Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: तिथियां जारी, एडमिट कार्ड (22 जून से), परीक्षा (28 जून को)
    • लेख
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: तिथियां जारी, एडमिट कार्ड (22 जून से), परीक्षा (28 जून को)

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: तिथियां जारी, एडमिट कार्ड (22 जून से), परीक्षा (28 जून को)

    Kunal solankiUpdated on 27 May 2026, 10:37 AM IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: केंद्रिय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC), बिहार द्वारा पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। वहीं बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 22 जून से जारी किया जाएगा जो कि 28 जून तक उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप 15 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड लिंक को लेख में अपडेट कर दिया जाएगा।
    1779857926999

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन
    2. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    4. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण
    5. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    6. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026- ध्यान रखने योग्य बातें
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026: तिथियां जारी, एडमिट कार्ड (22 जून से), परीक्षा (28 जून को)
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026

    पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर लिखित परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जानी थी। इसके साथ ही उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 15 जून से जारी किए जाने थे।
    1779271270974

    उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक एडमिट कार्ड 2026 (bihar police constable operator admit card 2026) डाउनलोड कर पाएंगे। लिंक की सहायता से उम्मीदवार डायरेक्ट पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया के बारे में जानना बेहद आवश्यक है ताकि वे समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें। बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल प्रचालक एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    केंद्रिय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC)

    आधिकारिक वेबसाइट

    csbc.bihar.gov.in

    आवेदन तिथि

    1-31 मार्च 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड

    15 जून 2026 से
    22 जून से

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 लिखित परीक्षा

    21 जून 2026

    28 जून 2026

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर प्रारंभिक आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    ए़डमिट कार्ड किसी भी परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। आयोग द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप्स

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • अब BIHAR POLICE टैब पर क्लिक करें।

    • अब परीक्षा के नाम के आगे ई एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।

    1772882359333


    • अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • अब स्क्रीन पर बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (Bihar Police Constable Operator Admit Card Download 2026) करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • मतदाता पहचान पत्र
    • पासपोर्ट
    • ड्राइविंग लाइसेंस

    बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026- ध्यान रखने योग्य बातें

    उम्मीदवारों को बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड से संबंधित निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • bihar police constable operator admit card 2026 केवल 15 से 21 जून तक के लिए उपलब्ध होगा।
    • बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर लिखित परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
    • उम्मीदवार अपने साथ वैध पहचान पत्र आवश्य लाएं।
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)