Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 (Bihar ANM Required Documents 2026)- दस्तावेज सूची, शेड्यूल, दिशानिर्देश
    • लेख
    • बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 (Bihar ANM Required Documents 2026)- दस्तावेज सूची, शेड्यूल, दिशानिर्देश

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 (Bihar ANM Required Documents 2026)- दस्तावेज सूची, शेड्यूल, दिशानिर्देश

    Rajan KumarUpdated on 23 Jan 2026, 12:59 PM IST

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : बिहार स्वास्थ्य विभाग राज्य स्वास्थ्य समिति (बिहार एसएचएसबी) द्वारा बिहार एएनएम भर्ती 2025-26 के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर bihar anm result pdf डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार एसएचएसबी द्वारा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए कुल 1.5 गुना उम्मीदवारों का चयन किया गया है। बिहार एएनएम भर्ती 2025 (Bihar ANM Recruitment 2025 in hindi) के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी, 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, शेखपुरा पटना में आयोजित होगी। बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज की सूची पीडीएफ
    bihar anm result pdf:- बिहार एएनएम चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड करें
    1769146315980

    This Story also Contains

    1. बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 - एक नजर
    2. बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026: जरूरी जानकारी
    3. बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : आवश्यक दस्तावेज़
    4. बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
    5. बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 - दिशानिर्देश
    6. बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : कटऑफ
    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 (Bihar ANM Required Documents 2026)- दस्तावेज सूची, शेड्यूल, दिशानिर्देश
    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026

    बिहार एसएचएसबी द्वारा ANM रिजल्ट के साथ बिहार एएनएम कटऑफ भी जारी किया है। कट ऑफ के दायरे में आने वाले चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं काउंसलिंग कार्यक्रम दिनांक 27 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक दो पालियों में संपन्न होगी।
    1769146316029

    कार्यक्रम के अंतर्गत पहली पाली (Morning Session) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन समय प्रातः 09:30 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि दूसरी पाली (Afternoon Session) में आने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन समय दोपहर 01:30 बजे रहेगा। सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

    दस्तावेज सत्यापन का टाइमटेबल देखें:

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    1769146316076

    बिहार एसएचएसबी द्वारा 25 दिसंबर 2025 को आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा बिहार एएनएम आंसर की पर ऑब्जेक्शन 26 से 28 दिसंबर 2025 तक मांगी गई थी। बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 17 से 19 दिसंबर 2025 तक हुआ था। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद बिहार एएनएम रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार एएनएम भर्ती के तहत एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) के कुल 5006 पदों पर भर्ती की जानी है। बिहार एएनएम दस्तावेज सत्यापन 2026, आवश्यक दस्तावेज, प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 - एक नजर

    बिहार एसएचएसबी द्वारा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए कुल 1.5 गुना उम्मीदवारों का चयन किया गया है। दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। Bihar ANM Recruitment 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी, 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां व तिथियां नीचे सारणी में दी गई है।

    परीक्षा का नाम

    बिहार एसएचएस एएनएम भर्ती 2025

    संक्षिप्त/ चर्चित नाम

    बिहार एएनएम 2025 (Bihar ANM 2025)

    संचालक निकाय

    बिहार स्वास्थ्य विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति

    परीक्षा स्तर

    राज्यस्तरीय

    परीक्षा अवधि

    2 घंटा

    परीक्षा मोड

    कंप्यूटर-आधारित परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    shs.bihar.gov.in

    बिहार एएनएम अधिसूचना

    12 अगस्त, 2025

    बिहार एएनएम आवेदन

    14 से 28 अगस्त 2025

    बिहार एएनएम एडमिट कार्ड

    11 दिसंबर 2025

    बिहार एएनएम परीक्षा तिथि

    17 से 19 दिसंबर 2025

    बिहार एएनएम आंसर की

    25 दिसंबर 2025

    बिहार एएनएम परीक्षा परिणाम

    22 जनवरी 2026

    बिहार एएनएम दस्तावेज सत्यापन

    27 जनवरी से 3 फरवरी 2026

    बिहार एएनएम फाइनल रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:-

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026: जरूरी जानकारी

    बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम के बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर दे दी गई है।

    दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही एवं नियमों के अनुरूप हों। यदि किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि या असंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है।

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : आवश्यक दस्तावेज़

    बिहार एएनएम दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाती है। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • परीक्षा का एडमिट कार्ड

    • हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)

    • निवास प्रमाण पत्र

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

    • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    1769153350783


    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    बिहार एएनएम श्रेणी भर्ती 2025-26 के अंतर्गत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें शैक्षणिक, आयु, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    • सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार एसएचएसबी द्वारा जारी मेरिट सूची की जांच करनी चाहिए।

    • मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

    • सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 - दिशानिर्देश

    बिहार एएनएम दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया जाता है, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।

    • दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर आमंत्रित किया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

    • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

    • जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र (10वीं की अंकतालिका या अन्य मान्य दस्तावेज) प्रस्तुत करना होगा।

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।

    • निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

    • दिव्यांगता श्रेणी अथवा स्वतंत्रता सेनानी के नाती/नतिनी/पोता/पोती के आधार पर आरक्षण का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

    • विभागीय कर्मी के रूप में आयु सीमा में छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को भी सक्षम प्राधिकार से निर्गत कार्यानुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    • यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    • दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।

    • बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।

    उपयोगी लिंक

    बिहार एएनएम आवश्यक दस्तावेज 2026 : कटऑफ

    बिहार एएनएम भर्ती 2025-26 में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। बिहार एएनएम कटऑफ परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है। बिहार एसएचएसबी द्वारा आधिकारिक रूप से बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ बिहार एएनएम कटऑफ जारी किया गया है। नीचे सारणी देखें।

    1769146316130

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)