Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड लिंक जानें
    • लेख
    • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड लिंक जानें

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड लिंक जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Dec 2025, 05:24 PM IST

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Police constable Admit card 2025) - राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीएसटी/पीईटी परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू हो गई है। कांस्टेबल पीईटी का आयोजन 15 दिसंबर तक होगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने परीक्षा केंद्रों पर ले जाना ज़रूरी है।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to Download Rajasthan constable admit card 2025 in Hindi)
    2. राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण
    3. एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड (Rajasthan Police Constable Admit Card 2025) - डाउनलोड लिंक जानें
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Police constable Admit card 2025) - लिंक, डाउनलोड स्टेप्स

    1765453707109

    इससे पहले, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीएसटी/पीईटी तिथि 30 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक निर्धारित थी, लेकिन बाद में तिथि संशोधित कर नई तिथि जारी की गई। राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 18 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी किया। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी में शामिल होंगे। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।
    1763526974556

    प्रोविजनल राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 17 सितंबर को जारी किया गया। आंसर की पर आपत्ति के लिए 23 सितंबर तक का समय दिया गया था। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल जीडी, ड्राइवर, आरएसी और आईटी के 9983 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की देखें

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड- आधिकारिक पोर्टल पर लिंक

    Raj-police-constable-2025-in%20hindi

    प्राधिकरण द्वारा police.rajasthan.gov.in पर जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। उम्मीदवारों के लिए अपने परीक्षा केंद्र, जिले और पारी की जानकारी ऑनलाइन चेक करने की सुविधा 9 सिंतबर से दी गई।

    राजस्थान पुलिस भर्ती एक ऐसा संगठन है जो राजस्थान में पुलिस बल में कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल चालक व अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है। राजस्थान में कांस्टेबल बनने के इच्छुक उम्मीदवार 25 मई तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते थे। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 28 अप्रैल से 25 मई 2025 तक थी। उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 11 सितंबर को जारी किया गया।

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ई-प्रवेश पत्र अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदक डाउनलोड कर सकेंगे। कांस्टेबल बैंड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं।

    1757408070434

    कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां (Rajasthan constable exam 2025 in Hindi- Important dates)

    इवेंट

    डेट्स

    राजस्थान कांस्टेबल आवेदन

    28 अप्रैल से 17 मई 2025

    28 अप्रैल से 25 मई 2025

    कांस्टेबल आवेदन सुधार

    18-20 मई 2025

    26-30 मई 2025

    26 मई से 4 जून 2025

    राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    11 सितंबर 2025

    राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा तिथि

    13-14 सितंबर 2025

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की
    17 सितंबर 2025

    राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा परिणाम

    18 नवंबर 2025

    राजस्थान कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा एडमिट कार्ड
    5 दिसंबर 2025
    राजस्थान कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा
    30 नवंबर से 7 दिसंबर 2025
    8 से 15 दिसंबर 2025

    राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to Download Rajasthan constable admit card 2025 in Hindi)

    राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (Rajasthan constable exam 2025 in Hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के अलावा recruitment2.rajasthan.gov.in से भी डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • राजस्थान पुलिस आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए भर्ती लिंक पर क्लिक करें। यहां दिख राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।

    • नया पेज खुलेगा जहां लॉगइन (रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड) करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में दिए सभी विवरणों की जांच कर लें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    • भविष्य में संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट लिकाल कर रख लें।

    इसके अलावा उम्मीदवार दूसरे आधिकारिक वेबसाइट से भी नीचे दिए स्टेप्स के अनुसार राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं

    • RAJSSO लिंक पर क्लिक करें और लॉगइन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें

    • अगर SSO ID नहीं है, तो आप अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर भी लॉगिन कर सकते हैं

    • लॉगिन करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसपर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक होगा। लिंक पर क्लिक करें।

    • अब राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड दिखेगा,, उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट कर लें

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • श्रेणी, जेंजर

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • फोटोग्राफ और सिग्नेचर

    • निर्देश और नियम

    एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले आवश्यक डॉक्यूमेंट

    राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कांस्टेबल एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना जरूरी है।

    राजस्थान कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 (Rajasthan constable exam dates 2025 in Hindi)

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। 11 सितंबर को राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी हुआ। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अगले चरण की परीक्षा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी का आयोजन 30 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 तक होगा।

    राजस्थान कांस्टेबल परिणाम 2025 (Rajasthan constable result 2025 in Hindi)

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। राजस्थान कांस्टेबल 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीणाम 2025 देख सकते हैं। राजस्थान कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मट में जारी होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएसटी परीक्षा कब होगी?
    A:

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएसटी परीक्षा का आयोजन 8 से 15 दिसंबर 2025 तक हो रहा है।

    Q: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएसटी परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएसटी परीक्षा एडमिट कार्ड 5 दिसंबर को जारी किया गया।