Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025 (BSSC CGL 4 Exam 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा, परिणाम
    • लेख
    • बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025 (BSSC CGL 4 Exam 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा, परिणाम

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025 (BSSC CGL 4 Exam 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा, परिणाम

    Rajan KumarUpdated on 25 Nov 2025, 01:58 PM IST

    बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 (BSSC CGL 4 Application 2025 in hindi)- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा चतुर्थ स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (सीजीएल) 2025 के लिए रिक्तियों को संशोधित किया गया है। प्राधिकरण द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत बीएसएससी सीजीएल 4 के रिक्तियों में बढ़ोत्तरी की है। नई सूचना के अनुसार अब बिहार के विभिन्न विभागों में सहायक अनुभाग अधिकारी, योजना सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी, लेखा परीक्षक और लेखा परीक्षक सहकारी समितियों सहित विभिन्न पदों के लिए 1883 भर्तियां होंगी। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार 1481 पदों पर रिक्तियां होने वाली थी, इसे बढ़ाकर 1541 पद कर दिया गया था। बता दे उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए आवेदन पत्र 24 नवंबर 2025 तक भरकर जमा कर सकते थे। बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 तक थी।1763786388400

    This Story also Contains

    1. बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय भर्ती 2025- अवलोकन (BSSC 4th Graduate Level Recruitment 2025 – Overview in hindi)
    2. बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन 2025 कैसे करें- चरण
    4. बिहार एसएससी सीजीएल 4 आवेदन शुल्क 2025
    5. बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय 2025: आयु सीमा
    6. बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र 2025- आवश्यक दस्तावेज़
    7. बीएसएससी सीजीएल 4 चयन प्रक्रिया 2025
    8. बिहार एसएससी सीजीएल 4 पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2025
    9. बिहार सीजीएल 4 वेतन 2025
    10. बिहार सीजीएल 4, 2025 तैयारी कैसे करें?
    11. बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025
    12. बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025
    13. बीएसएससी सीजीएल 4 परिणाम 2025
    14. बीएसएससी सीजीएल 4 कट ऑफ 2025
    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025 (BSSC CGL 4 Exam 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा, परिणाम
    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025 (BSSC CGL 4 Exam 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा, परिणाम

    प्राधिकरण द्वारा आवेदन सुधार विंडो को लेकर अपडेट जारी किया है। बीएसएससी द्वारा बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र में 12 बिन्दुओं पर सुधार का मौका दे रही है, जिसके लिए विंडो खोल दिया गया है। इस दौरान उम्मीदवार जेंडर में भी सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार 24 नवंबर तक आवेदन में सुधार कर सकते थे, बता दे आवेदन सुधार विंडो 31 अक्टूबर से जारी थी। उम्मीदवारों अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।

    1763786675561

    बीएसएससी द्वारा आवेदन तिथियों में बदलाव किया गया था। बीएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए ऑनलाईन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 14 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 कर दिया गया था। साथ ही आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 16 अक्टूबर से बढ़ाकर 24 नवंबर 2025 तक विस्तारित कर दी गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र जमा कर सकते थे।
    महत्वपूर्ण लेख: बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड
    बीएसएससी आवेदन तिथियों में सुधार- देखे सूचना
    1760503043559

    प्राधिकरण द्वारा सबसे पहले उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए आवेदन पत्र 2025 भर कर जमा कर सकते थे और बिहार एसएससी सीजीएल 2025 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी। बीएसएससी द्वारा शुरुआत में जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर तय की गई थी और आवेदन शुल्क की तिथि 26 सितंबर थी।

    बीएसएससी सीजीएल-4, 2025 की तैयारी (BSSC CGL-4 2025 Preparation in hindi) करने वाले उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन 2025 की प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा, तैयारी टिप्स, परिणाम के बारे में जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय भर्ती 2025- अवलोकन (BSSC 4th Graduate Level Recruitment 2025 – Overview in hindi)

    बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए, उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं। चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 की आधिकारिक अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी से बीएसएससी CGL-4, 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं-

    इवेंट

    विवरण

    संगठन का नाम

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025)

    पोस्ट नाम

    विभिन्न पद (सहायक शाखा अधिकारी, लेखा परीक्षक, योजना सहायक)

    कुल रिक्तियां

    1481 1541 1883

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    नौकरी का स्थान

    बिहार

    आवश्यक योग्यता

    प्रासंगिक विषय में स्नातक

    आयु सीमा

    21 से 42 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए श्रेणीवार छूट लागू)

