist Application Form 2026): आवेदन सुधार विंडो (7 अप्रैल तक)
    • लेख
    • यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026 (UP pharmacist Application Form 2026): आवेदन सुधार विंडो (7 अप्रैल तक)

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026 (UP pharmacist Application Form 2026): आवेदन सुधार विंडो (7 अप्रैल तक)

    Kunal solankiUpdated on 08 Apr 2026, 09:33 AM IST

    उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी भेषजिक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल बीत चुकी है। बता दें कि उम्मीदवार 31 मार्च तक यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र भर सकते थे। उम्मीदवार लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र संशोधन डायरेक्ट लिंकउत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट भर्ती 2026 देखें
    लेटेस्ट अपडेट- उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी भेषजिक मुख्य परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (up pharmacist mains exam) 21 जून को आयोजित की जाएगी।
    यूपी फार्मासिस्ट संशोधित आवेदन तिथियां देखें-

    1774842512684

    This Story also Contains

    1. यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- पात्रता मानदंड
    3. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया
    4. यूपी फार्मासिस्ट आवेदन शुल्क 2026
    5. यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- संशोधन प्रक्रिया (up pharmacist application correction process)
    6. यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- आवश्य दस्तावेज (UP pharmacist application form important document)
    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026 (UP pharmacist Application Form 2026): आवेदन सुधार विंडो (7 अप्रैल तक)
    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026

    जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूपी फार्मासिस्ट आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि को 29 मार्च से बढाकर 31 मार्च किया गया था। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल से बढ़ाकर 7 अप्रैल कर दी गई है। इस बीच उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग द्वारा यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में 4 पदों को बढ़ाने की सूचना भी दी गई है। इस प्रकार अब आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी भेषजिक (फार्मासिस्ट) के कुल 564 पदों (संशोधित) पर भर्ती की जाएगी।
    यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट पदों के विवरण हेतु अधिसूचना देखें-

    1774842597149


    जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आवदेन पत्र 2026 (upsssc pharmacist Application Form 2026) 9 मार्स से जारी हैं । उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में भी यूपी भेषजिक आवेदन 2026 करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार डायरेक्ट आवेदन करने के ऑफिशियल पेज पर पहुंच जाएंगे।

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन 2026

    9 मार्च 2026

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन अंतिम तिथि

    29 मार्च 2026

    31 मार्च 2026 (संशोधित)

    आवेदन पत्र में संशोधन तिथि

    7 अप्रैल 2026 तक (संशोधित)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा 2026

    21 जून 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- पात्रता मानदंड

    UPSSSC द्वारा जारी फार्मासिस्ट भर्ती अधिसूचना (UP pharmacist bharti) में यूपी फार्मासिस्ट पात्रता मानदंड (up pharmacist eligibility 2026) की जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए। up pharmacist recruitment notification के अनुसार अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए तथा उसे उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकृत भी होना आवश्यक है।

    इसके साथ ही केवल वही उम्मीदवार यूपी फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test 2025) दिया हो और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड निर्गित किया गया हो। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा।

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से यूपी फार्मासिस्ट आवेदन फार्म (UP Pharmacist Application Form 2026) भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया (Application Process) को विस्तार से समझने के लिए और आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 करने के चरण:-

    • सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।

    • अब परीक्षा का नाम यूपी भेषजिक भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 01/2026 खोजें ।


    1774842748271


    • लिंक पर क्लिक करें।
    • क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
    • अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन शुल्क 2026

    यूपी फार्मासिस्ट पद पर आवेदन पत्र भरने के लिए प्राधिकरण द्वारा यूपी फार्मासिस्ट आवेदन शुल्क (UP pharmacist application fee) निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जमा नहीं करा सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा यूपी फार्मासिस्ट आवेदन शुल्क 25 रुपए तय किए गए हैं।

    1773384304149

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- संशोधन प्रक्रिया (up pharmacist application correction process)

    प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों को सहूलियत देते हुए अपने आवेदन पत्र में संशोधन करने की सुविधा दी गई है। किसी उम्मीदवार के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।

    1773384304297

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र 2026- आवश्य दस्तावेज (UP pharmacist application form important document)

    यूपी फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी रखनी चाहिए।

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र

    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर और फोटो

    • वैध पहचान पत्र इत्यादि

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी फार्मासिस्ट के पदों पर कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    यूपी फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों पर भर्ती निकली है।

    Q: मैं यूपी भेषजिक आवेदन पत्र कैसे भर सकता हूं?
    A:

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरा सकता था। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढें।

    Q: यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र क्या ऑफलाइन भरा सकता है?
    A:

    नहीं , यूपी फार्मासिस्ट पद के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)