यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 19 अगस्त को यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मदिन की आवश्यकता होगी। इससे पहले 14 अगस्त को यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा शहर की पूर्व जानकारी के लिए सिटी स्लिप जारी की गई थी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शुल्क का भुगतान करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लोअर पीसीएस लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
This Story also Contains
जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया है।
यूपी लोअर पीसीएस आवेदन 2026 प्रक्रिया देखें
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों की जांच कर लें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026
आयोग ने 30 मार्च 2026 को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत 2516 2587 पदों पर भर्तियां की जाएगी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं जो प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) उत्तीर्ण की है। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026, डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों और परीक्षा के प्रमुख विवरणों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 |
परीक्षा का पूरा नाम | सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 |
संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
विज्ञापन संख्या | 07/2026 |
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस रिक्तियां |
|
पदों के नाम | सहायक ट्रेजरी लेखाकार, ऑडिटर, अमीन/नीलामकर्ता, कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, सहायक आबकारी अधिकारी, सहायक प्रबंधक (गैर-तकनीकी), केंद्र प्रभारी, जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी, बाजार पर्यवेक्षक, आदि। |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न) |
कुल सवाल | 100 |
कुल मार्क | 100 |
अवधि | 2 घंटे |
नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
| सिटी स्लिप जारी तिथि | 14 अगस्त 2026 |
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 जारी तिथि | 19 अगस्त 2026 |
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा तिथि | 23 अगस्त 2026 |
महत्वपूर्ण लेख:-
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "Lower PCS Main Exam Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि/पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
"सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।
भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लेना चाहिए।
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
फोटो और हस्ताक्षर
जन्मतिथि
श्रेणी (Category)
परीक्षा का नाम
परीक्षा तिथि
परीक्षा का समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा केंद्र कोड
अभ्यर्थी के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
आयोग के हस्ताक्षर/अधिकृत मुहर (यदि लागू हो)
उपयोगी लिंक
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा दिवस के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं:
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।
एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं न ले जाएं।
परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करें।
एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र और समय की पहले से पुष्टि कर लें।
किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल का प्रयास करने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।