    चयन प्रक्रिया

    1. प्रारंभिक परीक्षा

    2. मुख्य परीक्षा

    3. दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.bssc.bihar.gov.in

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र (BSSC CGL 4 application form in HIndi) 24 नवंबर 2025 तक भर सकते है। नीचे दिए टेबल में उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 2025 मुख्य तिथियां देख सकते हैं जिसे प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया है।

    बीएसएससी सीजीएल 4, 2025 महत्वपूर्ण तिथियां (BSSC CGL 4, 2025 Important Dates)

    इवेंट्स

    तिथियां

    बीएसएससी सीजीएल 4 अधिसूचना जारी होने की तिथि

    4 अगस्त 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र

    25 अगस्त 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन की अंतिम तिथि

    24 सितंबर 2025

    16 अक्टूबर 2025
    24 नवंबर 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 शुल्क भुगतान

    26 सितंबर 2025

    14 अक्टूबर 2025
    21 नवंबर 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन सुधार तिथि31 अक्टूबर से 24 नवंबर तक

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    इसे भी पढ़े:-
    बिहार एएनएम भर्ती 2025
    बिहार एसएससी इंटर लेवल भर्ती

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन 2025 कैसे करें- चरण

    उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल भर्ती 2025 (BSSC CGL Recruitment 2025 in hindi) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म जमा करना, दस्तावेज़ अपलोड करना, शुल्क भुगतान और अंतिम जमा करना शामिल है। बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन 2025 कैसे करें (How to Apply for BSSC CGL 4 2025 – Steps in hindi) नीचे स्टेप-टू-स्टेप जानकारी दी गई है।

    नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं-

    • बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर "नोटिस बोर्ड" टैब पर क्लिक करें।

    • अधिसूचना देखें और उस अनुभाग में उपलब्ध "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक का चयन करें।

    • आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।

    • अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां जमा करें।

    • आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड और प्रिंट करें।

    बिहार एसएससी सीजीएल 4 आवेदन शुल्क 2025

    बिहार एसएससी सीजीएल 4 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करते समय, प्रत्येक उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन बिहार एसएससी सीजीएल 4 आवेदन शुल्क 2025 (Bihar SSC CGL 4 Application Fee 2025 in hindi) आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान किसी भी डिजिटल भुगतान माध्यम, जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। हमने इस लेख में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण दिया है।

    श्रेणी

    शुल्क

    सामान्य / ईबीसी / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष उम्मीदवार)

    100

    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (केवल बिहार के निवासियों के लिए)

    सभी दिव्यांग (शारीरिक रूप से अक्षम) अभ्यर्थी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के समान)

    सभी महिला उम्मीदवार (केवल बिहार के निवासियों के लिए)

    बिहार के बाहर के सभी श्रेणी के उम्मीदवार (पुरुष/महिला)

    बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय 2025: आयु सीमा

    बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए आयु सीमा (Age Limit for BSSC CGL 4 in hindi) हर वर्ग के लिए अगल अगल है। बीएसएससी द्वारा आयु सीमा (01/08/2025 तक) मान्य होगा।

    • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

    • अधिकतम आयु: 37 वर्ष (अनारक्षित पुरुष)

    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (अनारक्षित महिला)

    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला)

    • अधिकतम आयु: 42 वर्ष (एससी/एसटी पुरुष, महिला)

    बिहार बीएसएससी अपने नियमों के अनुसार चतुर्थ स्नातक स्तरीय पद के लिए आयु में छूट प्रदान करता है।

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र 2025- आवश्यक दस्तावेज़

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई है।

    • मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

    • पहचान प्रमाण विवरण जैसे पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड आदि।

    • मैट्रिक का अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र

    • स्नातक से संबंधित अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र

    • PGDCA अथवा BCA/BSC (IT) से संबंधित अंक पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र

    • स्थायी निवास /आवासीय प्रमाण-पत्र

    • जाति प्रमाण-पत्र/क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र

    • स्वतंत्रता सेनानी के पोता / पोती /नाती /नतीनी का प्रमाण-पत्र

    • दिव्यांगता संबंधी प्रमाण-पत्र

    • अधिकतम उम्र सीमा में छूट हेतु सक्षम स्तर से निर्गत सरकारी सेवक का प्रमाण-पत्र / भूतपूर्व सैनिक का प्रमाण-पत्र से संबंधित सूचना की प्रविष्टि विहित कॉलम में करना सुनिश्चित करेंगे।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग विवरण।

    • उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और बाएं अंगूठे के निशान की स्कैन की गई तस्वीरें

    बीएसएससी सीजीएल 4 चयन प्रक्रिया 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 चयन प्रक्रिया (BSSC CGL 4 Selection Process in hindi) में विभिन्न पदों के आधार पर कई चरण हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

