Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा
    • लेख
    • बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    Rajan KumarUpdated on 21 Mar 2026, 05:43 PM IST
    Trusted Source Image

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 ( BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi)- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 में आयोजित होगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिहार सीजीएल फोर्थ ग्रेड परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार बीएसएससी की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। बीएसएससी सीजीएल 4 हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते है।
    1773835128745
    ये भी पढ़िए:-

    This Story also Contains

    1. बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025- अवलोकन
    2. बीएसएससी सीजीएल 4, 2025- परीक्षा मोड कैसा होगा?
    3. बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्ण तिथियां
    4. बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    5. बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    7. बीएसएससी सीजीएल 4 चयन प्रक्रिया 2025
    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा
    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi): डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) द्वारा चतुर्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 के लिए आवेदन पत्र 24 नवंबर 2025 तक भरा गया। बीएसएससी द्वारा बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र में 12 बिन्दुओं पर सुधार का मौका दिया गया था, इस दौरान उम्मीदवार जेंडर में भी सुधार कर सकते थे। उम्मीदवार 31 से 24 नवंबर तक आवेदन में सुधार कर सकते थे।

    बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के विभिन्न विभागों में सहायक अनुभाग अधिकारी, योजना सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी, लेखा परीक्षक और लेखा परीक्षक सहकारी समितियों सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 1883 रिक्तियां भरी जाएंगी। बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें, लिंक, परीक्षा, जरुरी डॉक्यूमेंट आदि के बारे में पूरी जानकारी के लिए यह लेख विस्तार से पढ़े।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025- अवलोकन

    बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी से बीएसएससी CGL-4, 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं-

    इवेंट

    विवरण

    संगठन का नाम

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025)

    पोस्ट नाम

    विभिन्न पद (सहायक शाखा अधिकारी, लेखा परीक्षक, योजना सहायक)

    कुल रिक्तियां

    1481 1541 1883

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    नौकरी का स्थान

    बिहार

    आवश्यक योग्यता

    प्रासंगिक विषय में स्नातक

    आयु सीमा

    21 से 42 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए श्रेणीवार छूट लागू)

    चयन प्रक्रिया

    1. प्रारंभिक परीक्षा

    2. मुख्य परीक्षा

    3. दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.bssc.bihar.gov.in

    बीएसएससी सीजीएल 4, 2025- परीक्षा मोड कैसा होगा?

    बीएसएससी चतुर्थ स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 के लिए परीक्षा तिथि आधिकारि वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 (BSSC CGL 4 Admit Card 2025 in hindi) पर परीक्षा मोड का विवरण दिया जाएगा। बीएसएससी सीजीएल फोर के आधिकारिक अधिसूचनामें परीक्षा आयोजन की जानकारी दी गई है। बिहार सीजीएल 4, 2025 अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा ऑनलाइन (Computer Based Test)/ ऑफलाइ मोड में आयोजित की जा सकती है।

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र 24 नवंबर 2025 तक भर सकते है। नीचे दिए टेबल में उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 2025 मुख्य तिथियां (BSSC CGL 2025 Key Dates in hindi) देख सकते हैं जिसे प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया है।

    बीएसएससी सीजीएल 4, 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट्स

    तिथियां

    बीएसएससी सीजीएल 4 अधिसूचना जारी होने की तिथि

    4 अगस्त 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन पत्र

    25 अगस्त 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन की अंतिम तिथि

    24 सितंबर 2025

    16 अक्टूबर 2025
    24 नवंबर 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 शुल्क भुगतान

    26 सितंबर 2025

    14 अक्टूबर 2025

    21 नवंबर 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 आवेदन सुधार31 अक्टूबर से 24 नवंबर तक

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा तिथि

    प्रारंभिक- जून-जुलाई 2026

    मुख्य परीक्षा- अक्टूबर 2026 (संभावित)

    बीएसएससी सीजीएल 4 परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड डाउनलोड (download BSSC CGL 4 Admit Card 2025 In hindi) कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें या "बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें

    • बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 -निम्नलिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • बीएसएससी सीजीएल 4 की परीक्षा पाली

    • बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा 2025 के दिन बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

    मूल पहचान पत्र में निम्नलिखित में से कोई भी

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    बीएसएससी सीजीएल 4 चयन प्रक्रिया 2025

    बीएसएससी सीजीएल 4 चयन प्रक्रिया में विभिन्न पदों के आधार पर कई चरण हैं। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

    • प्रारंभिक परीक्षा: चयन प्रक्रिया का पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है, जो बिहार एसएससी सीजीएल 4 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाती है।

    • मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जो एक लिखित परीक्षा है।

    • दस्तावेज सत्यापन: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अंतिम चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगी?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए क्या जरूरी है?
    A:

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरुरत पड़ती है।

    Q: परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड के साथ कौन-से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
    A:

    परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

    Q: बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा मोड क्या होगा?
    A:

    बीएसएससी सीजीएल 4 परीक्षा ऑनलाइन (CBT) या ऑफलाइन मोड में हो सकती है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)