Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा? (When will Rajasthan Police Constable Result 2025 Release?)
    • लेख
    • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा? (When will Rajasthan Police Constable Result 2025 Release?)

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा? (When will Rajasthan Police Constable Result 2025 Release?)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Feb 2026, 01:03 PM IST

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा: राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीएसटी/पीईटी परीक्षा का परिणाम जिलावार जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा पहले 16 दिसंबर को चुरू जिला का शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा में उत्त्तीर्ण उम्मीदवारों का परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया था। इसके बाद 17 दिसंबर तक अन्य जिलों और बटालियन का परिणाम जारी किया गया। कांस्टेबल पीएसटी/पीईटी रिजल्ट के साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया की कार्यवाही भी की जा रही है। राजस्थान पुलिस पीएसटी/पीईटी परीक्षा 8 से 15 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां
    2. राजस्थान कांस्टेबल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Rajasthan Constable Result? In hindi)
    3. राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 - वेतन (Rajasthan Police Recruitment 2025 - Salary in hindi)
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा? (When will Rajasthan Police Constable Result 2025 Release?)
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा? (When will Rajasthan Police Constable result release?)

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 18 नवंबर को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट जारी किया गया था। लिखित परीक्षा का राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को हुआ था। 17 सितंबर 2025 को प्रोविजनल राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी कर आपत्ति के लिए 23 सितंबर तक का समय दिया गया था। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया गया।
    ये भी पढ़ें - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड1763526185789

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीएसटी का आयोजन 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल जीडी, ड्राइवर, आरएसी और आईटी के 9983 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल जीडी, ड्राइवर, आरएसी और आईटी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 19 और 20 जुलाई को होनी थी, लेकिन बाद में प्राधिकरण द्वारा police.rajasthan.gov.in पर सूचना जारी करते हुए परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर सितंबर 2025 में परीक्षा आयोजन की जानकारी दी थी। इस लेख में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 (Rajasthan Police Result 2025 in hindi) से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
    लोगों ने इसे भी देखा - राजस्थान ग्रुप डी आंसर कीआरएसएसबी परीक्षा नए ड्रेस कोड नियम 2025

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 - महत्वपूर्ण तिथियां

    राजस्थान पुलिस अपने आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण तिथियां जारी करता है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2026 महत्वपूर्ण तिथियों में अधिसूचना तिथि, आवेदन पत्र तिथि, प्रवेश पत्र तिथि, परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 की मुख्य तिथियों को देख सकते हैं।

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2025 - मुख्य तारीखें

    इवेंट

    डेट्स

    राजस्थान कांस्टेबल आवेदन

    28 अप्रैल से 17 मई 2025

    28 अप्रैल से 25 मई 2025

    कांस्टेबल आवेदन सुधार

    18-20 मई 2025

    26-30 मई 2025

    26 मई से 4 जून 2025

    राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    11 सितंबर 2025

    राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा तिथि

    13-14 सितंबर 2025

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की

    17 सिंतबर 2025

    कांस्टेबल आंसर की आपत्ति की तिथि

    21-23 सितंबर 2025

    राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा परिणाम

    18 नवंबर, 2025

    राजस्थान कांस्टेबल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Rajasthan Constable Result? In hindi)

    अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 रिजल्ट- डाउनलोड प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर ‘भर्तियां और परिणाम’ सेक्शन में जाएं।

    • "राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि (जरूरी हो तो) दर्ज करें।

    • समिट बटन पर क्लिक करें।

    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

    राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 - वेतन (Rajasthan Police Recruitment 2025 - Salary in hindi)

    उम्मीदवार पद विशेष की आधिकारिक अधिसूचना में राजस्थान पुलिस वेतन (Rajasthan police salary) की जांच कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस 2025 वेतन पद और उम्मीदवार के अनुभव के आधार पर भिन्न होता है। राजस्थान पुलिस भर्ती वेतन के साथ-साथ कर्मचारियों को कुछ भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

    राजस्थान कांस्टेबल पुलिस सैलरी रेंज (Rajasthan Police Salary Range)

    1762172578204

    राजस्थान पुलिस पद

    सैलरी

    कांस्टेबल

    14,600 रपये

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा कब हुई थी?
    A:

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को हुआ था।

    Q: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम कब और कहां जारी होगा?
    A:

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट /police.rajasthan.gov.in/ पर जारी होगा।

    Q: राजस्थान में 2025 में पुलिस कांस्टेबल का वेतन कितना है?
    A:

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का शुरुआती वेतन 14,600 रुपये होता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)