    • प्रारंभिक परीक्षा: चयन प्रक्रिया का पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है, जो बिहार एसएससी सीजीएल 4 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाती है।

    • मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जो एक लिखित परीक्षा है।

    • दस्तावेज सत्यापन: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अंतिम चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    बिहार एसएससी सीजीएल 4 पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2025

    बीएसएससी सीजीएल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न (BSSC CGL Syllabus and Exam Pattern in hindi) आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड होते हैं, प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न होंगे। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है और एक अर्हक चरण के रूप में कार्य करती है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

    चरण

    प्रश्नपत्र/अनुभाग


    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    मुख्य बिंदु

    प्रारंभिक परीक्षा


    3 खंड (सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान और गणित, समझ/तार्किक तर्क)

    50 प्रत्येक (कुल 150)


    -

    वस्तुनिष्ठ प्रकार की, अर्हक परीक्षा

    मुख्य परीक्षा – पेपर 1

    हिंदी भाषा

    100

    400

    पेपर 2 के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु कम से कम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है

    मुख्य परीक्षा – पेपर 2

    3 खंड (प्रारंभिक परीक्षा के समान)

    50 प्रत्येक (कुल 150)


    -

    प्रारंभिक परीक्षा के समान पैटर्न और पाठ्यक्रम

    बिहार सीजीएल 4 वेतन 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 अधिसूचना 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवार पद और विभाग के आधार पर 42,000 रुपये से 73,000 रुपये तक मासिक बिहार सीजीएल 4 वेतन 2025 (Bihar CGL 4 Salary 2025 in hindi) की उम्मीद कर सकते हैं। मूल वेतन के अलावा, कर्मचारी महंगाई भत्ता (डीए) और मकान किराया भत्ता (एचआरए) सहित विभिन्न सरकारी भत्तों के भी हकदार हैं। बीएसएससी सीजीएल वेतन संरचना (BSSC CGL Salary Structure in hindi) नौकरी में स्थिरता, नियमित वेतन वृद्धि और पदोन्नति के अवसर प्रदान करती है, जो इसे बिहार सरकार की नौकरी चाहने वाले स्नातक उम्मीदवारों के लिए एक बेहद आकर्षक विकल्प बनाती है।

    बिहार सीजीएल 4, 2025 तैयारी कैसे करें?

    नीचे कुछ महत्वपूर्ण बिहार सीजीएल 4, 2025 के लिए तैयारी टिप्स (Preparation Tips for Bihar CGL 4, 2025 in hindi) दिए गए हैं जो आपको लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा की तैयारी में मदद कर सकते हैं। बिहार सीजीएल 4, 2025 तैयारी कैसे करें? (How to prepare for BSSC CGL 4? In hindi) नीचे कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स दिए गए हैं।

    • परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझकर शुरुआत करें।

    • सेक्शन, टॉपिक्स और मार्किंग स्कीम से खुद को परिचित करें।

    • इससे आपको एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना बनाने में मदद मिलेगी।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।

    • पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न की जानकारी मिलेगी, बल्कि आपकी ताकत और कमज़ोरियों को पहचानने में भी मदद मिलेगी।

    • उन क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान दें जहां आपको कठिनाई हो रही है और उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले कॉल लेटर जारी की जाती है। इसमें आमतौर पर परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसी आवश्यक जानकारी होती है। बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi) केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सीजीएल 4, 2025 के बारे में जानने के लिए लेख पर बने रहे।

    बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 उत्तर कुंजी 2025 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में उनके प्रदर्शन का आकलन करने का एक माध्यम होगी। बीएसएससी सीजीएल 4 आंसर की 2025 (BSSC CGL 4 Answer Key 2025 in hindi) मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रदान करती है और उम्मीदवारों को आधिकारिक रूप से जारी आंसर की से अपने उत्तरों की तुलना करने की अनुमति देती है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की अनंतिम आंसर की पर आपत्तियां उठाने का भी अधिकार है।

    बीएसएससी सीजीएल 4 परिणाम 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 परिणाम 2025 (BSSC CGL 4 Result 2025 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए परिणाम अलग-अलग घोषित किए जाते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

    बीएसएससी सीजीएल 4 कट ऑफ 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 परिणाम 2025 (BSSC CGL 4 Result 2025 in hindi) परीक्षा के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन घोषित की जाएगी। कट ऑफ अंक आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के चयन का निर्धारण करते हैं। कट ऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन भर कर जमा कर सकते थे।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4th 2025 के तहत 1883 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा के कितने चरण होते हैं?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा के तीन चरण होते हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और दस्तावेज़ सत्यापन।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)